पठानकोट (सुरज , अविनाश ) मामून 19 मार्च : गांव बुंगल के एक निजी अस्पताल में मैनीफोल्ड (जहां से पूरे अस्पताल में ऑक्सीजन की सप्लाई दी जाती है) कि कमरे में अचानक ऑक्सीजन सिलेंडर फट जाने से कमरे में तैनात कर्मचारी की मौत हो गई। रात 10 बजे के करीब हुए जोरदार धमाके से क्षेत्र के लोग अचानक दहशत में आ गए। धमाका इतना जबरदस्त था कि अस्पताल के आसपास के 1 किलोमीटर तक के क्षेत्र में यह आवाज सुनाई दी। अचानक हुए धमाके से सब लोग दहशत में आकर अपने घरों से बाहर निकल आए। इस हादसे में जान गंवाने वाले युवक की पहचान नितिन ठाकुर (22) पुत्र स्वर्गीय सुरेंद्र सिंह निवासी बधानी के रूप में हुई है। जानकारी मुताबिक मृतक नितिन दो भाई-बहन थे तथा मृतक के पिता की मौत काफी साल पहले हो गई थी। मृतक की माता रीटा देवी के पति की मौत के बाद दोनों बच्चों की पालन-पोषण की जिम्मेदारी उन पर आ गई थी तथा रीटा देवी ने एक प्राइवेट स्कूल में काम कर अपने दोनों बच्चों का पालन पोषण तथा बच्चों की पढ़ाई-लिखाई का खर्चा कर रही थी। मृतक नितिन आई.टी.आई पठानकोट में डीजल मैकेनिक की पढ़ाई कर रहा था। दिन में वह कॉलेज जाता था तथा रात में वह निजी अस्पताल में टेक्नीशियन की ड्यूटी करता था जिसकी हस्पताल में ड्यूटी दौरान ऑक्सीजन सिलेंडर फटने से मौत हो गई।
अस्पताल के सी.ई.ओ पवन खजूरिया ने बताया कि बीती रात करीब 10 बजे अचानक मैनीफोल्ड कमरे में यह हादसा हुआ है। उन्होंने ने बताया कि हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए अस्पताल प्रबंधक भी जांच में लगा हुआ है कि, किन कारणों से यह घटना हुई है।उन्होंने कहा कि अस्पताल प्रबंधक कि मृतक के परिवार के साथ पूरी संवेदना है यह एक एक्सीडेंट है जिसके के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
इस सम्बन्ध में मामून थाना प्रभारी बलजीत कौर ने कहा कि मृतक का पोस्टमार्टम करवा 174 की कारवाई कर शव वारिसों के हवाले कर दिया गया है ।








