बटाला 30 दिसंबर ( ब्यूरो ) बटाला सिटी में दिन प्रतिदिन गुंडागर्दी बढ़ती जा रही है। सूत्रों की मिली जानकारी अनुसार वीरवार अर्बन स्टेट में स्थित शिअद के प्रत्याशी सुच्चा सिंह छोटे के कार्यालय पास गोलियां चली। इलाके में दहशत का माहौल है। थाना सिविल लाइन के एसएचओ अमोलक सिंह घटनास्थल पर पहुंच गए। जांच-पड़ताल शुरू कर दी गई। किसी के गोली लगने की खबर अभी सामने नहीं आई।ौ
बताया जा रहा है कि जगह को लेकर दो गुटों का आपस में झगड़ा चल रहा है। इस बीच पहले विवाद हुआ। उसके बाद दोनों तरफ से अंधाधुध गोलियां चलाई गई। लोगों में अफरा-तफरी मच गई। गोलियां चलाने वाले फिलहाल घटनाक्रम से सभी फरार है।
एसएसपी बटाला मुखविंदर सिंह भुल्लर ने बताया की कि उनकी पुलिस पार्टियां मौके वारदात पर भेज दी गई है। कानून के मुताबिक,कार्रवाई होगी। फिलहाल, इस घटना के बाद, यह बात तो साफ हो चुकी है कि बटाला में कानून व्यवस्था बिल्कुल चरमरा गई।








