Prime Punjab Times

Latest news
ਬਲਾਕ ਪੱਧਰੀ ਡਰਾਮਾ ਮੁਕਾਬਲੇ 'ਚ ਸਰਕਾਰੀ ਸੈਕੰਡਰੀ ਸਕੂਲ ਡੱਫਰ ਦੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀ ਜੇਤੂ ਸੀਨੀਅਰ ਮੈਡੀਕਲ ਅਫਸਰ ਡਾ. ਸ਼ੁਦੇਸ਼ ਰਾਜਨ ਵਲੋਂ ਅਚਨਚੇਤ ਨਿਰੀਖਣ ਖਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ਵਿੱਤੀ ਸਾਖਰਤਾ ਅਤੇ ਸਾਈਬਰ ਸੁਰੱਖਿਆ ਸਬੰਧੀ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ KMS ਕਾਲਜ ਦੇ ਹੋਟਲ ਮੈਨੇਜਮੈਂਟ ਵਿਭਾਗ ਵੱਲੋਂ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ ਵਿਸ਼ਵ ਖੁਰਾਕ ਦਿਵਸ  ਸਵ: ਡਾਕਟਰ ਮੋਹਨ ਲਾਲ ਧੰਮਣ ਦੀ ਨਿੱਘੀ ਯਾਦ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਅੱਖਾਂ ਦੀ ਜਾਂਚ ਕੈਂਪ, ਮੈਡੀਕਲ ਜਾਂਚ ਕੈਂਪ ਅਤੇ ਖੂਨਦਾਨ ਕੈਂਪ... DAV ਪਬਲਿਕ ਸਕੂਲ,ਗੜ੍ਹਦੀਵਾਲਾ ਵਿਖੇ ਅਧਿਆਪਕ-ਮਾਪੇ ਮਿਲਣੀ ਦਾ ਸਫ਼ਲ ਆਯੋਜਨ ਖਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ਕੈਂਸਰ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਸੰਬੰਧੀ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਲੈਕਚਰ श्री रामलीला कमेटी दसूहा ने निकाली राम विवाह संबंधी भव्य शोभायात्रा हाजीपुर चौक दसूहा में धरना रोष प्रदर्शन किया, दसूहा में पंजाब बंद का असर *ਸੀ.ਐਚ.ਸੀ ਭੂੰਗਾ ਵਿਖੇ ਵਿਸ਼ਵ ਮਾਨਸਿਕ ਸਿਹਤ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਦਿਵਸ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ*
ADVERTISEMENT
You are currently viewing दसूहा आटोमेटिड ड्राइविंग टैस्ट ट्रैक का लाभ उठाएं स्थानीय लोग :  RTO

दसूहा आटोमेटिड ड्राइविंग टैस्ट ट्रैक का लाभ उठाएं स्थानीय लोग : RTO

दसूहा / होशियारपुर, 28 मई (चौधरी) 

– दसूहा, मुकेरियां व तलवाड़ा के लोगों की सुविधा के लिए दसूहा में पहले से ही स्थापित है ड्राइविंग टैस्ट ट्रैक

: रिजनल ट्रांसपोर्ट अधिकारी (आऱ.टी.ओ) संजीव कुमार शर्मा ने बताया कि जिला होशियारपुर में दो ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक होशियारपुर और दसूहा में लोगों की सुविधा के लिए स्थापित किए गए हैं। उन्होंने दसूहा, मुकेरियां व तलवाड़ा के लोगों से अपील करते हुए कहा कि वे लाइसेंस बनाने संबंधी खेड़ा कोटली दसूहा स्थित आटोमेटिड ड्राइविंग टैस्ट ट्रैक का प्रयोग करें। उन्होंने कहा कि देखने में आया है कि उक्त इलाकों से भी लोग काम के लिए होशियारपुर ड्राइविंग ट्रैक पर आते हैं। इससे न केवल होशियारपुर ट्रैक पर भीड़ बढ़ रही है, बल्कि लोगों को अनावश्यक असुविधा भी हो रही है। दसूहा ट्रैक, जो तलवाड़ा, मुकेरियां और आसपास के क्षेत्रों के लोगों के लिए अधिक सुविधाजनक है और वहां की सुविधाएं भी होशियारपुर ट्रैक के समान ही आधुनिक और विश्वसनीय हैं।

आर.टी.ओ ने कहा कि यह न केवल तलवाड़ा और मुकेरियां जैसे क्षेत्रों के लोगों के लिए समय और यात्रा की बचत करेगा, बल्कि होशियारपुर ट्रैक पर भीड़ को कम करने में भी मदद करेगा। उन्होंने कहा कि ट्रांसपोर्ट कमिश्नर पंजाब जसप्रीत सिंह के कुशल नेतृत्व और मार्गदर्शन में पंजाब के सभी 32 आटोमेटिड ड्राइविंग टेस्ट ट्रैकों का कायाकल्प किया गया है। इन ट्रैकों को आधुनिक तकनीक और सुविधाओं से लैस किया गया है ताकि ड्राइविंग लाइसेंस के लिए टेस्ट प्रक्रिया को और अधिक पारदर्शी, सुगम और कुशल बनाया जा सके। उन्होंने बताया कि होशियारपुर व दसूहा के आटोमेटिड ड्राइविंग ट्रैक भी इन्हीं में से एक हैं।

संजीव कुमार शर्मा ने कहा कि हमारा उद्देश्य लोगों को बेहतर और सुविधाजनक सेवाएं प्रदान करना है। दसूहा ड्राइविंग ट्रैक का उपयोग करके लोग न केवल अपनी सुविधा बढ़ा सकते हैं, बल्कि होशियारपुर ट्रैक को डीकंजेस्ट करने में भी योगदान दे सकते हैं। उन्होंने कहा कि विभाग सभी नागरिकों से अनुरोध करता है कि वे निकटतम ट्रैक का उपयोग करें और इस पहल को सफल बनाने में सहयोग करें।

फोटो कैप्शनः- खेड़ा कोटली दसूहा स्थित आटोमेटिड ड्राइविंग टैस्ट ट्रैक।