नवांशहर (जोशी )
30 मई : अरोड़ा सभा नवांशहर की ओर से प्रत्येक वर्ष की भांति आज सुबह 8:30 बजे से 10:30 बजे तक अरोड़ा सभा के भवन पंडोरा मोहल्ला बाई जी की कुटिया में श्रद्धा एवं उल्लास से मनाया गया कार्यक्रम की शुरुआत में सभा के प्रधान राजन अरोड़ा रिया अरोड़ा व डॉ प्रदीप अरोड़ा एवं कोमल अरोड़ा ने गणेश पूजन किया उपरांत धर्म प्रचारक परविंदर बत्रा ने सभी उपस्थित मेंबरों से विधिपूर्वक गुरु पूजन करवाया और सभी ने मिलकर श्री हनुमान चालीसा का पाठ किया और सामूहिक रूप से गुरु जी की आरती करके गुरु जी का आशीर्वाद प्राप्त किया इसके बाद मंच संचालक परविंदर बत्रा ने श्री अरुट जी महाराज के प्रकट उत्सव की सभी को बधाई दी आज के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ वीनू खन्ना दुआ जिला आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी नवांशहर जी का सभा के सदस्यों ने गुलाब के फूलों का बुक्का देकर सम्मान किया।
अद्वैत स्वरूप आश्रम के संत बैराग पुरी जी व करुणा पुरी जी ने सारी संगत को आशीर्वाद दिया ।सभा के प्रधान श्री राजन अरोड़ा ने सभी को श्री अरुट जी के प्रकट उत्सव की बधाई देते हुए कहा कि श्री अरुट जी के सिद्धांतों को अपनाकर ही हम अपने जीवन को सार्थक कर सकते हैं श्री अरुट जी ने अपने संदेश में यह कहा था कि अपने परिवार की जिम्मेदारी के साथ-साथ समाज की सेवा का दायित्व भी अपने ऊपर ले ताकि समाज का हर वर्ग प्रफुल्लित हो सके सभा के वरिष्ठ मेंबर श्री बहादुर चंद अरोड़ा ,डॉक्टर पूनम माणिक ,सुभाष अरोड़ा ,मनमोहन गुलाटी ,विपन तनेजा डॉक्टर नवीन अरोड़ा आदि ने अरुट जी के प्रकट उत्सव की सभी देशवासियों को बधाई दी उपरांत सभा के सेक्रेटरी सी ए योगेश अरोड़ा ने आज के कार्यक्रम में पहुंचने के प्रति सभी का हार्दिक धन्यवाद किया।इस मौके विशाल भंडारे के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ अरोड़ वंश के सैकड़ों परिवारों ने उपस्थित होकर अरुट जी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया ।








