गढदीवाला 14 दिसंबर (चौधरी)
: लाला जगत नारायण डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल गढ़दीवाला में आज वार्षिक खेल प्रतियोगिता के दूसरे दिन प्रिंसिपल डॉक्टर अमित नगवान की अध्यक्षता में कक्षा तीसरी से सातवीं तक के विद्यार्थियों में विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं करवाई गई। कक्षा तीसरी लड़कों की दौड़ में परमबीर सिंह प्रथम, सरताज द्वितीय और अमृतपाल सिंह तृतीय स्थान पर रहा। लड़कियों में सावी प्रथम, हरलीन द्वितीय, नंदिका तृतीय स्थान पर रही। एक टांग की दौड़ में लड़कों में गुरनूर प्रथम, जसवीर द्वितीय तथा परमवीर तृतीय स्थान पर रहा। लड़कियों में मीरा प्रथम, हरलीन द्वितीय तथा नंदीका तृतीय स्थान पर रही। अरेंज द कोन रेस में नमनप्रीत सिंह प्रथम, गुरनूर द्वितीय, साबदीप तृतीय स्थान पर रहा। लड़कियों में नंदिका प्रथम, गुरसीरत द्वितीय तथा अनन्या तृतीय स्थान पर रही। कक्षा चौथी लड़कों की दौड़ में समक्ष प्रथम, प्रतीक ठाकुर द्वितीय तथा कबीर तृतीय स्थान पर रहा लड़कियों में डेज़ी प्रथम, रवनूर कौर द्वितीय तथा सीरत तृतीय स्थान पर रही। साइड लेग रेस में लड़कों में प्रतीक ठाकुर प्रथम, कार्तिक द्वितीय, लविश तृतीय स्थान पर तथा लड़कियों में सीरत प्रथम, हर्षिता द्वितीय तथा रवनूर तृतीय स्थान पर रही। कक्षा पांचवी लड़कों की दौड़ में अमृत प्रथम, गुरताज द्वितीय तथा प्रभरूप तृतीय स्थान पर लड़कियों में तनीषा प्रथम, एकम द्वितीय तथा जुवरीत तृतीय स्थान पर रही। नींबू दौड़ में हरनूर सिंह प्रथम, प्रतीक ठाकुर द्वितीय तथा रणवीर तृतीय स्थान पर रहा। लड़कियों में दिव्या प्रथम, यशिका द्वितीय तथा सिमरदीप तृतीय स्थान पर रही। बोरा दौड़ में लड़कों में अलख प्रथम, गुरताज द्वितीय तथा नमन तृतीय स्थान पर रहा। लड़कियों में भारती प्रथम, पलक द्वितीय तथा यशिका तृतीय स्थान पर रही। कक्षा छठी लड़कों की दौड़ में जसप्रीत प्रथम, जिगर द्वितीय, बंश तृतीय तथा लड़कियों में हरकीरत प्रथम, इशा द्वितीय तथा अवनीत कौर तृतीय स्थान पर रही। लंबी कूद में मनजोत प्रथम, जगजोत द्वितीय, जिगर तृतीय तथा लड़कियों में हरकीरत प्रथम, भारती द्वितीय तथा आन्या सिद्ध तृतीय स्थान पर रही। कक्षा सातवीं लड़कों की दौड़ में आर्यन प्रथम, अनिकेत द्वितीय तथा दिलप्रीत तृतीय लड़कियों में तानिया प्रथम, सुहानी द्वितीय तथा संजना तृतीय स्थान पर रही। लंबी कूद में अरियान प्रथम अनिकीत द्वितीय तथा दक्ष जमवाल तृतीय स्थान पर रहा। लड़कियों में तानिया प्रथम, एकम जोत द्वितीय, सुखमनप्रीत तृतीय स्थान पर रही और सभी ने स्वर्ण, रजत तथा कांस्य पदक जीते।








