Prime Punjab Times

Latest news
ਸੀਨੀਅਰ ਮੈਡੀਕਲ ਅਫਸਰ ਡਾ. ਸ਼ੁਦੇਸ਼ ਰਾਜਨ ਵਲੋਂ ਅਚਨਚੇਤ ਨਿਰੀਖਣ ਖਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ਵਿੱਤੀ ਸਾਖਰਤਾ ਅਤੇ ਸਾਈਬਰ ਸੁਰੱਖਿਆ ਸਬੰਧੀ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ KMS ਕਾਲਜ ਦੇ ਹੋਟਲ ਮੈਨੇਜਮੈਂਟ ਵਿਭਾਗ ਵੱਲੋਂ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ ਵਿਸ਼ਵ ਖੁਰਾਕ ਦਿਵਸ  ਸਵ: ਡਾਕਟਰ ਮੋਹਨ ਲਾਲ ਧੰਮਣ ਦੀ ਨਿੱਘੀ ਯਾਦ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਅੱਖਾਂ ਦੀ ਜਾਂਚ ਕੈਂਪ, ਮੈਡੀਕਲ ਜਾਂਚ ਕੈਂਪ ਅਤੇ ਖੂਨਦਾਨ ਕੈਂਪ... DAV ਪਬਲਿਕ ਸਕੂਲ,ਗੜ੍ਹਦੀਵਾਲਾ ਵਿਖੇ ਅਧਿਆਪਕ-ਮਾਪੇ ਮਿਲਣੀ ਦਾ ਸਫ਼ਲ ਆਯੋਜਨ ਖਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ਕੈਂਸਰ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਸੰਬੰਧੀ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਲੈਕਚਰ श्री रामलीला कमेटी दसूहा ने निकाली राम विवाह संबंधी भव्य शोभायात्रा हाजीपुर चौक दसूहा में धरना रोष प्रदर्शन किया, दसूहा में पंजाब बंद का असर *ਸੀ.ਐਚ.ਸੀ ਭੂੰਗਾ ਵਿਖੇ ਵਿਸ਼ਵ ਮਾਨਸਿਕ ਸਿਹਤ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਦਿਵਸ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ* *ਅਗਰਵਾਲ ਸਭਾ ਵੱਲੋਂ ਮਹਾਰਾਜਾ ਅਗਰਸੈਨ ਜਯੰਤੀ ਸ਼ਰਧਾ ਤੇ ਉਤਸ਼ਾਹ ਨਾਲ ਮਨਾਈ ਗਈ*
ADVERTISEMENT
You are currently viewing हिन्दू कोआपरेटिव बैंक खाताधारको की संघर्ष समिति की ओर से एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित 

हिन्दू कोआपरेटिव बैंक खाताधारको की संघर्ष समिति की ओर से एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित 

हिन्दू कोआपरेटिव बैंक खाताधारको की संघर्ष समिति की ओर से एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित 

पैसों की निकासी ना होने के चलते 15 जून से फिर से बैंक के बाहर धरना प्रदर्शन करने का किया ऐलान

पठानकोट 13,जून(तरूण) : आज हिन्दू कोआपरेटिव बैंक के खाताधारको की संघर्ष समिति की ओर से एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजित की गई और इस बैठक मे एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है।इस बारे मे संघर्ष समिति के अध्यक्ष रजत बाली ने बताया कि बैंक को इतना समय देने के बावजूद भी बैंक ने खाता धारको को उनका जमा शेष पैसा निकालने की इजाजत नही दी जा रही है जिससे कि खाताधारको मे बहुत ही ज्यादा रोष है।अभी तक जिलाधीश व बैंक के एड्मिनिस्टरेटर ने इस ओर कोई ध्यान नही दिया है इसलिए संघर्ष समिति ने बुधवार तिथि 15 जून से बैंक के बाहर धरना प्रदर्शन करने का ऐलान किया है जो कि हर रोज सुबह 10 बजे से शुरू हुआ करेगा और जब तक खाता धारको को उनका जमा पैसा वापिस नही मिल जाता तब तक हर रोज धरना प्रदर्शन होगा।रजत बाली ने हर खाता धारको और शहर वासियो से अपील करते हुये कहा कि धरना प्रदर्शन मे अधिक से अधिक संख्या में इक्ट्ठे होकर और संघर्ष समिति का साथ दें।