Prime Punjab Times

Latest news
KMS ਕਾਲਜ ਵੱਲੋਂ “ਡਾ. ਸ਼ਬਨਮ ਕੌਰ ਮੈਮੋਰੀਅਲ ਐਕਸੀਲੈਂਸ ਅਵਾਰਡ” ਦੀ ਸ਼ੁਰੂਆਤ ਐਚ.ਪੀ.ਵੀ. ਟੀਕਾਕਰਨ ਮੁਹਿੰਮ ’ਚ 90 ਦਿਨ ਦਾ ਵਿਸਥਾਰ, ਮਾਪੇ ਬੇਟੀਆਂ ਦਾ ਟੀਕਾਕਰਨ ਜ਼ਰੂਰ ਕਰਵਾਉਣ : ਆਸ਼ਿਕਾ ਜੈਨ *DAV ਪਬਲਿਕ ਸਕੂਲ ਗੜਦੀਵਾਲਾ ਵਿਖੇ ਮਾਪੇ ਅਧਿਆਪਕ ਮਿਲਣੀ ਕਰਵਾਈ ਗਈ* ਸ਼ਹੀਦ ਏਐਸਆਈ ਜੋਗਾ ਸਿੰਘ ਨੂੰ ਡੀਜੀਪੀ ਪੰਜਾਬ ਵੱਲੋਂ ਸ਼ਰਧਾਂਜਲੀ, ਪਰਿਵਾਰ ਨੂੰ ਹਰ ਸੰਭਵ ਸਹਾਇਤਾ ਦਾ ਭਰੋਸਾ ਦਸੂਹਾ ਦੇ 15 ਵਾਰਡਾਂ ‘ਚੋਂ 13 ਵਾਰਡਾਂ ‘ਚ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਅਤੇ 2 ਵਾਰਡਾਂ ‘ਚ ਕਾਂਗਰਸ ਪਾਰਟੀ ਦੇ ਉਮੀਦਵਾਰ ਰਹੇ ਜੇਤੂ ਸੀ.ਐਚ.ਸੀ ਭੂੰਗਾ ਵਿਖੇ ਪਰਿਵਾਰ ਨਿਯੋਜਨ ਕੈਂਪ ਲਗਾਇਆ ਗਿਆ ਸ਼ਾਮਚੁਰਾਸੀ ਨਗਰ ਕੌਂਸਲ ਦੀਆਂ ਚੋਣਾਂ 13 ਜੂਨ ਨੂੰ, ਸ਼ਨੀਵਾਰ ਤੋਂ ਲਏ ਜਾਣਗੇ ਨਾਮਜ਼ਦਗੀ ਪੱਤਰ *ਜਲ ਸਪਲਾਈ ਅਤੇ ਸੈਨੀਟੇਸ਼ਨ ਵਰਕਰ ਯੂਨੀਅਨ ਪੰਜਾਬ ਨੇ ਐਮਰਜੈਂਸੀ ਮੀਟਿੰਗ ਕਰ ਕੀਤਾ ਵੱਡੇ ਸੰਘਰਸ਼ ਦਾ ਐਲਾਨ* ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਨੇ ਨੈਤਿਕ ਸਿੱਖਿਆ ਇਮਤਿਹਾਨ ਵਿੱਚ ਮਾਰੀਆਂ ਮੱਲਾਂ ਗੜ੍ਹਦੀਵਾਲਾ ਦੇ 11 ਵਾਰਡਾਂ ’ਚੋਂ 7 ’ਚ ਆਪ, 3 ’ਚ ਕਾਂਗਰਸ ਪਾਰਟੀ ਤੇ 01 ਆਜ਼ਾਦ ਉਮੀਦਵਾਰ ਜੇਤੂ..  
ADVERTISEMENT
You are currently viewing ALERT.. जिले में कोरोना का प्रकोप बढा, 88 लोगों की रिपोर्ट आई पॉजिटिव

ALERT.. जिले में कोरोना का प्रकोप बढा, 88 लोगों की रिपोर्ट आई पॉजिटिव

पठानकोट 5 जनवरी (अविनाश ) : जिले में कोरोना पॉजिटिव केसों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। पिछले दस दिनों से निकले पॉजिटिव केसों में से मंगलवार का दिन कहर भरा रहा क्योंकि सर्वाधिक 88 लोग निजी लैब व रैपिड टैस्ट में पॉजिटिव पाए गए। इसी के साथ ही जिले में एक्टिव केसों की संख्या तेजी से बढ़ते हुए 387 पहुंच गई है। दूसरी ओर राहत की बात यह रही कि 13 लोगों ने कोरोना के चलते रिकवर कर लिया।
जानकारी देते हुए एस.एम.ओ. डा.राकेश सरपाल ने बताया कि जिले में अब तक 19,442 लोग पॉजिटिव हो चुके हैं जिनमें से 18,633 लोग रिकवर हो चुके हैं और कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 434 पहुंच गया। उन्होंने बताया कि टरू नैट मशीन में लिए गए 4 सैंपलों में से 4 सैंपलों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई तथा रैपिड एंटीजन टैस्ट में लिए गए 341 सैंपलों में से 42 सैंपलों की रिपोर्ट पॉजिटिव व 299 सैंपलों की रिपोर्ट नैगेटिव आई तथा निजी लैब से 42 सैंपल की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से मंगलवार को 1149 लोगों के सैंपल लिए गए और 733 सैंपलों की रिपोर्ट आना शेष है जिसके चलते जिले में कुल 1882 सैंपलों की रिपोर्ट आना शेष है।

इन क्षेत्रों में पाए गए पॉजिटिव केस

मंगलवार को जिन 88 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई उनमें से पठानकोट से 61 व 60 वर्षीय महिला, गांव खुंद अनोवाल से 28 वर्षीय व्यक्ति, मिशन रोड से 60 व 26 वर्षीय व्यक्ति, जगत नगर से 34 वर्षीय व्यक्ति, शास्त्री नगर से 24 वर्षीय व्यक्ति, लमीनी से दो बच्चे, गार्डन कालोनी से 28 वर्षीय व्यक्ति, गुरदासपुर रोड से 47 वर्षीय महिला, राजिन्द्र नगर से 24 वर्षीय व्यक्ति, माडल टाउन से 41 वर्षीय महिला, खानपुर चौंक से 15 वर्षीय बच्ची, मामून से 34 वर्षीय व्यक्ति, शास्त्री नगर से 59 वर्षीय व्यक्ति, सिविल अस्पताल रोड से 36 वर्षीय महिला, अबरोल नगर से 20 वर्षीय महिला, पनिओर से 33 वर्षीय महिला, डलहोजी रोड से 29 वर्षीय व्यक्ति, ढांगू रोड से 60 वर्षीय व्यक्ति, सिविल अस्पताल रोड से 35 वर्षीय महिला, रानीपुर से 45 वर्षीय महिला, मामून से 21 वर्षीय व्यक्ति, सिविल अस्पताल रोड से 36 वर्षीय व्यक्ति, खानपुर से 32 वर्षीय महिला, मिशन रोड से 50 वर्षीय व्यक्ति, आनंदपुर रड़ा से 47 वर्षीय व्यक्ति, सुंदर नगर से 48 वर्षीय व्यक्ति व 32 वर्षीय महिला, सैली रोड से 27 वर्षीय महिला, सुजानपुर से 21 वर्षीय व्यक्ति, लमीनी रोड से 20 वर्षीय युवती, मामून से 42 वर्षीय व्यक्ति, जुगियाल से 21 वर्षीय युवक, धीरा से 23 वर्षीय महिला, अबरोल नगर से 20 वर्षीय युवती, राम नगर से 22 वर्षीय व्यक्ति, बुंगल से 51 वर्षीय व्यक्ति, ढांगूपीर से 47 वर्षीय व्यक्ति, सुंदरचक्क से 22 वर्षीय व्यक्ति, निजी अस्पताल से 30 वर्षीय व्यक्ति, पठानकोट से 27 पुरुष, एक बच्चा तथा 16 महिलाएं पॉजिटिव पाई गई वहीं 6 डाक्टर पॉजिटिव पाए गए।

दूसरे दिन 367 बच्चों को लगी वैक्सीन

एक ओर यहां पशु अस्पताल में बने वैक्सीन सैंटर में सिर्फ 40 बच्चों को ही वैक्सीन की पहली डोज लगी। वहीं दूसरी ओर स्वास्थ्य विभाग की ओर से अलग-अलग बनाए गए चार केन्द्रों में कुल 367 बच्चों को कोरोना से सुरक्षित रखने हेतु वैक्सीन की डोज लगाई। इसी के साथ ही मांस मीडिया इंचार्ज विजय ठाकुर ने बताया कि जिले में सोमवार को कुल 3274 लोगों को वैक्सीन लगाई गई है जिसमें 1016 लोगों को पहली व 2258 लोगों को दूसरी डोज लगी है। जिसके चलते अब तक कुल 7,23,271 लोगों को वैक्सीन की डोज लग चुकी है।

error: copy content is like crime its probhihated