अखिल भारतीय हिंदू सुरक्षा समिति 15 अगस्त को सुजानपुर में निकालेगी तिरंगा यात्रा
पठानकोट/सुजानपुर 26,जुलाई(तरूण, रोहित) अखिल भारतीय हिंदू सुरक्षा समिति की एक अहम विशेष बैठक प्रदेश चेयरमैन सुरेंद्र मन्हास की अध्यक्षता में सुजानपुर में आयोजित हुई।इस अवसर पर बात करते हुए प्रदेश चेयरमैन सुरेंद्र मन्हास ने कहा कि अखिल भारतीय हिंदू सुरक्षा समिति की ओर से आतंकवाद के खिलाफ 15 अगस्त को सुजानपुर में विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है जो कि टेंपो स्टैंड सुजानपुर से शुरू होकर सुजानपुर के विभिन्न विभिन्न बाजारों में से गुजरती हुई अखिल भारतीय हिंदू सुरक्षा समिति के दफ्तर में संपन्न होगी।उसके बाद शहीद भगत सिंह को पुष्पांजलि भेंट की जाएग।इस दौरान बात करते हुए उन्होंने कहा कि पंजाब में अलगाववादी तत्वों की ओर से दिन-ब-दिन माहौल को खराब करने की साजिश रचाई जा रही है और आतंकवाद को पुनर्जीवित करने के पुरजोर प्रयास भी हो रहे हैं विदेश में बैठे गुरपतवंत सिंह पन्नू पंजाब के युवाओं को बरगला कर उन्हें देश के खिलाफ करने की साजिशें कर रहे हैं,तो वही सांसद सिमरनजीत सिंह मान की ओर से भी देश की आजादी में अपना अहम योगदान देने वाले शहीद भगत सिंह को आतंकवादी कह कर शहीद भगत सिंह का अपमान किया गया हैं,उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय हिंदू सुरक्षा समिति किसी भी कीमत पर पंजाब का माहौल खराब नहीं होने देगी।उन्होंने कहा कि जो लोग पंजाब में माहौल को खराब करने की कोशिश कर रहे हैं पंजाब सरकार उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करें ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं पर अंकुश लग सके।उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय हिंदू सुरक्षा समिति पंजाब की शांति के लिए हर प्रकार की कुर्बानी देने के लिए हर समय तैयार है।इस मौके पर प्रदेश यूथ चेयरमैन विकी ठाकुर,हिंदू तख्त के प्रचारक पुनीत सिंह,जिला महासचिव अनिल कुमार,सिटी प्रधान काली वर्की आदि मौजूद थे।








