Prime Punjab Times

Latest news
ਮੁਕੇਰੀਆਂ ਤੇ ਤਲਵਾੜਾ 'ਚ ਗੂੰਜੇਗੀ ਸ਼ਿਵ ਭਗਤੀ ਦੀ ਗੂੰਜ, ਕੈਲਾਸ਼ ਖੇਰ ਦੇਣਗੇ ਭਜਨਾਂ ਦੀ ਪੇਸ਼ਕਾਰੀ ਲੋਕਾਂ ਦੇ ਸਹਿਯੋਗ ਨਾਲ ਪੰਜਾਬ ਨੂੰ ਹਰੇਕ ਖ਼ੇਤਰ ਵਿੱਚ ਨੰਬਰ ਇਕ ਬਣਾਉਣ ਦਾ ਸਫ਼ਰ ਜਾਰੀ ਰਹੇਗਾ: ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਭਗਵੰਤ ਸਿੰਘ ... ਸਿਹਤ ਸਹੂਲਤਾਂ ਅਤੇ ਸਕੀਮਾਂ ਲੋਕਾਂ ਤੱਕ ਪਹੁੰਚਦੀਆਂ ਕੀਤੀਆਂ ਜਾਣ : ਡਾ.ਸੁਦੇਸ਼ ਰਾਜਨ KMS ਕਾਲਜ ਦੇ BSc ਫੈਸ਼ਨ ਡਿਜ਼ਾਇਨਿੰਗ ਛੇਵੇਂ ਸਮੈਸਟਰ ਦੀ ਜਸਦੀਪ ਅਤੇ ਨੇਹਾ ਨੇ ਹਾਸਲ ਕੀਤਾ ਪਹਿਲਾ ਸਥਾਨ - ਪ੍ਰਿੰਸੀਪਲ ... ਦਸੂਹਾ ਚ ਇੱਕ ਨਿੱਜੀ ਪ੍ਰਾਈਵੇਟ ਸਕੂਲ ਦੀ ਬੱਸ ਪਲਟੀ,ਬੱਚਿਆਂ ਨੂੰ ... जालंधर में डिजिटल मीडिया एसोसिएशन (DMA) की बैठक में पहुंचे कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत और मेयर वनीत ध... DAV पब्लिक स्कूल में सामाजिक विज्ञान तथा सामान्य ज्ञान पर अंतर सदनीय क्विज प्रतियोगिता का आयोजन ਅੱਜ ਦੇ ਬੱਚਿਆਂ ਨੇ ਭਵਿੱਖ ਵਿੱਚ ਇੱਕ ਸੁੰਦਰ ਸਮਾਜ ਦੀ ਸਿਰਜਣਾ ਕਰਨੀ ਹੈ ਪੁਰਾਣੀ ਰੰਜਿਸ਼ ਨੇ ਲਿਆ ਖੂ+ਨੀ ਰੂਪ,ਗੋਲੀਬਾਰੀ ’ਚ ਨੌਜਵਾਨ ਦੀ ਮੌ+ਤ; ਮੁਲਜ਼ਮ ਤੇ ਉਸ ਦੀ ਪਤਨੀ 4 ਘੰਟਿਆਂ 'ਚ ਕਾਬੂ ਪੀਐਚਸੀ ਭੂੰਗਾ ਵਿਖੇ ਵਿਸ਼ਵ ਅਬਾਦੀ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਦਿਵਸ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ
ADVERTISEMENT
You are currently viewing मास्टर सलीम के विरुद्ध कार्रवाई की मांग को लेकर शिव सेना बुधवार को जालंधर में देगी धरना : गुरदीप सैनी

मास्टर सलीम के विरुद्ध कार्रवाई की मांग को लेकर शिव सेना बुधवार को जालंधर में देगी धरना : गुरदीप सैनी

फगवाड़ा ( लाली दादर )

🔶 सिटी प्रधान रमन शर्मा की अगवाई में हुई हंगामी बैठक

18 सितंबर : शिव सेना (यूबीटी) की एक हंगामी बैठक सिटी प्रधान रमन शर्मा की अध्यक्षता में स्थानीय श्री हनुमानगढ़ी मन्दिर जीटी रोड फगवाड़ा में संपन्न हुई। जिसमें शिव सेना के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष राजिन्द्र कुमार बिल्ला एवं इन्द्रजीत करवल विशेष तौर पर उपस्थित हुए। बैठक के दौरान हिन्दू समाज की आस्था पर अभद्र टिप्पणी करने के आरोपों का सामना कर रहे पंजाबी गायक मास्टर सलीम के विरुद्ध लिखित शिकायत सौंपे जाने के बावजूद अब तक एफआईआर दर्ज न होने को लेकर आक्रोष जताया गया। इस दौरान शिव सेना (यूबीटी) के प्रदेश महासचिव गुरदीप सैनी ने कहा कि पंजाब में हिन्दू समाज पहले ही सरकारों की अन्देखी से आहत था लेकिन जब से प्रदेश में भगवंत मान सरकार ने सत्ता संभाली है, तब से हिन्दू समाज की 45 प्रतिशत आबादी के साथ तीसरे दर्जे के नागरिकों वाला व्यवहार किया जा रहा है। किसी भी अन्य समाज की आस्था से खिलवाड़ के आरोपियों पर बिना जांच तुरंत केस दर्ज करके गिरफ्तारी हो जाती है लेकिन पिछले कई सप्ताह से हिन्दू समाज मास्टर सलीम के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहा है लेकिन अभी तक पुलिस ने केस भी रजिस्टर नहीं किया है जिसे लेकर समस्त सनातन प्रेमियों में गहरा आक्रोश है। गुरदीप सैनी ने बताया कि जालंधर देहाती पुलिस को शिव सेना ने मास्टर सलीम के खिलाफ शिकायत सौंपी थी। तब पुलिस ने कार्रवाई के लिये कुछ समय मांगा था लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई न करके मामले को लटकाया जा रहा है। अत: शिव सेना द्वारा बुधवार 20 सितंबर को जालंधर देहाती में जबरदस्त रोष प्रदर्शन का ऐलान किया गया है जिसमें फगवाड़ा सहित पंजाब भर के शिव सैनिक भारी संख्या में शामिल होंगे और यह संघर्ष तब तक जारी रहेगा जब तक मास्टर सलीम के खिलाफ एफआईआर दर्ज करके उसकी गिरफ्तारी नहीं होगी। इस अवसर पर शिव सेना की यूथ इकाई युवा सेना के प्रदेश उपाध्यक्ष बलजीत सिंह और रुपेश धीर के अलावा भारी संख्या में शिव सेना कार्यकर्ता और सनातन धर्म प्रेमी उपस्थित थे।

तस्वीर सहित।

error: copy content is like crime its probhihated