Prime Punjab Times

Latest news
दसूहा के गांव बह मवा के नीरज ने एशियन गेम्स में जीता सिल्वर मैडल,परिवार और गांव में खुशी की लहर ਬਾਬਾ ਦੀਪ ਸਿੰਘ ਚੈਰੀਟੇਬਲ ਹਸਪਤਾਲ ਵਿਖੇ ਡਾ ਪਾਬਲਾ ਨੇ ਹੱਡੀਆਂ ਦੀ ਬੀਮਾਰੀਆਂ ਸਬੰਧੀ ਮਰੀਜ਼ਾਂ ਦੀ ਕੀਤੀ ਜਾਂਚ ਤਿਉਹਾਰਾਂ ਦੇ ਮੱਦੇਨਜ਼ਰ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਵਲੋਂ ਪਟਾਕਿਆਂ ਦੀ ਵਿਕਰੀ ਬਾਰੇ ਹਦਾਇਤਾਂ ਜਾਰੀ ਰਾਖੀ ਗੁਪਤਾ ਭੰਡਾਰੀ, ਇਲੈਕਟਰੋਲ ਰੋਲ ਆਬਜਰਵਰ ਬਟਾਲਾ ਪਹੁੰਚੇ,SIR ਦੀ ਚੱਲ ਰਹੀ ਪ੍ਰਕਿਰਿਆ ਦਾ ਕੀਤਾ ਰੀਵਿਊ ਉੱਨਤ ਭਾਰਤ ਅਭਿਆਨ ਅਧੀਨ ਗੋਦ ਲਏ ਪਿੰਡ ਰਾਣਾ ਵਿਖੇ ਸਵੱਛ ਭਾਰਤ ਮੁਹਿੰਮ ਤਹਿਤ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਲੈਕਚਰ ਕਰਵਾਇਆ ਪ੍ਰਾਇਮਰੀ ਸਕੂਲ ਖੇਡਾਂ 'ਚ ਸ.ਅ.ਸ ਧੂਤ ਕਲਾਂ ਦੇ ਬੱਚਿਆਂ ਨੇ ਮਾਰੀਆਂ ਮੱਲਾਂ *ਤਰਕਸ਼ੀਲ ਸੁਸਾਇਟੀ ਇਕਾਈ ਹਰਿਆਣਾ-ਭੂੰਗਾ ਵੱਲੋਂ ਸ਼ਹੀਦ ਭਗਤ ਸਿੰਘ ਦਾ ਜਨਮ ਦਿਹਾੜਾ ਮਨਾਇਆ* *ਡੱਫਰ ਸਕੂਲ ਵਿੱਚ ਸ਼ਹੀਦੇ ਆਜ਼ਮ ਭਗਤ ਸਿੰਘ ਦਾ 119 ਵਾਂ ਜਨਮ ਦਿਵਸ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ* KMS ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ਸ਼ਹੀਦ-ਏ-ਆਜ਼ਮ ਸਰਦਾਰ ਭਗਤ ਸਿੰਘ ਜੀ ਦੇ 119ਵੇਂ ਜਨਮ ਦਿਵਸ ਮੌਕੇ ਸ਼ਰਧਾ ਦੇ ਫੁੱਲ ਭੇਂਟ   ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜੀਏਟ ਸੀਨੀਅਰ ਸੈਕੰਡਰੀ ਸਕੂਲ ਦੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਵੱਲੋਂ ਸ੍ਰੀ ਹਰਿਮੰਦਰ ਸਾਹਿਬ ਦੀ ਧਾਰਮਿਕ ਯਾਤਰਾ
ADVERTISEMENT
You are currently viewing दसूहा के गांव बह मवा के नीरज ने एशियन गेम्स में जीता सिल्वर मैडल,परिवार और गांव में खुशी की लहर

दसूहा के गांव बह मवा के नीरज ने एशियन गेम्स में जीता सिल्वर मैडल,परिवार और गांव में खुशी की लहर

दसूहा 29 सितंबर (चौधरी) 

–भारतीय नेवी में तैनात है नीरज

: भारतीय नेवी में तैनात जिला होशियारपुर के तहसील दसूहा कंडी क्षेत्र कमाही देवी के पास गांव बह मवा के बेटे नीरज कुमार ने जापान में हो रही एशियन गेम्स में शूटिंग में सिल्वर मैडल जीतकर जहां नेवी की गौरव बढ़ाया है वहीं माता-पिता, गांव,जिला होशियारपुर और पंजाब का नाम भी रोशन किया है। खेलने के बाद अभी तक नीरज घर नहीं पहुंचेंगे,लेकिन उनकी उपलब्धि की खबर गांव में पहुंचने पर सारे गांव में खुशी और जश्न का माहौल है।

 

– बचपन से ही था बेटे नीरज शूटिंग का शौक

नीरज के पिता रिटाटर्ड कैप्टन रविंदर सिंह ने बताया कि उनके बेटे को बचपन से ही शूटिंग का शौक था और उसने 12वीं की पढ़ाई सर्वहितकारी विद्या मंदिर स्कूल तलवाड़ा से की तथा साथ में उसने एनसीसी की। उसके शौक को देखते हुए उन्होंने जालंधर से उसे राइफल दिलवाई,जिसके बाद उसने अपने लक्ष्य को निर्धारित करते हुए अभ्यास शुरु किया। यहां पर कोई अकादमी न होने के चलते उन्होंने नीरज को दिल्ली से ट्रेनिंग दिलवाई। हालांकि इस दौरान लोगों ने कहा कि यह बहुत महंगा शौक है और इसमें सरकार कोई सहायता नहीं करती। लेकिन उन्होंने अपने खर्च पर नीरज को दिल्ली में ट्रेनिंग करवाई। उन्होंने कहा कि वह जानते थे कि नीरज में कुछ कर दिखाने की ललक है और वह एक दिन देश का नाम विश्व पटल पर जरुर रोशन करेगा।

 

– नीरज ने अपने शूटिंग के जनून को जारी रखा : पिता 

उन्होंने कहा कि इंडियन नेवी में भर्ती होने के बाद भी नीरज ने अपने इस जनून को जारी रखा और आज उन्हें खुशी है कि वह इस मुकाम तक पहुंचा है। इस मौके पर नीरज की माता ललिता देवी के चेहरे की मुस्कान उनके बेटे की उपलब्धि को बयान कर रही थी। उन्होंने कहा कि जिस इलाके वह रहते हैं वहां पर संसाधनों की भारी कमी है, लेकिन जिन बच्चों में कुछ कर गुजरने की ललक होती है उनके आगे कोई भी कमी आड़े नहीं आती।उन्होंने कहा कि उन्हें नीरज पर गर्व है। नीरज का एक भाई है साहिल कुमार और वह भी भारतीय सेना में देश की सेवा में तत्पर है। नीरज की उपलब्धि पर उसके स्कूल एवं गांव में खुशी का माहौल है।

इस अवसर पर पर महन्त कामाक्षी देवी मन्दिर के महन्त श्री राजगिरी जी महाराज ने कहा कि अपनी देव भूमि के साथ अपने परिवार तथा कंडी इलाके का नाम रोशन किया है महन्त जी ने नीरज तथा उनके माता पिता तथा कंडी इलाके को बधाई दी

इस सम्बन्ध में जब हल्का विधायक कर्मवीर सिंह घुम्मन से बात चीत की तो उन्होंने कहा कि मेरे तथा मेरे हल्के के साथ साथ पंजाब व देश का नाम रोशन किया है। मैं अपनी तथा अपनी सरकार की तरह से बहुत बहुत बधाई देता हूं। मैं इस समय हल्के से बाहर हूं। मैं कल उनके घर जाकर नीरज के माता पिता को बधाई दूंगा तथा आम आदमी पार्टी की सरकार उनका मानसतकार करेंगी।