गढ़दीवाला, (चौधरी )
: शक्ति मंडल सोसायटी रजि गढ़दीवाला की ओर से शहर निवासियों व एन आर आई भाइयों के सहयोग से प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी 44वें वार्षिक विशाल भंडारे एवं माता रानी के भव्य जागरण का आयोजन बड़े श्रद्धा एवं उत्साह के साथ किया जा रहा है। सोसाइटी सदस्यों द्वारा आज इस धार्मिक आयोजन के तहत श्री देवी मंदिर में आशीर्वाद प्राप्त कर शुरू की गई , जिसमें विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे,जिसमें नगर की भव्य झंडा फेरी, माता रानी का जागरण तथा विशाल भंडारा प्रमुख आकर्षण रहेंगे। कार्यक्रम के अनुसार 14 अगस्त को शाम 4:30 बजे गढ़दीवाला शहर में भव्य झंडा फेरी निकाली जाएगी। इसके बाद 15 अगस्त को महिषासुरमर्दिनी श्री देवी मंदिर, गढ़दीवाला में विशाल माता के जागरण का आयोजन, जिसमें प्रसिद्ध भजन गायक पंकज मन्हास एंड पार्टी (मुकेरियां) माता रानी का गुणगान करेंगे। इसके उपरांत 17,18,19 एवं 20 अगस्त तक जल्लों की वड्ड धर्मशाला गढ़दीवाला में 44वें वार्षिक विशाल लंगर मेले का आयोजन किया जाएगा,जहां हजारों श्रद्धालु व राहगीर लंगर ग्रहण करेंगे। वहीं 19 अगस्त को विशाल माता के जागरण में प्रसिद्ध भजन गायिका सरिता शर्मा एंड पार्टी (टांडा) अपनी भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भक्ति रस्स में सराबोर करेंगी। शक्ति मंडल सोसायटी, गढ़दीवाला ने सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे इस पावन धार्मिक आयोजन में तन, मन एवं धन से सहयोग प्रदान करें तथा अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर माता श्री चिंतपूर्णी जी का आशीर्वाद प्राप्त करें।इस मौके पर सुखजीत सहोता, जीवन वर्मा,सुभाष कुमार भाषी,नरिंदर शर्मा,दिशान्त बहल, पुष्प भार्गव,रिंपी,गणेश दत्त,आदेश गुप्ता,गोपाल ऐरी,आदि सोसाइटी सदस्य उपथित थे । इस मौके पर सोसायटी ने विश्वास जताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी यह धार्मिक आयोजन श्रद्धा, भक्ति और सेवा का अनुपम संगम बनेगा।








