Prime Punjab Times

Latest news
ਖਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ਵਿੱਤੀ ਸਾਖਰਤਾ ਅਤੇ ਸਾਈਬਰ ਸੁਰੱਖਿਆ ਸਬੰਧੀ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ KMS ਕਾਲਜ ਦੇ ਹੋਟਲ ਮੈਨੇਜਮੈਂਟ ਵਿਭਾਗ ਵੱਲੋਂ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ ਵਿਸ਼ਵ ਖੁਰਾਕ ਦਿਵਸ  ਸਵ: ਡਾਕਟਰ ਮੋਹਨ ਲਾਲ ਧੰਮਣ ਦੀ ਨਿੱਘੀ ਯਾਦ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਅੱਖਾਂ ਦੀ ਜਾਂਚ ਕੈਂਪ, ਮੈਡੀਕਲ ਜਾਂਚ ਕੈਂਪ ਅਤੇ ਖੂਨਦਾਨ ਕੈਂਪ... DAV ਪਬਲਿਕ ਸਕੂਲ,ਗੜ੍ਹਦੀਵਾਲਾ ਵਿਖੇ ਅਧਿਆਪਕ-ਮਾਪੇ ਮਿਲਣੀ ਦਾ ਸਫ਼ਲ ਆਯੋਜਨ ਖਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ਕੈਂਸਰ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਸੰਬੰਧੀ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਲੈਕਚਰ श्री रामलीला कमेटी दसूहा ने निकाली राम विवाह संबंधी भव्य शोभायात्रा हाजीपुर चौक दसूहा में धरना रोष प्रदर्शन किया, दसूहा में पंजाब बंद का असर *ਸੀ.ਐਚ.ਸੀ ਭੂੰਗਾ ਵਿਖੇ ਵਿਸ਼ਵ ਮਾਨਸਿਕ ਸਿਹਤ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਦਿਵਸ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ* *ਅਗਰਵਾਲ ਸਭਾ ਵੱਲੋਂ ਮਹਾਰਾਜਾ ਅਗਰਸੈਨ ਜਯੰਤੀ ਸ਼ਰਧਾ ਤੇ ਉਤਸ਼ਾਹ ਨਾਲ ਮਨਾਈ ਗਈ* ਪ੍ਰਿੰਸੀਪਲ ਸੁਖਵੰਤ ਕੌਰ ਨੇ ਸਰਕਾਰੀ ਸੀਨੀਅਰ ਸੈਕੰਡਰੀ ਸਕੂਲ ਧੁੱਪਸੜੀ ਵਿਖੇ ਸੰਭਾਲਿਆ ਅਹੁਦਾ, ਸਟਾਫ਼ ਵੱਲੋਂ ਨਿੱਘਾ ਸਵਾ...
ADVERTISEMENT
You are currently viewing महिला नवआरक्षकों (बैच सं० 64) की पासिंग आऊट परेड और शपथ समारोह आयोजित

महिला नवआरक्षकों (बैच सं० 64) की पासिंग आऊट परेड और शपथ समारोह आयोजित

होशियारपुर 31 मई 2025 (PRIME PUNJAB TIMES) 
: सहायक प्रशिक्षण केन्द्र, सीमा सुरक्षा बल, खड़का कैम्प होशियारपुर में 31 मई 2025 को महिला नवआरक्षकों (बैच सं० 64) की पासिंग आऊट परेड और शपथ समारोह आयोजित की गई, जिसमें 40 महिला नवआरक्षक पास आऊट होकर देश सेवा में शामिल होंगे ।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में श्री सिन्धु कुमार, महानिरीक्षक, सीमा सुरक्षा बल, खडका कैम्प परेड में श्री रतनेश कुमार, कमांडेन्ट (प्रशिक्षण), सहायक प्रशिक्षण केन्द्र, खड़का एवं अधिकारीयों द्वारा स्वागत किया गया ।
परेड के द्वारा मुख्य अतिथि को जनरल सैल्युट से सम्मानित किया गया और महिला नवआरक्षकों ने राष्ट्रीय ध्वज की छत्रछाया में संविधान और देश के प्रति निष्ठा की शपथ ली ।
परेड को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि श्री सिन्धु कुमार, महानिरीक्षक ने प्रशिक्षण के सफल समापन पर नवआरक्षकों को बधाई दी और समर्पन और प्रतिबद्धता के साथ अपने कर्तव्यों का पालन करने के लिए उन्हें प्रोत्साहित किया। परेड के दौरान उनके आत्मविश्वास, कौशल और समन्वय के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की जो परेड की पहचान है। उन्होंने बीएसएफ को कैरियर विकल्प के रूप में चुनने के लिए नवआरक्षकों की सराहना की और नवआरक्षकों को साहस और उत्साह के साथ देश की सेवा करने और राष्ट्र के आह्वान पर सेना एवं बल में शामिल होने के लिए आगे आने के लिए प्रेरित किया ।
श्री सिन्धु कुमार, महानिरीक्षक ने नवआरक्षकों को शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत व सशक्त प्रहरी के रूप में ढालने के लिए श्री रतनेश कुमार, कमांडेन्ट (प्रशिक्षण) एवं प्रशिक्षण टीम के परिश्रम व प्रयासों की सराहना की। मुख्य अतिथि ने नवआरक्षकों के उज्जवल भविष्य की कामना की।