Prime Punjab Times

Latest news
ਖੇਡਾਂ ਵਤਨ ਪੰਜਾਬ ਦੀਆਂ ਜ਼ਿਲ੍ਹਾ ਵਾਲੀਬਾਲ ਪ੍ਰਤੀਯੋਗਤਾ 'ਚ DAV ਪਬਲਿਕ ਸਕੂਲ ਦੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਦਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਸੋਲਿਡ ਵੇਸਟ ਮੈਨੇਜਮੈਂਟ' 'ਤੇ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਲੈਕਚਰ ਦਾ ਆਯੋਜਨ ਗੜ੍ਹਦੀਵਾਲਾ ਚ ਦੁਸ਼ਹਿਰਾ ਉਤਸਵ ਤਿਆਰੀਆਂ ਸ਼ੁਰੂ, ਧਰਮ ਅਤੇ ਅਧਰਮ ਦੇ ਪ੍ਰਤੀਕ ਝੰਡਾ ਕੀਤਾ ਸਥਾਪਿਤ *ਸੀਨੀਅਰ ਮੈਡੀਕਲ ਅਫਸਰ ਡਾ.ਮਨਮੋਹਨ ਸਿੰਘ ਵੱਲੋਂ ਡੇਂਗੂ ਸਰਵੇ ਕਰ ਰਹੀਆਂ ਟੀਮਾਂ ਦਾ ਲਿਆ ਜਾਇਜ਼ਾ* KMS ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ਮੈਡੀਕਲ ਸਾਇੰਸ ਵਿਭਾਗ ਲਈ ਐਂਟਰੈਂਸ ਟੈਸਟ ਆਯੋਜਿਤ ਕਰਵਾਇਆ - ਪ੍ਰਿੰਸੀਪਲ ਡਾ. ਮਾਨਵ ਸੈਣੀ विधायक प्रगट सिंह पंजाब कांग्रेस के नए अध्यक्ष नियुक्त ਕਿਸਾਨਾਂ ਦੀ ਫਸਲ ਦਾ ਦਾਣਾ-ਦਾਣਾ ਖਰੀਦਣਾ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਦੀ ਮੁੱਖ ਤਰਜੀਹ : ਲਾਲ ਚੰਦ ਕਟਾਰੂਚੱਕ DAV ਪਬਲਿਕ ਸਕੂਲ ਦੀ ਵਿਦਿਆਰਥਣ ਪਾਰੀਕਾ ਸ਼ਰਮਾ ਨੇ ਸਟ੍ਰੇਟ ਤਾਈਕਵਾਂਡੋ ਮੁਕਾਬਲੇ 'ਚ ਜਿੱਤਿਆ ਸੋਨ ਤਗਮਾ, ਨੈਸ਼ਨਲ ਲਈ ਹੋ... ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਦੀ ਰਚਨਾਤਮਕ ਪ੍ਰਤਿਭਾ ਨੂੰ ਉਤਸ਼ਾਹਿਤ ਕਰਨ ਲਈ ਅੰਤਰ-ਕਲਾਸ ਰਚਨਾਤਮਕ ਲੇਖਣ ਮੁਕਾਬਲਾ ਕਰਵਾਇਆ ਬਲਾਕ ਪੱਧਰੀ ਮੁਕਾਬਲੇ 'ਚ ਡੱਫਰ ਸਕੂਲ ਦੀ ਵਿਦਿਆਰਥਣ ਨੇ ਦੂਜਾ ਸਥਾਨ ਕੀਤਾ ਹਾਸਲ
ADVERTISEMENT
You are currently viewing KMS कॉलेज की मैनेजमेंट द्वारा सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्मार्ट स्कूल दसूहा को पंखे भेंट किए गए – प्रिंसीपल डॉ.शबनम कौर

KMS कॉलेज की मैनेजमेंट द्वारा सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्मार्ट स्कूल दसूहा को पंखे भेंट किए गए – प्रिंसीपल डॉ.शबनम कौर

दसूहा 26 मई (चौधरी) 

: आई.के गुजराल पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी जालंधर के अधीन बीबी अमर कौर जी एजुकेशनल सोसाइटी द्वारा स्थापित के.एम.एस कॉलेज ऑफ आई टी एंड मैनेजमेंट चौधरी बंता सिंह कॉलोनी दसूहा की मैनेजमेंट द्वारा सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्मार्ट स्कूल दसूहा में विद्यार्थियों की सुविधा को देखते हुए पंखे भेंट किए गए। इस अवसर पर चेयरमैन चौधरी कुमार सैनी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए दसवीं और बारवीं के अच्छे नतीजे आने पर बच्चों और अध्यापकों को बधाई दी। इस अवसर पर उन्होंने ऐलान किया कि के.एम.एस कॉलेज पढ़ने वाले बच्चों को बढ़िया और अच्छी शिक्षा देने के लिए हमेशा से ही बचनबद्ध है। उन्होंने कहा कि यदि किसी बच्चे के बारवीं कक्षा से 90 फीसदी से 95 फीसदी तक अंक है तो उसकी के.एम.एस कॉलेज में किसी भी प्रोग्राम या कोर्स की 50 फीसदी फीस माफ की जाएगी और यदि किसी बच्चे के 95 फीसदी से अधिक अंक है तो इसकी 100 फीसदी फीस माफ की जाएगी। इस अवसर पर डॉयरेक्टर डॉ.  मानव सैनी ने भी स्कूल के बेहतर नतीजे आने पर विद्यार्थियों और अध्यापकों को बधाई दी। उन्होंने बच्चों को बताया कि आज के समय में नई-नई टेक्नोलॉजी और तकनीकों की मांग है, इसलिए बच्चों को बारवीं कक्षा के बाद तकनीकी शिक्षा की और बढ़ना चाहिए। इसके अलावा प्रिंसीपल डॉ. शबनम कौर ने विद्यार्थियों को अच्छे नतीजों के लिए बधाई दी और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर एच.ओ.डी डॉ. राजेश कुमार, स्कूल के स्टाफ में अनीता देवी, नीरू सूद, हरप्रीत कौर, गीता रानी, दयाल सिंह, परमजीत सिंह, दीपक शर्मा, सुमन रत्न, गुरविंदर सिंह और विद्यार्थी उपस्थित थे।
कैप्शन : सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्मार्ट स्कूल दसूहा के स्टाफ को पंखे भेंट करते हुए चौधरी कुमार सैनी, डॉ. मानव सैनी और डॉ. शबनम कौर।