Prime Punjab Times

Latest news
ਦਸੂਹਾ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਧੋਖਾਧੜੀ ਦੇ ਕੇਸਾਂ ਤਹਿਤ 02 ਦੋਸ਼ੀ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ ਡੱਫਰ ਸਕੂਲ 'ਚ ਰਾਸ਼ਟਰੀ ਖੇਡ ਦਿਵਸ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ *ਗੜ੍ਹਦੀਵਾਲਾ 'ਚ ਮੁਲਾਜ਼ਮਾਂ ਤੇ ਪੈਨਸ਼ਨਰਾਂ ਨੇ ਫੂਕਿਆ ਭਗੌੜੇ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਦਾ ਪੁਤਲਾ : ਪ੍ਰਿੰਸ ਪਲਿਆਲ* ਸੀ.ਐਚ.ਸੀ ਭੂੰਗਾ ਵਿਖੇ ਸਵਾਈਨ ਫਲੂ ਸੰਬੰਧੀ ਕੀਤਾ ਜਾਗਰੂਕ DAV ਪਬਲਿਕ ਸਕੂਲ ਦੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਨੇ ਜਿਲਾ ਪੱਧਰੀ ਵੁਸੂ ਮੁਕਾਬਲੇ 'ਚ ਮਾਰੀਆਂ ਮੱਲ੍ਹਾਂ ਬੰਦੀ ਸਿੰਘਾਂ ਦੀ ਰਿਹਾਈ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਧਾਰਮਿਕ ਸਮਾਗਮ ਕਰਵਾਇਆ KMS ਕਾਲਜ ਦੇ ‘ਟੈਲੇਂਟ ਹੰਟ ਫਿਏਸਟਾ-2026’ ਦੌਰਾਨ ਨਵੇਂ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਨੇ ਵਿਖਾਏ ਪ੍ਰਤਿਭਾ ਦੇ ਜੌਹਰ *ਕਿਸਾਨ ਮਜ਼ਦੂਰ ਹਿੱਤਕਾਰੀ ਸਭਾ ਪੰਜਾਬ ਵੱਲੋਂ ਬਿਜਲੀ ਦੇ ਲੱਗ ਰਹੇ ਲੰਬੇ ਕੱਟਾਂ ਦੀ ਸਮੱਸਿਆ ਸਬੰਧੀ ਬਿਜਲੀ ਬੋਰਡ ਡਿਵੀਜ਼... *ਮੀਟਿੰਗਾਂ ਤੋਂ ਭੱਜਣ ਵਾਲੇ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਦਾ ਗੜ੍ਹਦੀਵਾਲਾ ਵਿੱਚ ਫੂਕਿਆ ਜਾਵੇਗਾ ਪੁਤਲਾ : ਪ੍ਰਿੰਸ ਪਲਿਆਲ ਵੱਧ ਰਹੀ ਮਹਿੰਗਾਈ ਦੇ ਖ਼ਿਲਾਫ਼ ਕਾਂਗਰਸ ਵੱਲੋਂ ਰੋਸ ਮਾਰਚ, ਮੋਦੀ ਸਰਕਾਰ ਦਾ ਪੁਤਲਾ ਫੂਕਿਆ*
ADVERTISEMENT
You are currently viewing पंजाब में एक घर पर 3 व्यक्तियों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद

पंजाब में एक घर पर 3 व्यक्तियों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद

बटाला, 10 अप्रैल (अविनाश शर्मा) 

पुलिस द्वारा गोली चलाने वाले व्यक्तियों को जल्द किया जाएगा गिरफ्तार : डी.एस.पी संजीव कुमार

: थाना सेखवां के अंतर्गत आते गांव ग्रंथगढ़ में स्थित एक घर पर विगत देर रात्रि मोटर साइकिल सवार 3 व्यक्तियों द्वारा ताबड़तोड़ फायरिंग की गई और मौके से फरार हो गए।

इस संबंधी जानकारी देते हुए घर के मालिक गुरप्रीत सिंह निवासी गं्रथगढ़ ने बताया कि विगत रात्रि करीब 10 बजे वह अपने घर में सो रहे थे कि इस दौरान मोटर साइकिल पर सवार होकर 3 व्यक्ति  उनके घर के बाहर आए जिनमें से 2 व्यक्तियों द्वारा पिस्टल से उनके घर के मेन गेट और गेट साथ ही एक दुकान के शटर पर करीब 7 फायर किए गए और मौके से फरार हो गए। उन्होंने कहा कि उनमें से एक गोली उनके घर के अंदर गेट में भी लगी है। उन्होंने कहा कि यह सारी वारदात घर के बाहर लगे सी.सी.टी.वी कैमरे में कैद हो चुकी है। उन्होंने कहा कि उनका गांव के ही कुछ व्यक्तियों के साथ झगड़ा चल रहा है और उनको शक है कि उन्होंने ने ही उनके घर पर फायरिंग की है।  उन्होंने कहा कि इस संबंधी उन्होंने पुलिस को सूचित कर दिया है।

वहीं दूसरी तरफ घटना की सूचना मिलने के बाद डी.एस.पी सिटी संजीव कुमार पुलिस पार्टी सहित घटना स्थल पर पहुंचे और घटना का जाजया लेने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है। इस संबंधी और जानकारी देते हुए डी.एस.पी सिटी संजीव कुमार ने कहा कि पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है और गोली चलाने वाले व्यक्तियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि परिवार द्वारा पुलिस को जो भी बयान दर्ज करवाए जाएंगे उसके आधार पर अगली कार्रवाई की जाएगी।