बटाला 4 जनवरी (अविनाश शर्मा)
: थाना सदर पुलिस ने फिरौती मांगने वाले अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है।इस संबंध में जानकारी देते हुए एस.आई मेजर सिंह ने बताया कि दरख्वास्तकर्ता कुशल शर्मा पुत्र जगपाल राय निवासी गांव शंकरपुरा ने एसएसपी बटाला को दरख्वास्त दी कि किसी अज्ञात व्यक्ति ने उसे फोन पर जान से मारने की धमकी दी है और 25 लाख रुपए की की फिरौती मांगी है। एस.आई ने बताया कि उपरोक्त दरख्वास्कर्ता की दरख्वास्त के आधार पर मामले की जांच एस.आई अजीत सिंह सी.आई.ए स्टाफ बटाला द्वारा किए जाने बाद एस.एस.पी बटाला की मंजूरी पर उपरोक्त पुलिस स्टेशन में बनती धारा के तहत अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया गया है।








