दसूहा 1 जनवरी (चौधरी)
क्षेत्र की सुख शांति,समृद्धि तथा सरबत के भले की अरदास
: नव वर्ष के उपलक्ष्य में पुलिस स्टेशन दसूहा में श्री सुखमणि साहिब के पाठ के भोग डाले गए। इस उपरांत कीर्तनी जत्थे द्वारा मनोहर कीर्तन करके संगतों को निहाल किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र की सुख शांति,समृद्धि तथा सरबत के भले की अरदास की गई।इस दौरान हलका विधायक के पिता आप पार्टी के वरिष्ठ नेता जगमोहन सिंह बब्बू घुम्मन,जतिंदरपाल सिंह डीएसपी दसूहा, थाना प्रभारी प्रभजोत कौर,विजय कुमार शर्मा,अमरप्रीत सिंह सोनू खालसा उपाध्यक्ष नगर कौंसिल दसूहा,ओम प्रकाश ओमी नंबरदार,रविंदर सिंह,सतनाम सिंह एएसआई, अरुण कुमार, एएसआई सिकंदर सिंह,पवित्रपाल सिंह,सी आई डी विभाग से इंस्पेक्टर धर्मेंद्र सिंह, ए एस आई किशोर कुमार, ए एस आई जरनैल सिंह, हरविंद्र सिंह, ए एस आई जीवन कुमार, पंच,सरपंच, नंबरदार तथा समस्त थाने के पुलिस कर्मचारी व स्टाफ मौजूद था। इस अवसर पर प्रमुख शख्सितों को सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर गुरु का अटूट लंगर बरताया गया।








