दसूहा 9 अक्तूबर (PPT NEWS)
: आज दसूहा के मियानी रोड पर नगर कौंसिल दसूहा के कर्मचारियों द्वारा प्रधान सिकंदर कुमार मलिक, दीपक थापर, कांट्रैक्ट यूनियन प्रधान सिकंदर सहोता तथा सरवन सिंह के योग्य नेतृत्व में पंजाब सरकार के खिलाफ काफी लंबे समय से लटकी अपनी जायज मांगों को लेकर मटका फोड़ रोष प्रदर्शन करके पंजाब सरकार खिलाफ जबरदस्त नारेबाजी की गई। इस अवसर पर ड्राइवर, पंप ऑपरेटर, कंप्यूटर ऑपरेटर, कांट्रैक्ट तथा रेगुलर सफाई सेवक, इलेक्ट्रीशन, सीवर मैन, फायर मैन कर्मचारियों ने भाग लिया।इस रोष प्रदर्शन संबंधी बातचीत करते हुए सिकंदर कुमार मलिक ने कहा कि कोई भी सरकार आई उसने कर्मचारियों की जायज मांगों को नजर अंदाज किया है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार की मारू नीतियों, झूठे वायदों तथा कर्मचारियों की जायज मांगों के लिए आज घड़ा फोड़ रोष प्रदर्शन किया गया है। उन्होंने कहा कि कच्चे कर्मचारियो को पक्का किया जाए, जो ठेकेदारी सिस्टम के अधीन अपनी नौकरी कर रहे हैं उनका वेतन बढ़ाया जाए क्योंकि जो वेतन उनको मिलता है उससे उनका गुजारा करना बहुत ही कठिन है। उन्होंने कहा कि 2004 से जो पुरानी पेंशन सरकार द्वारा बंद की गई है उसे तुरंत लागू किया जाए। उन्होंने पंजाब सरकार से मांग की के ड्राइवर पंप ऑपरेटर, कंप्यूटर ऑपरेटर, फायरमैन तथा इलेक्ट्रीशन कर्मचारियों को कांटेक्ट बेस पर किया जाए।उन्होंने कहा कि अगर भविष्य में उनकी जायज मांगों को पूरा ना किया गया तो कर्मचारी संघर्ष करने को मजबूर होंगे। इस अवसर पर परमिंदर सिंह, संदीप सिंह, गोल्डी, हीरा, रवि, बाबा, संदीप बाहरी, मोहित गुप्ता, नीरू, प्रिया तथा जतिन, रमेश कुमार रवि कुमार के अतिरिक्त बड़ी गिनती में कर्मचारी उपस्थित है। गौर है कि अपनी मांगों संबंधी रोष प्रदर्शन गत दिन पहले गांधी पार्क दसूहा में कर्मचारियों द्वारा किया गया था।








