Prime Punjab Times

Latest news
ਸੀਨੀਅਰ ਮੈਡੀਕਲ ਅਫਸਰ ਡਾ. ਸ਼ੁਦੇਸ਼ ਰਾਜਨ ਵਲੋਂ ਅਚਨਚੇਤ ਨਿਰੀਖਣ ਖਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ਵਿੱਤੀ ਸਾਖਰਤਾ ਅਤੇ ਸਾਈਬਰ ਸੁਰੱਖਿਆ ਸਬੰਧੀ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ KMS ਕਾਲਜ ਦੇ ਹੋਟਲ ਮੈਨੇਜਮੈਂਟ ਵਿਭਾਗ ਵੱਲੋਂ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ ਵਿਸ਼ਵ ਖੁਰਾਕ ਦਿਵਸ  ਸਵ: ਡਾਕਟਰ ਮੋਹਨ ਲਾਲ ਧੰਮਣ ਦੀ ਨਿੱਘੀ ਯਾਦ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਅੱਖਾਂ ਦੀ ਜਾਂਚ ਕੈਂਪ, ਮੈਡੀਕਲ ਜਾਂਚ ਕੈਂਪ ਅਤੇ ਖੂਨਦਾਨ ਕੈਂਪ... DAV ਪਬਲਿਕ ਸਕੂਲ,ਗੜ੍ਹਦੀਵਾਲਾ ਵਿਖੇ ਅਧਿਆਪਕ-ਮਾਪੇ ਮਿਲਣੀ ਦਾ ਸਫ਼ਲ ਆਯੋਜਨ ਖਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ਕੈਂਸਰ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਸੰਬੰਧੀ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਲੈਕਚਰ श्री रामलीला कमेटी दसूहा ने निकाली राम विवाह संबंधी भव्य शोभायात्रा हाजीपुर चौक दसूहा में धरना रोष प्रदर्शन किया, दसूहा में पंजाब बंद का असर *ਸੀ.ਐਚ.ਸੀ ਭੂੰਗਾ ਵਿਖੇ ਵਿਸ਼ਵ ਮਾਨਸਿਕ ਸਿਹਤ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਦਿਵਸ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ* *ਅਗਰਵਾਲ ਸਭਾ ਵੱਲੋਂ ਮਹਾਰਾਜਾ ਅਗਰਸੈਨ ਜਯੰਤੀ ਸ਼ਰਧਾ ਤੇ ਉਤਸ਼ਾਹ ਨਾਲ ਮਨਾਈ ਗਈ*
ADVERTISEMENT
You are currently viewing चोरों ने मोबाइल की दुकान से लाखों रुपए के मोबाइल फोन और 80 हजार रुपए नकदी की चोरी

चोरों ने मोबाइल की दुकान से लाखों रुपए के मोबाइल फोन और 80 हजार रुपए नकदी की चोरी

बटाला, 25 मई (अविनाश शर्मा)

: विगत रात्रि चोरों द्वारा बटाला की लोहा मंडी में स्थित एक मोबाइल फोन की दुकान से लाखों रुपए के मोबाइल फोन और 80 हजार रुपए नकदी चोरी करके फरार हो जाने का मामला सामने आया है।

इस संबंधी जानकारी देते विशाल टैलीकाम के मालिक पंकज शर्मा पुत्र सुरिन्द्र कुमार शर्मा निवासी कृष्णा कालोनी बटाला और उनके भाई विशाल शर्मा ने बताया कि वह विगत रात्रि अपनी दुकान बंद करके अपने घर चले गए थे। उन्होंने बताया कि प्रात: काल साढे 3 बजे दुकानों की पहरेदारी करते गोरखे ने उनको फोन पर बताया कि उनकी दुकान में से कोई अवाज आ रही है जिसके बाद उन्होंने तुरंत मौके पर पहुंचकर जब दुकान खोली तो दुकान में पड़ा सामान बिखरा हुआ था और दुकान में रखे ओपो, वीवो, सैमसंग, रैडमी, आई फोन के मोबाइल फोन व अन्य असैसरी और दुकान के गले में रखे 80 हजार रुपए चोर चोरी करके फरार हो गए थे। उन्होंने कहा कि चोर दुकान की तीसरी मंजिल का दरवाजा तोड़कर दुकान में दाखिल हुए और चोरी की वारदात को अंजाम दिया। उन्होंने कहा कि इसके साथ ही चोरों द्वारा दुकान में लगे 4 सी.सी.सी.टी कैमरे में भी तोड़ दिए गए और जाते समय डी.वी.आर भी अपने साथ ले गए। उन्होंने कहा कि इस संबंधी उन्होंने पुलिस को सूचित कर दिया है।

दूसरी तरफ घटना की सूचना मिलते ही बस स्टैंड पुलिस चौंकी के ए.एस.आई हरपाल सिंह ने पुलिस पार्टी सहित मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा सी.सी.टी.वी कैमरों की जांच की जाएगी और चोरों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।