गढदीवाला 13 दिसंबर (चौधरी)
: लाला जगत नारायण डी.ए.वी. पब्लिक स्कूल गढ़दीवाला में दूसरी वार्षिक खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रिंसिपल डॉक्टर अमित नागवान की अध्यक्षता में किया गया। इस अवसर पर सबसे पहले प्रिंसिपल डॉक्टर अमित नागवान ने ज्योति प्रज्वलित करके झंडा फहराया। उसके पश्चात चारों सदनों के कैप्टन वाइस कैप्टन तथा प्रीफेक्ट्स ने मार्च पास किया और सलामी दी। चारों सदनों के कैप्टन तथा वाइस कैप्टन ,हेड स्पोर्ट्स बाय सुखबीर सिंह तथा हेड स्पोर्ट्स गर्ल जपनीत कौर ने शपथ ग्रहण की; इसके पश्चात प्रिंसिपल द्वारा खेल शुरू करने की आज्ञा प्रदान की गई। पहले दिन की खेल श्रृंखला के अंतर्गत कक्षा नर्सरी से दूसरे तक के विद्यार्थियों में विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं करवाई गई जिसमें दौड़ में कक्षा नर्सरी के लड़कों में निधान सिंह कलसी ने प्रथम, आरुष ने द्वितीय तथा अमन वीर सिंह ने तृतीय स्थान ; लड़कियों में मेहताब कोर ने प्रथम, शानवी ने द्वितीय तथा कृतिका ने तीसरे स्थान पर रहकर स्वर्ण, रजत तथा कांस्य पदक प्राप्त किए। दूसरा खेल ‘गेंद को उठाओ और टोकरी में डालो’में लड़कों में से समक्ष ठाकुर प्रथम अमन वीर सिंह द्वितीय तथा परीक्षित तृतीय स्थान पर रहा। इसी प्रकार लड़कियों में ईशान्वी प्रथम, गणिका द्वितीय तथा गुरमेहताब कौर ने तृतीय स्थान पर रहकर स्वर्ण ,रजत तथा ताम्र पदक प्राप्त किए । कक्षा एल.के.जी. के. लड़कों में से दौड़ में जितेश गौतम में प्रथम, चंदन तथा समक्ष ने द्वितीय और गुणवीर सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। लड़कियों में से निमरत कौर ने प्रथम, ऋषि ने द्वितीय तथा जैस्मीन कौर ने तृतीय स्थान प्राप्त कर स्वर्ण, रजत तथा कांस्य पदक जीते। कौन रेस में लड़कों में से जितेश गौतम ने प्रथम, आकाशदीप सिंह ने द्वितीय तथा करणवीर सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। लड़कियों में निमरत ने प्रथम, ऋषि ने द्वितीय तथा जैसमीन कौर ने तृतीय स्थान प्राप्त कर स्वर्ण ,रजत तथा कांस्य पदक जीते। प्लेस द बाॅल रेस में लड़कों में रॉबिन मलिक ने प्रथम, अरनव ठाकुर ने द्वितीय तथा चंदन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। लड़कियों में ऋषि ने प्रथम,जैसमीन ने द्वितीय तथा निमरत ने तृतीय स्थान प्राप्त कर पदक जीते। कक्षा यू.के.जी. लड़कों की दौड़ में राघव शर्मा प्रथम,यश द्वितीय तथा गुरजोत सिंह तृतीय स्थान पर रहा लड़कियों में वंशिका ठाकुर ने प्रथम,परिनीत कौर ने द्वितीय तथा नवसीरत कौर ने तृतीय स्थान प्राप्त कर पदक जीते। फ्रौग रेस में लड़कों में यश ने प्रथम गुरजोत सिंह ने द्वितीय तथा प्राहन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।लड़कियों में वंशिका ठाकुर ने प्रथम अंशु ने द्वितीय तथा परिनीत कौर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया ।कौण रेस में लड़कों में यश ने प्रथम गुरजोत सिंह ने दूसरा तथा अगमवीर सिंह ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।लड़कियों में परिनीत कौर ने पहला, गुरलीन कौर ने दूसरा तथा नवसीरत कौर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। कक्षा प्रथम लड़कों की दौड़ में माधव ने प्रथम, गुरताज ने द्वितीय तथा रमन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। लड़कियों की दौड़ में गुरकीरत कौर ने प्रथम, प्रतिभा ने द्वितीय, एकमदीप कौर ने तृतीय स्थान प्राप्त कर पदक जीते। फ्रॉग रेस में रमन ने प्रथम ,आरव राज ने द्वितीय, गुरताज ने तृतीय तथा लड़कियों में प्रतिभा ने प्रथम ,गुरकीरत कौर ने द्वितीय, एकमदीप कौर ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा दूसरी लड़कों की दौड़ में हरनूर सिंह प्रथम, प्रवेश कुमार द्वितीय तथा प्रायान पूरी तृतीय स्थान पर रहा ।लड़कियों में कन्वी प्रथम, रूहानी द्वितीय, हरकीत कौर तृतीय स्थान पर रही। उल्टी दौड़ में लड़कों में मानव प्रथम,करणवीर सिंह मल्ली द्वितीय, गीतांश तृतीय रहा। लड़कियों में कन्वी प्रथम, जसमीत कौर द्वितीय,लवलीन तृतीय स्थान पर रहे। कौन बैलेंसिंग रेस में लवदीप सिंह प्रथम,सहज प्रीत सिंह द्वितीय, प्रायान पुरी तृतीय तथा लड़कियों में सीरत प्रथम, लवलीन द्वितीय तथा हर्षिता तृतीय स्थान पर रही और सभी ने स्वर्ण, रजत तथा कांस्य पदक प्राप्त किया।








