Prime Punjab Times

Latest news
ਸੀਨੀਅਰ ਮੈਡੀਕਲ ਅਫਸਰ ਡਾ. ਸ਼ੁਦੇਸ਼ ਰਾਜਨ ਵਲੋਂ ਅਚਨਚੇਤ ਨਿਰੀਖਣ ਖਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ਵਿੱਤੀ ਸਾਖਰਤਾ ਅਤੇ ਸਾਈਬਰ ਸੁਰੱਖਿਆ ਸਬੰਧੀ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ KMS ਕਾਲਜ ਦੇ ਹੋਟਲ ਮੈਨੇਜਮੈਂਟ ਵਿਭਾਗ ਵੱਲੋਂ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ ਵਿਸ਼ਵ ਖੁਰਾਕ ਦਿਵਸ  ਸਵ: ਡਾਕਟਰ ਮੋਹਨ ਲਾਲ ਧੰਮਣ ਦੀ ਨਿੱਘੀ ਯਾਦ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਅੱਖਾਂ ਦੀ ਜਾਂਚ ਕੈਂਪ, ਮੈਡੀਕਲ ਜਾਂਚ ਕੈਂਪ ਅਤੇ ਖੂਨਦਾਨ ਕੈਂਪ... DAV ਪਬਲਿਕ ਸਕੂਲ,ਗੜ੍ਹਦੀਵਾਲਾ ਵਿਖੇ ਅਧਿਆਪਕ-ਮਾਪੇ ਮਿਲਣੀ ਦਾ ਸਫ਼ਲ ਆਯੋਜਨ ਖਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ਕੈਂਸਰ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਸੰਬੰਧੀ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਲੈਕਚਰ श्री रामलीला कमेटी दसूहा ने निकाली राम विवाह संबंधी भव्य शोभायात्रा हाजीपुर चौक दसूहा में धरना रोष प्रदर्शन किया, दसूहा में पंजाब बंद का असर *ਸੀ.ਐਚ.ਸੀ ਭੂੰਗਾ ਵਿਖੇ ਵਿਸ਼ਵ ਮਾਨਸਿਕ ਸਿਹਤ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਦਿਵਸ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ* *ਅਗਰਵਾਲ ਸਭਾ ਵੱਲੋਂ ਮਹਾਰਾਜਾ ਅਗਰਸੈਨ ਜਯੰਤੀ ਸ਼ਰਧਾ ਤੇ ਉਤਸ਼ਾਹ ਨਾਲ ਮਨਾਈ ਗਈ*
ADVERTISEMENT
You are currently viewing बैडमिंटन के सीनियर स्टेट व इंटर-डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप के लिए ट्रायल 28 को

बैडमिंटन के सीनियर स्टेट व इंटर-डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप के लिए ट्रायल 28 को

होशियारपुर (ब्यूरो) 

26 अक्टूबर : जिला खेल अधिकारी-कम-महासचिव जिला ओलंपिक एसोसिएशन होशियारपुर गुरप्रीत सिंह ने बताया कि पंजाब बैडमिंटन एसोसिएशन की ओर से सीनियर स्टेट व इंटर-डिस्ट्रिक्ट चैंपियनशिप(लडक़े/लड़कियां) 7 नवंबर से 10 नवंबर तक साधु सिंह शेरगिल अकादमी, मुकंदपुर(जिला एस.बी.एस नगर) में करवाई जा रही है। इस चैंपियनशिप में जिला होशियारपुर के खिलाडिय़ों की एंट्री भेजने के लिए 28 अक्टूबर को सेलेक्शन ट्रायल(लडक़े/लड़कियां) करवाने का फैसला किया गया है।  यह सेलेक्शन ट्रायल 28 अक्टूबर को इंडोर स्टेडियम(बैडमिंटन हाल) होशियारपुर में होंगे। इस लिए जो खिलाड़ी अपनी एंट्री उक्त चैंपियनशिप के लिए भेजाना चाहते हैं, वे सभी खिलाड़ी उक्त तिथि को संबंधित ट्रायल स्थान पर सुबह 8 बजे रिपोर्ट करेंगे।
जिला खेल अधिकारी ने बताया कि सभी खिलाड़ी प्रमाण के तौर पर अपना असली आधार कार्ड साथ लेकर आना यकीनी बनाएं। इसके अलावा सभी खिलाड़ी अपने आधार कार्ड की एक-एक कापी साथ लेकर आना यकीनी बनाएंगे। इन ट्रायलों में भाग लेने वाले खिलाडिय़ों का पंजाब बैडमिंटन एसोशिएयन आई.डी या बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आई.डी होना अनिवार्य होगा। पंजाब बैडमिंटन एसोशिएयन आई.डी या बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया के आई.डी के बिना खिलाड़ी इन ट्रायलों में भाग नहीं ले सकेंगे। इन ट्रायलों में भाग लेने वाले खिलाडिय़ों को कोई टी.ए/ डी.ए नहीं दिया जाएगा। यह ट्रायल बैडमिंटन कोच जिला ओलंपिक एसोसिएशन मीना शर्मा की देखरेख में होंगे।