Prime Punjab Times

Latest news
ਮੁਲਾਜ਼ਮ ਆਗੂ ਸੁਖਚੈਨ ਸਿੰਘ ਖਹਿਰਾ ਦੀ ਬਦਲੀ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਦੀ ਬੁਖਲਾਹਟ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਕਰਾਰ; ਸਾਂਝੀ ਤਾਲਮੇਲ ਕਮੇਟੀ ਗੜਦੀਵਾ... ਸ੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਰਵਿਦਾਸ ਜੀ ਦੇ 650ਵੇਂ ਪ੍ਰਕਾਸ਼ ਪੁਰਬ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਸੈਮੀਨਾਰ ਕਰਵਾਇਆ ਹਲਕਾ ਟਾਂਡਾ ਉੜਮੁੜ ਦੇ ਸ਼ਹਿਰ ਗੜਦੀਵਾਲਾ ਵਿਖੇ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਵਾਰਿਸ ਪੰਜਾਬ ਨੂੰ ਮਿਲਿਆ ਭਰਵਾਂ ਹੁੰਗਾਰਾ ਕਲੱਸਟਰ ਖੇਡਾਂ 'ਚ ਉਵਰਆਲ ਟ੍ਰਾਫੀ ਦਸੂਹਾ 1 ਅਤੇ ਦਸੂਹਾ -2 ਨੇ ਸਾਂਝੇ ਤੌਰ ਤੇ ਜਿੱਤੀ ਪੀ ਐਮ ਸ਼੍ਰੀ ਜਵਾਹਰ ਨਵੋਦਿਆ ਵਿਦਿਆਲਿਆ ਫਲਾਹੀ ਵਿਖੇ 16ਵੀਂ ਕੌਮੀ ਯੋਗਾ ਮੀਟ ਦਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ ਆਗਾਜ਼ DAV ਪਬਲਿਕ ਸਕੂਲ 'ਚ ਧੂਮਧਾਮ ਨਾਲ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ ਵੇਦ ਸਪਤਾਹ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ  ਵਿਖੇ ਆਈ.ਪੀ.ਆਰ ਸੰਬੰਧੀ ਵਰਕਸ਼ਾਪ ਦਾ ਆਯੋਜਨ ਬੰਦੀ ਸਿੰਘਾਂ ਦੀ ਰਿਹਾਈ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਧਾਰਮਿਕ ਸਮਾਗਮ ਕਰਵਾਇਆ ਦਸੂਹਾ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਧੋਖਾਧੜੀ ਦੇ ਕੇਸਾਂ ਤਹਿਤ 02 ਦੋਸ਼ੀ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ ਡੱਫਰ ਸਕੂਲ 'ਚ ਰਾਸ਼ਟਰੀ ਖੇਡ ਦਿਵਸ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ
ADVERTISEMENT
You are currently viewing खाद्य,सिविल सप्लाई व उपभोक्ता मामले और वन व वन्य जीव मंत्री लाल चंद कटारुचक्क ने दाना मंडी टांडा व मुकेरियां में लिया धान की खरीद प्रबंधों का जायजा

खाद्य,सिविल सप्लाई व उपभोक्ता मामले और वन व वन्य जीव मंत्री लाल चंद कटारुचक्क ने दाना मंडी टांडा व मुकेरियां में लिया धान की खरीद प्रबंधों का जायजा

टांडा / मुकेरियां (चौधरी)

प्रदेश की मंडियों से अब तक 17 लाख 61 हजार मीट्रिक  टन धान की हो चुकी है खरीद: लाल चंद कटारुचक्क

कहा, किसानों को अब तक की जा चुकी है गई 2350 करोड़ रुपए की अदायगी

पंजाब में धान की सुचारु खरीद, साथ-साथ लिफ्टिंग व अदायगी के किए पुख्ता प्रबंध: कटारुचक्क

प्रदेश की मंडियों में अब तक करीब 18 लाख 72 हजार मीट्रिक टन धान की हुई आमद

14 अक्टूबर : खाद्य, सिविल सप्लाई व उपभोक्ता मामले और वन व वन्य जीव मंत्री पंजाब लाल चंद कटारुचक्क ने आज टांडा व मुकेरियां दाना मंडी में पहुंच कर धान की खरीद व अन्य प्रबंधों का जायजा लिया। इस दौरान उनके साथ विधायक उडमुड़ जसवीर सिंह राजा गिल, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (सामान्य) राहुल चाबा, हल्का इंचार्ज मुकेरियां प्रो. जी.एस मुल्तानी, चेयरमैन मार्किट कमेटी मुकेरियां हरजीत सिंह सहोता, नगर सुधार ट्रस्ट होशियारपुर के चेयरमैन हरमीत सिंह औलख भी मौजूद थे। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पूरे प्रदेश में खाद्य व आपूर्ति विभाग के अधिकारी और वे स्वंय मंडियों में पहुंच कर खरीद प्रबंधों का जायजा ले रहे हैं। उन्होंने कहा किप्रदेश की 1854 मंडियों में धान की खरीद का सीजन सुचारु तरीके से चल रहा है।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि अब तक प्रदेश की मंडियों में 18 लाख 72 हजार मीट्रिक टन धान की आमद हो चुकी है और 17 लाख 61 हजार मीट्रिक टन धान की मंडियों से खरीद की जा चुकी है, इसके अलावा किसानों को 2350 करोड़ रुपए की अदायगी की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि लिफ्टिंग व खरीदे गए धान की 24 घंटे में अदायगी यकीनी बनाने के लिए पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। उन्होंने कहा कि वर्ष में आने वाले धान व गेहूं के दो सीजन पंजाब की आर्थिकता को बढ़ावा देने में अहम योगदान डालते हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें पूरी उम्मीद है कि पंजाब केंद्रीय पोल के 182 लाख मीट्रिक टन के लक्ष्य को पूरा कर लेगा। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों के समय किसानों को दीवाली व दशहरे जैसे अहम त्यौहारों के मौके पर भी अपनी फसल बेचने के लिए मंडियों में ही रातें काटनी पड़ती थी परंतु अब किसानों को मंडियों में रातें नहीं काटने देंगे। उन्होंने बताया कि मंडियों में बिकने के लिए आने वाली फसल की नमी चैक करने के लिए पूरे बंदोबस्त किए गए हैं। उन्होंने प्रदेश के किसानों को अपील की कि मंडियों में फसल पूरी तरह से सूखा कर लाई जाए व पराली को आग लगाने के स्थान पर उसके उचित प्रबंधन को प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने कहा कि समूची खरीद प्रक्रिया के दौरान किसी को भी कोई मुश्किल पेश नहीं आने दी जाएगी। इस मौके पर उन्होंने उपस्थित किसानों, आढ़तियों व मजदूरों के साथ बातचीत भी की।
इस मौके पर जिला खाद्य व आपूर्ति कंट्रोलर मैडम मधू,  ब्लाक प्रधान टांडा केशव सैनी, शहरी अध्यक्ष जगजीव जग्गी, अजीत नारंग, रजिंदर अग्रवाल, संजीव आनंद के अलावा विभाग के अधिकारी भी मौजूद थे।