दसूूहा (चौधरी)
🌑 पत्रकार इन्द्रजीत शर्मा दसूूहा के पिता थे स्वर्गीय पंडित जगदीश चंद्र मनोरिया जी
19 मई : ऐतिहासिक नगर दसूहा निवासी स्व: ओमप्रकाश मनोरीया,प्रेम कुमार शर्मा मनोरिया,मदनमोहन शर्मा मनोरिया एवं पत्रकार इन्द्रजीत शर्मा दसूूहा के पिता पंडित जगदीश चंद्र मनोरिया दसूहा की 19वीं पुण्यतिथि बड़ी श्रद्धा के साथ मोहल्ला शेखां.वार्ड नंबर 2 दसूूहा में मनाई गई । इस अवसर पर श्री हनुमान चालीसा जी के पाठ का गुणगान किया गया एवं दिवंगत आत्मा की शांति हेतु प्रभु चरणों में प्रार्थना की गई । इस अवसर पर दिवंगत आत्मा के चित्र पर पुष्प मालाएं परिवार की ओर से अर्पित की गई एवं उनकी आत्मिक शांति हेतु भगवान श्री रामचंद्र जी के चरणों में अरदास की गई । इस अवसर पर स्वर्गीय पंडित जगदीश चंद्र मनोरिया के परिवारिक सदस्य एवं अन्य रिश्तेदार , एवं संबंधी उपस्थित थे ।
कैप्शन … पंडित जगदीश चंद्र मनोरिया जिनकी की 19वीं पुण्यतिथि बड़ी श्रद्धा के साथ मनाई गई ।








