गढदीवाला (चौधरी)
10 अप्रैल : आज गांव भम्बोवाल में हंस फाउंडेशन श्री सुदामा मेहता हस्पताल बहचूड़ कमाही देवी की ओर से हर गांव में स्वस्थ सुविधा मुफ्त में देने का जो उन्होंने कार्यक्रम बनाया हुआ है उसी के तहत यहां पर गांव के आम लोगों को स्वास्थ सुविधा मुफ्त में दी। जिसमें डॉक्टर नवजिंदर सिंह, फार्मासिस्ट सतविंदर सिंह, रीता रानी लैब टेक्नीशियन सचिन सोशल प्रोग्राम अफसर, धर्मेंद्र सिंह, ड्राइवर नवजोत सिंह पूरी टीम ने आम लोगों को स्वास्थ्य सुविधा दी। इस संबंध में समाज सेवक दुष्यंत मिन्हास, पूर्ण चंद पंचायत सदस्य, रणजीत सिंह नंबरदार और अशोक कुमार ने कहा गांव में आकर मुफ्त में स्वस्थ सुविधा देने का समूची टीम का आभार व्यक्त किया और हंस फाउंडेशन की ओर से जय भी निश्चित किया गया कि इस गांव में हम महीने में दो बार आकर के गांव के आम लोगों को मुफ्त में स्वस्थ सुविधा दे ताकि आम लोगों को राहत मिल सके। इस मौके दुष्यंत मिन्हास ने कहा मौजूदा समय में हर परिवार की महंगाई के समय में स्वास्थ सुविधा पहुंच से बाहर होती जा रही है अगर मौजूदा समय में कोई भी स्वास्थ सुविधा आम लोगों को मुफ्त में देती है तो यह सबसे बड़ा सामाजिक कार्य है और शारीरिक तौर पर स्वस्थ है। सबसे अमीर वही व्यक्ति और नागरिक है जो हम सब ऐसी संस्थाओं का सहयोग करें जो कि समाज के भले के लिए कार्य कर रही है। ताकि भविष्य में हमारा समाज और खुशहाल हो सके
फोटो समाज सेवक दुष्यंत मिन्हास पंचायत सदस्य पूर्णचंद नंबरदार रंजीत सिंह हंस फाउंडेशन की ओर से डॉक्टर नव जिंदर और सोशल प्रोग्राम अफसर धर्मेंद्र सिंह और टीम सदस्य उपस्थित थे।








