Prime Punjab Times

Latest news
ਦਸੂਹਾ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਧੋਖਾਧੜੀ ਦੇ ਕੇਸਾਂ ਤਹਿਤ 02 ਦੋਸ਼ੀ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ ਡੱਫਰ ਸਕੂਲ 'ਚ ਰਾਸ਼ਟਰੀ ਖੇਡ ਦਿਵਸ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ *ਗੜ੍ਹਦੀਵਾਲਾ 'ਚ ਮੁਲਾਜ਼ਮਾਂ ਤੇ ਪੈਨਸ਼ਨਰਾਂ ਨੇ ਫੂਕਿਆ ਭਗੌੜੇ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਦਾ ਪੁਤਲਾ : ਪ੍ਰਿੰਸ ਪਲਿਆਲ* ਸੀ.ਐਚ.ਸੀ ਭੂੰਗਾ ਵਿਖੇ ਸਵਾਈਨ ਫਲੂ ਸੰਬੰਧੀ ਕੀਤਾ ਜਾਗਰੂਕ DAV ਪਬਲਿਕ ਸਕੂਲ ਦੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਨੇ ਜਿਲਾ ਪੱਧਰੀ ਵੁਸੂ ਮੁਕਾਬਲੇ 'ਚ ਮਾਰੀਆਂ ਮੱਲ੍ਹਾਂ ਬੰਦੀ ਸਿੰਘਾਂ ਦੀ ਰਿਹਾਈ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਧਾਰਮਿਕ ਸਮਾਗਮ ਕਰਵਾਇਆ KMS ਕਾਲਜ ਦੇ ‘ਟੈਲੇਂਟ ਹੰਟ ਫਿਏਸਟਾ-2026’ ਦੌਰਾਨ ਨਵੇਂ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਨੇ ਵਿਖਾਏ ਪ੍ਰਤਿਭਾ ਦੇ ਜੌਹਰ *ਕਿਸਾਨ ਮਜ਼ਦੂਰ ਹਿੱਤਕਾਰੀ ਸਭਾ ਪੰਜਾਬ ਵੱਲੋਂ ਬਿਜਲੀ ਦੇ ਲੱਗ ਰਹੇ ਲੰਬੇ ਕੱਟਾਂ ਦੀ ਸਮੱਸਿਆ ਸਬੰਧੀ ਬਿਜਲੀ ਬੋਰਡ ਡਿਵੀਜ਼... *ਮੀਟਿੰਗਾਂ ਤੋਂ ਭੱਜਣ ਵਾਲੇ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਦਾ ਗੜ੍ਹਦੀਵਾਲਾ ਵਿੱਚ ਫੂਕਿਆ ਜਾਵੇਗਾ ਪੁਤਲਾ : ਪ੍ਰਿੰਸ ਪਲਿਆਲ ਵੱਧ ਰਹੀ ਮਹਿੰਗਾਈ ਦੇ ਖ਼ਿਲਾਫ਼ ਕਾਂਗਰਸ ਵੱਲੋਂ ਰੋਸ ਮਾਰਚ, ਮੋਦੀ ਸਰਕਾਰ ਦਾ ਪੁਤਲਾ ਫੂਕਿਆ*
ADVERTISEMENT
You are currently viewing श्री रामनवमी शोभायात्रा पर पथराव की घटनाएं दुर्भाग्यपूर्ण : रुपेश धीर

श्री रामनवमी शोभायात्रा पर पथराव की घटनाएं दुर्भाग्यपूर्ण : रुपेश धीर

फगवाड़ा  (लाली दादर)

* पत्थरबाजों के खिलाफ हो कड़ी कार्रवाई : गुरदीप सैनी

1 अप्रैल : गुजरात के वडोदरा तथा पश्चिम बंगाल सहित कुछ अन्य जगहों पर श्री रामनवमी शोभायात्रा के दौरान हुई पत्थरबाजी की घटनाओं को शिव सेना (उद्धव ठाकरे) ने दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। आज यहां वार्तालाप में शिव सेना की यूथ इकाई युवा विंग के पंजाब उप प्रधान रुपेश धीर ने कहा कि भगवान राम इस देश के रोम-रोम में बसते हैं लेकिन बड़े दुख की बात है कि भगवान राम से नफरत करने वाली ताकते मुगलकाल के खात्मे के सैंकड़ों साल बाद भी देश में सक्रिय हैं जो आपसी भाईचारे में दरार डालने का काम करती हैं। उन्होंने कहा कि रमजान का महीना देश के अल्पसंख्यक मुस्लिम समाज द्वारा बड़े उत्साह से मनाया जा रहा है लेकिन कहीं भी बहुसंख्यक हिन्दू समाज ने किसी तरह का खलल पैदा करने की कोशिश नहीं की लेकिन जैसे ही श्री रामनवमी उत्सव का उल्लास शुरु हुआ तो पथराव जैसी अति निंदनीय घटनाओं को अंजाम दिया गया जिससे देश ही नहीं बल्कि दुनिया भर में बसते सौ करोड़ से अधिक हिन्दुओं की धार्मिक भावनाओं को गहरी ठेस पहुंची है। रुपेश धीर ने कहा कि भारत में इस तरह की घटनाओं को कतई स्वीकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने बंगाल में शोभायात्रा के दौरान आगजनी और पथराव की घटनाओं के बाद वहां की मुख्यमंत्री ममता बैनर्जी द्वारा हिन्दू समाज को ही कटघरे में खड़ा करने वाली बयानबाजी पर घोर आपत्ति जताई व सभी आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। इस दौरान उनके साथ मौजूद रहे शिव सेना (उद्धव) गुट के प्रदेश महासचिव गुरदीप सैनी ने भी पथराव और आगजनी की घटनाओं की निंदा करते हुए संबंधित राज्यों की सरकारों से पुरजोर मांग कर कहा कि आपसी सद्भावन बिगाडऩे वालों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए ताकि दोबारा इस तरह की घटनाओं की पुनर्विृति न हो।
तस्वीर : रुपेश धीर+गुरदीप सैनी