गढ़दीवाला : (योगेश गुप्ता) भगवान श्री परशुराम सेना द्वारा माता रानी के आशिर्वाद से शहर वासियों के सहयोग से हिन्दू नव वर्ष नव विक्रम सम्वत के उपलक्ष में प्राचीन श्री देवी मंदिर गढ़दीवाला में हवन यज्ञ का आयोजन चेयरमैन श्री मास्टर सतपाल जी के दिशा निर्देश के अनुसार गढ़दीवाला श्री भगवान परशुराम सेना अध्यक्ष पण्डित सुशील कुमार झा के द्वारा भाजपा मंडल प्रधान श्री गोपाल ऐरी के अध्यक्षता मे किया गया किया गया । इस शुभ अवसर पर श्री भगवान परशुराम सेना के सभी सदस्य और शहर वासी शामिल हुए और माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त किया । इस अवसर पर गोपाल ऐरी ने सभी देश वासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा की यह वर्ष सभी के लिए मंगलकारी हो उन्होंने कहा की हमे अपने बच्चो को अपनी संस्कृति के विषय में जानकारी देना चाहिए और उन्हें चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से अपना नव वर्ष मानने के प्रति जानकारी देना चाहिए ।
इस अवसर पर वर्ष के विषय में जानकारी देते हुए पंडित सुशील झा ने कहा की इस वर्ष का राजा बुध और मंत्री शुक्र है और ये संवत 2080 पिंगल नामक सम्वत हैं। इस वर्ष माता जी का आगमन नौका पर है जो की संकेत हो रहा है की इस वर्ष देश वासियों किसानों को अच्छी फसल और तंदुरुस्ती देश खुशहाल और आपसी प्रेम बना रहेगा साथ ही माता जी का विसर्जन हाथी पर होगा जो की सुख समृद्धि का प्रतीक माना जाता है । संवत के राजा बुध होने से व्यापारी वर्ग को अपने कारोबार में उन्नति मिलेगी। इस दौरान शिल्पकार, लेखक एवं चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े लोगों को लाभ मिलता रहेगा। संवत का मंत्री इस साल शुक्र के होने से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर महिलाओं का प्रभाव बढ़ेगा। साथ ही फैशन, फिल्मी उद्योग ,मनोरंजन के क्षेत्र में भारत के साथ दुनिया भर में रुझान देखने को मिलेगा।- संवत का वाहन गीदड़ और सियार होने से इस संवत में कहीं सूखा तो कहीं अतिवृष्टि से जनधन की हानि होगी। देश के कई राज्यों में खासतौर पर दक्षिणी राज्यों में सत्ता में उथल-पुथल की स्थिति के साथ सत्ता परिवर्तन भी हो सकते हैं।
इस अवसर पर मोनू ऐरी , शुभम, नितिन पूरी ,सुरेश शर्मा ,रोहित मोहित ,सोनू ,योगेश सपरा, नरेंद्र, बजरंगदल गढ़दीवाला से रोहित शर्मा, धर्मेंद्र झा, राहुल सेठ ,पंडित
प्रेमकिशोर झा ,पंडित हितनारायण झा आदि उपस्थित थे








