गढ़दीवाला (योगेश गुप्ता) स्थानीय के आर के डी ए वी सीनियर सकैडरी स्कूल की लोकल मेनेजिंग कमेटी का चुनाव आज स्कूल के कार्यालय में सम्पन्न हुआ,जिसमें सर्वप्रथम चेयरमैन के पद के लिए डा विभा राय की ओर से श्री रविन्दर तलवाड़,सचिव डी ए वी प्रबंधक कमेटी नई दिल्ली का नाम प्रपोज किया गया, वाइस चेयरमैन के लिए प्रिंसिपल के एन शर्मा की ओर से डा विभा राय,प्रि डी ए वी सी.सकै.स्कूल चंडीगढ़ का नाम प्रपोज किया गया,जबकि मैनेजर के पद के लिए मैडम रश्मि मैंगी,प्रि.एस वी जे सी डी ए वी पब्लिक स्कूल दसूहा का नाम श्री दीपक जैन की ओर से प्रपोज किया गया, जिसका सभी उपस्थित सदस्यों की ओर से समर्थन करते हुए प्रस्ताव को सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया । इस चुनाव के बाद चेयरमैन श्री रविन्दर तलवाड़ ने अपने सम्बोधन में कहा कि आने वाले समय में इस स्कूल के सर्वांगीण विकास के लिए हर संभव प्रयास किया जायेगा । इस अवसर पर प्रि संजीव कुमार, मनजिंदर सिंह,डा संजीव शर्मा, दीपक जैन,विजय कुमार, प्रि० केशवा नन्द शर्मा, तरसेम सिंह, सुनील दत्त, अशोक कुमार, गगन फरवाह, सुखविंदर कौर, हरमनप्रीत, कमलेश आदि उपस्थित थे ।
गढ़दीवाला..रविन्द्र तलवाड़ के.आर.के.डी.ए.वी स्कूल प्रबन्धक कमेटी के चेयरमैन चयनित
- Post published:March 7, 2023
You Might Also Like
ਡਾਕਟਰ ਸੁਆਮੀਨਾਥਨ ਦੇ ਭੋਗ 8 ਅਕਤੂਬਰ ਨੂੰ : ਮਨਜੀਤ ਸਿੰਘ ਖਾਨਪੁਰ
ਪੁਲਿਸ ਤੇ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਦੀ ਲਾਪਰਵਾਹੀ ਦੇ ਚਲਦਿਆਂ ਫਗਵਾੜਾ ਦਾ ਟਰੈਫਿਕ ਬਣਿਆ ਵੱਡੀ ਸਮੱਸਿਆ
दसूहा तलवाडा मार्ग पर सवारियों से भरी बस व ट्रक में हुई टक्कर उपरांत बस अनियंत्रित होकर पेड से टकराई….
ਬੇਆਸਰਿਆਂ ਦਾ ਆਸਰਾ ਸਰਬੱਤ ਦਾ ਭਲਾ ਆਸ਼ਰਮ ਨੰਦਾਚੌਰ ਦਾ ਸੰਤਾਂ ਮਹਾਂਪੁਰਸ਼ਾਂ ਨੇ ਕੀਤਾ ਉਦਘਾਟਨ








