Prime Punjab Times

Latest news
ਬਲਾਕ ਪੱਧਰੀ ਡਰਾਮਾ ਮੁਕਾਬਲੇ 'ਚ ਸਰਕਾਰੀ ਸੈਕੰਡਰੀ ਸਕੂਲ ਡੱਫਰ ਦੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀ ਜੇਤੂ ਸੀਨੀਅਰ ਮੈਡੀਕਲ ਅਫਸਰ ਡਾ. ਸ਼ੁਦੇਸ਼ ਰਾਜਨ ਵਲੋਂ ਅਚਨਚੇਤ ਨਿਰੀਖਣ ਖਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ਵਿੱਤੀ ਸਾਖਰਤਾ ਅਤੇ ਸਾਈਬਰ ਸੁਰੱਖਿਆ ਸਬੰਧੀ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ KMS ਕਾਲਜ ਦੇ ਹੋਟਲ ਮੈਨੇਜਮੈਂਟ ਵਿਭਾਗ ਵੱਲੋਂ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ ਵਿਸ਼ਵ ਖੁਰਾਕ ਦਿਵਸ  ਸਵ: ਡਾਕਟਰ ਮੋਹਨ ਲਾਲ ਧੰਮਣ ਦੀ ਨਿੱਘੀ ਯਾਦ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਅੱਖਾਂ ਦੀ ਜਾਂਚ ਕੈਂਪ, ਮੈਡੀਕਲ ਜਾਂਚ ਕੈਂਪ ਅਤੇ ਖੂਨਦਾਨ ਕੈਂਪ... DAV ਪਬਲਿਕ ਸਕੂਲ,ਗੜ੍ਹਦੀਵਾਲਾ ਵਿਖੇ ਅਧਿਆਪਕ-ਮਾਪੇ ਮਿਲਣੀ ਦਾ ਸਫ਼ਲ ਆਯੋਜਨ ਖਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ਕੈਂਸਰ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਸੰਬੰਧੀ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਲੈਕਚਰ श्री रामलीला कमेटी दसूहा ने निकाली राम विवाह संबंधी भव्य शोभायात्रा हाजीपुर चौक दसूहा में धरना रोष प्रदर्शन किया, दसूहा में पंजाब बंद का असर *ਸੀ.ਐਚ.ਸੀ ਭੂੰਗਾ ਵਿਖੇ ਵਿਸ਼ਵ ਮਾਨਸਿਕ ਸਿਹਤ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਦਿਵਸ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ*
ADVERTISEMENT
You are currently viewing पुलिस ने लोगों की सुरक्षा के तहत निकाला फ्लैग मार्च

पुलिस ने लोगों की सुरक्षा के तहत निकाला फ्लैग मार्च

पठानकोट (ब्यूरो रिपोर्ट)

24 जनवरी : गणतंत्रता दिवस के मध्य नजर समस्त जिले भर में सुरक्षा व्यवस्था काफी ज्यादा कड़ी कर दी गई है तो वहीं खास तौर से जम्मू और कश्मीर के साथ लगते रास्तों पर नाके लगाकर आने जाने वाले वाहनों की बारीकी से जांच भी की जा रही है,वहीं इसी कड़ी के तहत मंगलवार के दिन पठानकोट पुलिस द्वारा लोगों में सुरक्षा की भावना पैदा करने के लिए पठानकोट में फ्लैग मार्च निकाला गया।जिसमें डीएसपी सिटी, एसएचओ थाना डिवीजन नंबर एक और एसएचओ थाना डिवीजन नंबर दो सहित कई पुलिस अधिकारियों और जवानों ने भाग लिया।जानकारी देते हुए डीएसपी सिटी लखविंदर सिंह रंधावा ने बताया कि गणतंत्रता दिवस को देखते हुए पठानकोट के लोगों में सुरक्षा की भावना पैदा करने के उद्देश्य से ही आज यह फ्लैग मार्च निकाला गया है।उन्होंने बताया यह फ्लैग मार्च बस स्टैंड से शुरू होकर रेलवे रोड,बाल्मीकि चौक,गांधी चौक और गाड़ी अहाता चौक से होता हुआ पटेल चौक में जाकर समाप्त किया जाएगा।वहीं उन्होंने लोगों को इस बात का विश्वास भी दिलवाया की पुलिस हमेशा ही जनता की सुरक्षा के लिए तैनात है और बिना किसी डर के गणतंत्रता दिवस में शामिल हों।वही शहरवासियों से अपील करते हुए उन्होंने कहा कि कोई भी संदिग्ध वस्तु दिखते ही तुरंत संबंधित पुलिस थाने को सूचना दी जाए और इसके अतिरिक्त कोई भी अज्ञात व्यक्ति भी दिखता है तो इस संबंध में पुलिस को अवश्य सूचित किया जाये।