Prime Punjab Times

Latest news
ਸੀਨੀਅਰ ਮੈਡੀਕਲ ਅਫਸਰ ਡਾ. ਸ਼ੁਦੇਸ਼ ਰਾਜਨ ਵਲੋਂ ਅਚਨਚੇਤ ਨਿਰੀਖਣ ਖਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ਵਿੱਤੀ ਸਾਖਰਤਾ ਅਤੇ ਸਾਈਬਰ ਸੁਰੱਖਿਆ ਸਬੰਧੀ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ KMS ਕਾਲਜ ਦੇ ਹੋਟਲ ਮੈਨੇਜਮੈਂਟ ਵਿਭਾਗ ਵੱਲੋਂ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ ਵਿਸ਼ਵ ਖੁਰਾਕ ਦਿਵਸ  ਸਵ: ਡਾਕਟਰ ਮੋਹਨ ਲਾਲ ਧੰਮਣ ਦੀ ਨਿੱਘੀ ਯਾਦ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਅੱਖਾਂ ਦੀ ਜਾਂਚ ਕੈਂਪ, ਮੈਡੀਕਲ ਜਾਂਚ ਕੈਂਪ ਅਤੇ ਖੂਨਦਾਨ ਕੈਂਪ... DAV ਪਬਲਿਕ ਸਕੂਲ,ਗੜ੍ਹਦੀਵਾਲਾ ਵਿਖੇ ਅਧਿਆਪਕ-ਮਾਪੇ ਮਿਲਣੀ ਦਾ ਸਫ਼ਲ ਆਯੋਜਨ ਖਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ਕੈਂਸਰ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਸੰਬੰਧੀ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਲੈਕਚਰ श्री रामलीला कमेटी दसूहा ने निकाली राम विवाह संबंधी भव्य शोभायात्रा हाजीपुर चौक दसूहा में धरना रोष प्रदर्शन किया, दसूहा में पंजाब बंद का असर *ਸੀ.ਐਚ.ਸੀ ਭੂੰਗਾ ਵਿਖੇ ਵਿਸ਼ਵ ਮਾਨਸਿਕ ਸਿਹਤ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਦਿਵਸ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ* *ਅਗਰਵਾਲ ਸਭਾ ਵੱਲੋਂ ਮਹਾਰਾਜਾ ਅਗਰਸੈਨ ਜਯੰਤੀ ਸ਼ਰਧਾ ਤੇ ਉਤਸ਼ਾਹ ਨਾਲ ਮਨਾਈ ਗਈ*
ADVERTISEMENT
You are currently viewing *पंजाब के कपूरथला में कंझावला जैसा मामला, छोटे हाथी चालक ने ASI को आधा किलोमीटर घसीटा,मौत*

*पंजाब के कपूरथला में कंझावला जैसा मामला, छोटे हाथी चालक ने ASI को आधा किलोमीटर घसीटा,मौत*

कपूरथला (PPT NEWS) 

24 जनवरी : पंजाब में भी एक दिल्ली के कंझावला के जैसा ही सनसनीखेज मामला सामने आया है। अब कपूरथला के डीसी चौक में नाके पर खड़े एएसआई को छोटा हाथी चालक आधा किलोमीटर तक घसीटता हुआ ले गया। चालक को रुकने का इशारा किया तो चालन ने रुकने की बजाय वाहन भगा लिया और एएसआई की जैकेट वाहन में फंस गई। जिससे एएसआई साथ घसीटता चला गया। जख्मी एएसआई को तुरंत साथी पुलिस कर्मी अस्पताल लेकर गए, जहां पर उसने दम तोड़ दिया। ट्रैफिक एएसआई की मौत की पुष्टि ट्रैफिक इंचार्ज सुखविंदर सिंह ने की है। मृतक के शव को सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया गया है। एसपी इंवेस्टीगेशन हरविंदर सिंह ने हादसे पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि छोटे हाथी चालक की गिरफ्तारी के आस-पड़ोस के जिलों में हाई अलर्ट कर दिया गया है। जल्द उसे काबू कर लिया जाएगा। जानकारी के अनुसार मंगलवार की दोपहर लगभग दो बजे डीसी चौक पर ट्रैफिक पुलिस कर्मियों ने नाकाबंदी की हुई थी। इसी दौरान करतारपुर की तरफ से एक छोटा हाथी यूपी-11 सीटी-1171 आया, जिसे ट्रैफिक कर्मियों ने रुकने का इशारा किया, लेकिन छोटे हाथी के ड्राइवर ने रुकने की बजाय आंख बचाकर वाहन जालंधर की तरफ भगा लिया। ट्रैफिक इंचार्ज सुखविंदर सिंह के अनुसार इसी दौरान एएसआई मलकीत सिंह की जैकेट छोटे हाथी में फंस गई और छोटा हाथी चालक उसे घसीटते हुए करीब आधा किलोमीटर तक ले गया। जैकेट फटने पर वह वहीं सड़क पर गिर गया और इस हादसे में घायल एएसआई मलकीत सिंह निवासी अजीत नगर को अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। ट्रैफिक इंचार्ज इंस्पेक्टर सुखविंदर सिंह ने बताया कि इलाज के दौरान एएसआई मलकीत सिंह का देहांत हो गया