पठानकोट (ब्यूरो रिपोर्ट)
21 जनवरी : युवा सेना के पंजाब प्रभारी श्री हनी महाजन ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले कल श्री योगराज शर्मा वह उनकी पंजाब बॉडी सदस्यों ने श्री संजय राऊत साहब से पंजाब के हालातों कों मध्य नजर रखते हुए उनसे मुलाकात की और उन्हें आज जो पंजाब के हालात चल रहे है फिर से 1984 जैसा आतंकवादी माहौल पैदा हो चुका है सरेआम टारगेट किलिंग मामला पाकिस्तान से ड्रोनो के माध्यम से हथियार,असला,ड्रग्स जो पंजाब में आ रही है आये दिन हिंदू नेताओं की हत्या खालिस्तानी कट्टरपंथी द्वारा की जा रही है पंजाब में गैंगवार लूटपात,आये दिन व्यपारियों से फिरौती मांगी जाने वाला मामला और व्यपारियों से फिरौती ना देने पर व्यापारियों की सरेआम हत्या की जा रही है इन सब के बारे में राज्यसभा सांसद श्री संजय राउत साहिब कों अवगत करवाया।श्री योगराज शर्मा ने श्री संजय रावत साहब से कहा कि जिस प्रकार 1990 में कश्मीर मे आतंकवाद फैला था और पंजाब मे 1984 मे आतंकवाद चरम सीमा पर था कश्मीर और पंजाब से आतंकवाद के कारण ही कश्मीर और पंजाब से लोग पलायन करके बाहरी राज्यों में चले गए थे,आज फिर वही आतंकवादी माहौल पंजाब और कश्मीर में पैदा हो चुका है श्री संजय राउत साहब ने आश्वासन दिया कि इन सब मुद्दों को लेकर राज्यसभा और लोकसभा में इस आवाज को उठाऊंगा।इस मौके पंजाब अध्य्क्ष श्री योगराज शर्मा और हनी महाजन,संजीव भास्कर,चद्र कांत चड्डा,जोगिंदर पाल जग्गी,अजय बब्बर,हरविंदर सिंह बैंस ने कृपान,फूलों का गुलदस्ता और भगवा दोशाला देकर उनका सन्मान किया।इस मौके पर युवा सेना पंजाब प्रमुख संजीव भास्कर,युवा सेना प्रदेश प्रभारी हनी महाजन,प्रदेश महासचिव जोगिंदरपाल जग्गी, प्रदेश प्रवक्ता चद्रकांत चड्डा, संगठन मंत्रीरामपाल शर्मा,प्रदेश सच्ची गुरदीप सैनी,प्रदेश सच्ची हरविंदर सिंह बैंस,हिन्दु नेता आई टी सैल जिला प्रमुख अजय बब्बर,किशन पंडित,अमर टक्कर आदि मौजूद रहे।








