बटाला (ब्यूरो )
18 जनवरी : यहां के कादिया काहनूवान 60 फुट रोड़ पर स्विफट गाडी में संदिग्ध परिस्थितियों में एक व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को सूचना देकर बुलाया गया। थाना सिविल लाईन की पुलिस के इंसपैक्टर कुलवंत सिंह पुलिस पार्टी सहित घटनास्थल पर पहुँच कर जांच शुरू की तो मृतक की जेब से मिला ड्राइविंग लाईसैंस से पहचान दौरान मृतक का नाम प्रकाश सिंह पुत्र गुरनाम सिंह (28) वासी काहनूवान रोड के तौर पर हुई है। इस संबध में इंसपैक्टर कुलवंत सिंह ने आगे बताया कि मृतक प्रकाश सिंह का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल बटाला भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट के बाद पता चलेगा कि प्रकाश सिंह की मृत्यू कैसे हुई है। मामला जांच का विषय है । पुलिस पार्टी मामले की गंभीरता से जांच पडताल कर रही है।
कैप्शन- मृतक प्रकाश सिंह की फाईल फोटो।








