बटाला(अविनाश शर्मा )
6 दिसंबर : बटाला विधान सभा हलका के नौजवान विधायक अमनशेर सिंह शैरी कलसी द्वारा हलके में आम आदमी पार्टी की मजबूती हेतु किए जा रहे प्रयासों को और समर्थन मिला है, जिसके चलते बटाला शहर की वार्ड नं. 29 से पार्षद अन्नु अग्रवाल और उनके पति अनीश अग्रवाल अपने समूह परिवार सहित कांग्रेस को अलविदा कहकर आप पार्टी में शामिल हुए हैं। इस अवसर पर ओम प्रकाश, शक्ति महाजन, कुलविन्द्र कौर, रितु गुप्ता, अंजना बांसल, रानी, राजिन्द्र, धीर सिंह, पंकज, राजविन्द्र सिंह, तरसेम लाल व जनक राज आप पार्टी में शामिल हुए। इस अवसर पर राजेश तुली सिटी अध्यक्ष आप पार्टी, लाली नैय्यर, यशपाल चौहान, मानिक मेहता, बलजीत सिंह निक्कू हंसपाल आदि उपस्थित थे।
इस अवसर पर कार्यक्रम दौरान विधायक शैरी कलसी ने वार्ड नं. 29 से पार्षद अन्नु अग्रवाल और उनके पति अनीश अग्रवाल का आप पार्टी में शामिल होने पर स्वागत करते हुए कहा कि आप पार्टी आम लोगों की पार्टी है और लोग आप पार्टी के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में किए जा रहे लोग भलाई के फैसले से खुश हैं। विधायक शैरी कलसी ने आगे कहा कि आप पार्टी के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा लोगों की भलाई हेतु बड़े फैसले लिए गए हैं और महज 8 महीनों के कार्यकाल में ऐतिहासिक कदम उठाए गए हैं। उन्होंने बताया कि आप सरकार द्वारा सेहत और शिक्षा के क्षेत्र का स्तर और ऊंचा उठाया गया है, जिसके चलते लोगों की सुविधा हेतु 100 आम आदमी क्लीनिक खोले गए हैं, जो सफलतापूर्वक चल रहे हैं। इनमें मरीजों के निशुल्क टैस्ट व दवाईयां आदि मुहैया करवाई जा रही हैं। बटाला में दो और नए आम आदमी क्लीनिक चंदर नगर और गांधी कैंप बटाला में 26 जनवरी 2023 को खोले जाएंगे। इससे पहले गांव मसानिया में आम आदमी क्लीनिक सफलतापूर्वक चल रहा है। इसी तरह राज्य सरकार द्वारा बेरोजगारी को खत्म करने के उद्देश्य से नौजवानों को नई नौकरियां प्रदान करने हेतु, पुरानी पैंशन दोबारा बहाल करने, कर्मचारियों को नियमित करने संबंधी और बिजली बिल जीरो करने सहित हर वर्ग की भलाई हेतु कई बड़े फैसले लिये गए हैं, जिससे स्पष्ट है कि पंजाब सरकार का काम बोलता है, जो भविष्य में भी इसी तरह बोलता रहेगा।
कैप्शन- वार्ड नं. 29 से पार्षद अन्नु अग्रवाल व उनके पति अनीश अग्रवाल अपने परिवार सहित आप पार्टी में शामिल ।








