Prime Punjab Times

Latest news
ਬਲਾਕ ਪੱਧਰੀ ਡਰਾਮਾ ਮੁਕਾਬਲੇ 'ਚ ਸਰਕਾਰੀ ਸੈਕੰਡਰੀ ਸਕੂਲ ਡੱਫਰ ਦੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀ ਜੇਤੂ ਸੀਨੀਅਰ ਮੈਡੀਕਲ ਅਫਸਰ ਡਾ. ਸ਼ੁਦੇਸ਼ ਰਾਜਨ ਵਲੋਂ ਅਚਨਚੇਤ ਨਿਰੀਖਣ ਖਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ਵਿੱਤੀ ਸਾਖਰਤਾ ਅਤੇ ਸਾਈਬਰ ਸੁਰੱਖਿਆ ਸਬੰਧੀ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ KMS ਕਾਲਜ ਦੇ ਹੋਟਲ ਮੈਨੇਜਮੈਂਟ ਵਿਭਾਗ ਵੱਲੋਂ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ ਵਿਸ਼ਵ ਖੁਰਾਕ ਦਿਵਸ  ਸਵ: ਡਾਕਟਰ ਮੋਹਨ ਲਾਲ ਧੰਮਣ ਦੀ ਨਿੱਘੀ ਯਾਦ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਅੱਖਾਂ ਦੀ ਜਾਂਚ ਕੈਂਪ, ਮੈਡੀਕਲ ਜਾਂਚ ਕੈਂਪ ਅਤੇ ਖੂਨਦਾਨ ਕੈਂਪ... DAV ਪਬਲਿਕ ਸਕੂਲ,ਗੜ੍ਹਦੀਵਾਲਾ ਵਿਖੇ ਅਧਿਆਪਕ-ਮਾਪੇ ਮਿਲਣੀ ਦਾ ਸਫ਼ਲ ਆਯੋਜਨ ਖਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ਕੈਂਸਰ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਸੰਬੰਧੀ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਲੈਕਚਰ श्री रामलीला कमेटी दसूहा ने निकाली राम विवाह संबंधी भव्य शोभायात्रा हाजीपुर चौक दसूहा में धरना रोष प्रदर्शन किया, दसूहा में पंजाब बंद का असर *ਸੀ.ਐਚ.ਸੀ ਭੂੰਗਾ ਵਿਖੇ ਵਿਸ਼ਵ ਮਾਨਸਿਕ ਸਿਹਤ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਦਿਵਸ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ*
ADVERTISEMENT
You are currently viewing पूर्व विधायक जोगिंदर पाल और पुरी हॉस्पिटल सुजानपुर में इनकम टैक्स विभाग की ओर से की गई रेट

पूर्व विधायक जोगिंदर पाल और पुरी हॉस्पिटल सुजानपुर में इनकम टैक्स विभाग की ओर से की गई रेट

पठानकोट/ सुजानपुर(तरूण सन्होत्रा)

पूर्व विधायक जोगिंदर पाल और पुरी हॉस्पिटल सुजानपुर में इनकम टैक्स विभाग की ओर से की गई रेट

केंद्र सरकार सिर्फ बदले की भावना से कर रही है कार्य – गुरदीप सिंह नाजोवाल

28, अक्टूबर : आज सुजानपुर में सुबह लगभग 7:00 बजे के आसपास पूर्व विधायक जोगिंदर पाल के निवास स्थान पर और पूरी हॉस्पिटल सुजानपुर में इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की ओर से रेट की गई तो वहीं रेड के दौरान पूर्व विधायक जोगिंदर पाल के घर में गेट बंद करके सीआरपी के जवान गेट के अंदर थे जबकि इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के अधिकारी जो सुबह जल्दी ही जांच के लिए वहां पर पहुंच गए और लगातार जांच करते रहे और इसी तरह पुरी हॉस्पिटल सुजानपुर में भी सुबह सुबह ही जांच करने के लिए पहुंच गए उनके हॉस्पिटल के बाहर भी सीआरपी के जवान तैनात रहे जबकि जांच अधिकारी अंदर रिकॉर्ड चेक करते रहें सुबह से ही जिला पठानकोट में आज इनकम टैक्स रेड की छापेमारी को लेकर तरह-तरह की सूचना मिली है जिसके तहत जिला पठानकोट में आज जगह जगह पर छापेमारी की गई है तो वही पूर्व विधायक जोगिंदर पाल के निवास स्थान के बाहर कार्यकर्तोओं और समर्थकों का और मीडिया व पुलिस का तांता लगा रहा।इस मौके पर गुरदीप सिंह नाजोवाल महासचिव प्रदेश कांग्रेस पूर्व विधायक जोगिंदर पाल के निवास स्थान के बाहर पत्रकारों को कहा कि केंद्र सरकार अपनी एजेंसियों का बदले की भावना से गलत उपयोग कर रही है।उन्होंने कहा कि पूर्व विधायक जोगिंदर पाल ने विधान सभा हल्का भोआ में 5 वर्ष जनता की ईमानदारी से सेवा की है जिसके तहत उन्होंने गरीब बच्चों को निशुल्क हायर एजुकेशन शिक्षा दिलवाई अनेक विकास कार्य किए,जनता की भलाई के लिए कार्य किए,हलके के गरीब लोगों को मकान बनाकर दिए।उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार एजेंसियों का गलत तरीके से प्रयोग कर रही है जिसके तहत कांग्रेसी नेताओं पर छापे मारकर परेशान किया जा रहा है ताकि कांग्रेस नेताओं पर दबाव डालकर उन्हें भाजपा में शामिल किया जाए।उन्होंने कहा कि अगर केंद्र निष्पक्ष जांच कराना चाहती है तो भाजपा नेताओं के घर में भी छापे मारे गए होते जबकि ऐसा नहीं है सिर्फ और सिर्फ इस समय बदले की राजनीति हो रही है इसके अलावा कुछ भी नहीं है।