चंडीगढ़/ पठानकोट (तरूण सन्होत्रा)
पूर्व विधायक अमित विज के विरुद्ध शिकायतकर्ता स्वयं ही आपराधिक मामले में संलिप्त
नकली माइनिंग ऑफिसर बन कर पठानकोट में ट्रकों से वसूली करने का 18 अक्तूबर को मामला भी हुआ है दर्ज
मानहानि का दावा ठोंकेगे -अमित विज
26,अक्टूबर : पंजाब कांग्रेस के खजांची और पठानकोट के पूर्व विधायक अमित विज के खिलाफ विजिलेंस में शिकायत करने वाला स्वयं ही आपराधिक प्रवृत्ति का मालिक है और पठानकोट पुलिस द्वारा गिरफ्तार भी किया गया जो की अब जमानत पर रिहा है।विज ने इस सन्दर्भ में जानकारी देते हुए कहा कि माइनिंग अधिकारी अभिषेक अत्री की एक शिकायत पर पठानकोट पुलिस द्वारा 18 अक्तूबर को पुलिस डिवीजन-1में दर्ज एफआईआर नं. 124 में धारा 419, 384, 341 व 120-बी के अंर्तगत उसके विरुद्ध मामला दर्ज किया है जिसमें स्पष्ट है कि वो नकली माइनिंग अफसर बन कर वसूली करता था।अमित विज ने कहा कि उनके खिलाफ राजनीतिक षड्यंत्र रचने की कोशिश की जा रही है।उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि उनके कार्यकाल में पठानकोट का विकास हुआ जो विरोधियों से बर्दाश्त नहीं हो रहा और अब शिकायतबाजी कर उन्हें बदनाम करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उनके कार्यकाल के दौरान काबिल अधिकारियों की देखरेख में बनी कमेटी में ही विकास के कार्य हुए।उन्होंने स्पष्ट किया कि उनके पास कोई भी ऑफिस ऑफ प्रॉफिट का पोर्टफोलियो भी नहीं था।उन्होंने मात्र जन प्रतिनिधि के नाते अपनी ड्यूटी निभाई।उन्होंने कहा कि अभी तक विजिलेंस ने उन्हें नहीं बुलाया परन्तु कोई भी जांच होगी तो उसमें पूरा सहयोग करेंगे।उन्होंने कहा जिस तरह एक अपराधी की शिकायत पर उनके विरुद्ध मीडिया में अभियान चलाया गया है, उससे सत्तारूढ़ पार्टी के लोगों की मानसिकता क्या है?, ये साफ पता चलता है।अमित विज के मुताबिक उनके पास शिकायतकर्ता के खिलाफ सभी दस्तावेज भी हैं और वे जल्दी ही उसके खिलाफ मानहानि का दावा भी दायर करेंगे।








