पठानकोट(तरूण/रोहित)
भारतीय जनता पार्टी द्वारा 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक मनाए जाने वाले सेवा पखवाड़ा को लेकर मीटिंग आयोजित
13,सितंबर : भारतीय जनता पार्टी जिला पठानकोट की एक विशेष मीटिंग आज जिला अध्यक्ष विजय शर्मा की अध्यक्षता में होटल यूनाइट में आयोजित की गई,जिसमें जिला के सारे पदाधिकारी जिला के मोर्चों के अध्यक्ष सारे मंडल अध्यक्ष मंडलों के मोर्चों के अध्यक्ष प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य व प्रदेश के जिला में रहने वाले पदाधिकारी शामिल हुए।इस मीटिंग में प्रदेश अध्यक्ष व पठानकोट के विधायक अश्विनी शर्मा,सुजानपुर के पूर्व विधायक व डिप्टी स्पीकर दिनेश सिंह बब्बू और भोआ से पूर्व विधायिका सीमा देवी भी उपस्थित हुए।यह मीटिंग 17 सितंबर2022 से 2 अक्टूबर 2022 तक मनाए जाने वाले सेवा पखवाड़ा को लेकर आयोजित की गई।इसके लिए प्रदेश किसान मोर्चा के अध्यक्ष सरदार राजेंद्र सिंह छीना विशेष रूप से आए और सेवा पखवाड़ा में होने वाले कार्यक्रमों के लिए उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।उन्होंने कहा 17 सितंबर को हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी का जन्म दिवस है जिसके उपलक्ष में उन्होंने तीनों विधानसभा क्षेत्रों में रक्तदान शिविर लगाने की बात कही और कहा कि कम से कम हर विधानसभा क्षेत्र से 200 यूनिट रक्तदान हो सके।इसके लिए सभी मंडल अध्यक्षों और जिला के पदाधिकारियों को आग्रह किया। इसके अलावा 18 सितंबर को निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर व 19 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के व्यक्तित्व पर जिला स्तरीय प्रदर्शनी, 20 सितंबर को स्वच्छता अभियान कार्यक्रम, 22 सितंबर को जल संरक्षण अभियान, 23 सितंबर को वोकल फॉर लोकल अभियान, 24 सितंबर को दिव्यांगों को कृत्रिम अंग व उपकरण का वितरण कार्यक्रम,25 सितंबर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती कार्यक्रम को समर्पण दिवस के रूप में मनाना,26 सितंबर को विविधता में एकता का उत्सव एक भारत श्रेष्ठ भारत, 28 सितंबर को वृक्षारोपण कार्यक्रम, 29 सितंबर कोविड टीका करण केंद्रों का स्टाल, 1 अक्टूबर को प्रबुद्ध जन एवं बुद्धिजीवी सम्मेलन व 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी जयंती बा लाल बहादुर शास्त्री जयंती का कार्यक्रम करने का आवाहन किया।प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी शर्मा ने कहा 25 सितंबर पंडित दीनदयाल जयंती समारोह समर्पण दिवस के रूप में मनाना सिर्फ रस्मी तौर पर ना हो,बल्कि सारे नए और पुराने कार्यकर्ता मिलकर ज्यादा से ज्यादा धनराशि समर्पण के रूप में उस दिन अर्पित करें और इसे मंडल स्तर पर मनाया जाए।इस कार्यक्रम के लिए पूर्व मेयर अनिल वासुदेवा प्रवक्ता योगेश ठाकुर पूर्व जिला अध्यक्ष अनिल रामपाल व सतीश महाजन को इंचार्ज बनाया गया सुजानपुर में पूर्व विधायक दिनेश सिंह बब्बू भोआ में पूर्व विधायक सीमा देवी इस कार्यक्रम को देखेंगे।जिला अध्यक्ष विजय शर्मा ने आश्वासन दिया कि सारे के सारे कार्यक्रम को हम सेवा पखवाड़ा के रूप में सफलतापूर्वक मनाएंगे।अंत में पठानकोट के मंडल अध्यक्ष शमशेर ठाकुर ने सभी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया।इस मीटिंग में जिला महामंत्री सुरेश शर्मा विनोद धीमान जिला उपाध्यक्ष नरेश बडेरा बक्शीश सिंह सुदेश वर्मा रमेश शर्मा डिस्ट्रिक्ट मीडिया इंचार्ज प्रदीप रैना जिला सचिव बलवान सिंह विजय जोगी मदन वर्मा जिला कोषाध्यक्ष विपिन सैनी जिला एससी मोर्चा के अध्यक्ष जोगिंदर शील जिला महिला मोर्चा के अध्यक्ष वीना परमार किसान मोर्चा के अध्यक्ष श्यामलाल मंडल अध्यक्ष पठानकोट साउथ मंडल रोहित पुरी पठानकोट देहाती नरेंद्र सिंह पम्मी सुजानपुर जगदेव सिंह जग्गा भोआ मंडल के अध्यक्ष प्रवेश गुप्ता बिट्टा गजेंद्र सिंह सुलखन सिंह बोधराज महिला मोर्चा अध्यक्ष पूनम शर्मा प्रभा महाजन इत्यादि मौजूद रहे।








