पठानकोट / भोआ(तरूण/रोहित)
बाबा पंच पीर दरगाह पर वार्षिक भंडारा और छिंज मेला धूमधाम से हुआ आयोजित
हवन यज्ञ और झंडा पूजन भी करवाया गया
1,सितंबर : हलका भोआ के अधीन पड़ते बाबा पंच पीर दरगाह बाबे दा चुंबर (कीड़ी) में नागपंचमी के उपलक्ष में वार्षिक भंडारा और छिझं मेले का आयोजन बड़ी ही धूमधाम से पूर्व विधायक जोगिंदर पाल के नेतृत्व में करवाया गया।जिसमें सुबह हवन यज्ञ और झंडा पूजन की रस्म अदा की गई। तत्पश्चात प्रसिद्ध पंजाबी गायक विजय बुला गुरदासपुर, मंगल दीप सिंह गुरदासपुर वाले बाबा की दरगाह पर अपनी हाजिरी लगाई और आई हुई संगत को सूफी कलाम गाकर झूमने पर मजबूर कर दिया जिसमें “मस्त बना देंगे बीबा”, “काबे वाली गली बिच यार दा मकान है”आदि सूफी कलाम गाकर संगत को निहाल किया। कार्यक्रम में सभी क्षेत्रवासी बढ़-चढ़कर पहुंचकर जहां बाबा जी का आशीर्वाद प्राप्त किया।तो वही उन्होंने बाबा जी के चरणों में अपनी हाजिरी लगवाई।दोपहर समय विशाल भंडारा मिल गया गया और साय समय में छिंझ भी करवाई गई जिसमें पंजाब हिमाचल प्रदेश हरियाणा और जम्मू कश्मीर से जाने-माने पहलवानों ने अपने पहलवानी के जौहर दिखाए। जिसमें विजेता और उपविजेता रहे पहलवानों को इनामी राशि देकर सम्मानित किया गया।इस दौरान जोगिंदर पाल ने नौजवानों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रत्येक वर्ष उनके परिवार की ओर से बाबा पानी पीर दरगाह पर चलाना वार्षिक छिंझ मेला करवाया जाता है और आज का दिन बहुत ही पवित्र होता है,क्योंकि नाग पंचमी भी आज के दिन बड़ी ही धूमधाम व श्रद्धा के साथ मनाई जाती है उन्होंने बाबा जी के चरणों में अरदास करते हुए कहा कि उनकी अपार कृपा समूह संसार पर इसी तरह बनी रहे देश दिन दुगनी रात चौगुनी तरक्की करें नौजवान नशे जैसी बुरी आदतों से दूर रहकर अपने माता-पिता की सेवा करें और अपनी सेहत की ओर ध्यान दें।तो वहीं उन्होंने कहा कि छिंझ मेले हमारी पंजाबी सभ्याचार की पहचान है।पुरातन समय में बुजुर्गों की ओर से ऐसे मेलों का आयोजन निरंतर करवाया जाता रहा है लेकिन जैसे-जैसे नई पीढ़ी का आगाज हुआ यह मेले अलोप होते जा रहे हैं,लिहाजा जहां हमें नहीं सभ्याचार को अपनाना है। वहीं अपनी पुरानी सभ्यता के साथ भी जुड़े रहना है लिहाजा पुरानी सभ्यता ही हमारी असली पहचान है इसलिए वह नौजवानों से अपील करते हैं कि वह अपने सभ्याचार से जुड़े रहे।इस मौके पर पूर्व पार्षद कृष्णा देवी,गौरव कुमार, वर्षा,यशोदा,प्रदेश कांग्रेस सेवादल के ऑर्गेनाइजर सेक्रेटरी मास्टर रामलाल,समाज सेवक सतीश जट पम्मा,जिला परिषद मेंबर राकेश बोबी,सरना ब्लॉक प्रधान सतीश कुमार सरना,पार्षद संदीप काका,निशान सिंह,सरपंच सुरजीत सिंह विजय कुमार बिट्टू पदम बिट्टू भगवान सर,ब्लॉक समिति मेंबर प्रेमलाल,गुरदयाल सिंह,लोकेंद्र शर्मा,अशोक शर्मा, सरपंच राकेश ठाकुर,टोनी गोबिंद सर,टोनी ऐमां,हर्ष शर्मा,रंजीत सिंह पालो,सरपंच बलबीर सिंह,चंद्र आशु फौजी,गुरप्रीत विक्की,अभी चौधरी,मोनू कुमार देवेंद्र कुमार लवली कुमार व अन्य मौजूद रहे।








