Prime Punjab Times

Latest news
ਅੰਤਰਰਾਸ਼ਟਰੀ ਯੋਗ ਦਿਵਸ ਮੌਕੇ ਪੁਲਿਸ ਲਾਈਨ ਗਰਾਊਂਡ ‘ਚ 1500 ਤੋਂ ਵੱਧ ਲੋਕਾਂ ਨੇ ਕੀਤਾ ਯੋਗ आयुष्मान आरोग्य केन्द्र जलोटा में योग दिवस मनाया ਅੰਤਰਰਾਸ਼ਟਰੀ ਯੋਗ ਦਿਵਸ 2026 ਮੌਕੇ ਬੀਬੀਐਮਬੀ ਵੱਲੋਂ ਸਮੂਹਿਕ ਯੋਗ ਸੈਸ਼ਨ ਦਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ ਆਯੋਜਨ ਵਡਮੁੱਲੇ ਯੋਗਦਾਨ ਲਈ ਐਨ ਆਰ ਆਈ ਬਲਰਾਜ ਸਿੰਘ ਕਾਲਕੱਟ ਸਨਮਾਨਿਤ ਹੁਸ਼ਿਆਰਪੁਰ ਨਗਰ ਨਿਗਮ ਚੋਣਾਂ ਲਈ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਐਲਾਨਿਆ, 5 ਜੁਲਾਈ ਨੂੰ ਪੈਣਗੀਆਂ ਵੋਟਾਂ : ਆਸ਼ਿਕਾ ਜੈਨ ਸਾਬਕਾ ਸਰਪੰਚ ਜਸਬੀਰ ਸਿੰਘ ’ਤੇ ਅਣਪਛਾਤੇ ਹਮਲਾਵਰਾਂ ਵੱਲੋਂ ਗੋਲੀਬਾਰੀ, ਵਾਲ-ਵਾਲ ਬਚੇ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਸਮੂਹ ਸਟਾਫ ਤੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਨੇ ਸ੍ਰੀ ਹਰਿਮੰਦਰ ਸਾਹਿਬ ਵਿਖੇ ਵਲੰਟੀਅਰ ਸੇਵਾ ਨਿਭਾਈ 21 ਜੂਨ ਨੂੰ ਪੁਲਿਸ ਲਾਈਨ ਗਰਾਊਂਡ ‘ਚ ਮਨਾਇਆ ਜਾਵੇਗਾ ਅੰਤਰਰਾਸ਼ਟਰੀ ਯੋਗ ਦਿਵਸ ਸਬ ਇੰਸਪੈਕਟਰ ਦਲਜੀਤ ਸਿੰਘ ਵਲੋਂ ਬਤੌਰ ਐਸ.ਐਚ.ਓ ਥਾਣਾ ਦਸੂਹਾ ਦਾ ਚਾਰਜ ਸੰਭਾਲਿਆ ਪਹਿਲਵਾਨ ਵਿਪਨ ਰੇਈਏਵਾਲ ਨੇ ਹਾਮਿਦ ਇਰਾਨੀ ਨੂੰ ਚਿੱਤ ਕਰਕੇ ਰਾਜਪੁਰ ਕੰਢੀ ਛਿੰਝ ਮੇਲੇ ਤੇ ਕੀਤਾ ਕਬਜ਼ਾ 
ADVERTISEMENT
You are currently viewing बाबा लखदाता दरबार में परम फिरोज संगत ने श्रद्धालुओं को किया निहाल

बाबा लखदाता दरबार में परम फिरोज संगत ने श्रद्धालुओं को किया निहाल

बाबा लखदाता दरबार में परम फिरोज संगत ने श्रद्धालुओं को किया निहाल

नूरां सिस्टर्स का प्रोग्राम बारिश के कारण हुआ रद्द

हजारों की संख्या में श्रद्धालु हुए नतमस्तक

बटाला/ कादियां: ( अविनाश शर्मा ) प्रसिद्ध ऐतिहासिक स्थान बाबा लखदाता दरबार में वीरवार रात को कव्वालियों का प्रोग्राम आयोजित किया गया । जिसमें भारी संख्या में श्रद्घालुओं ने अपनी हाजिरी लगवाई । उल्लेखनीय है इस पवित्र स्थान पर राज्य के विभिन्न शहरों से लोग नतमस्तक होने तथा मन्नतें मांगने के लिए आते हैं तथा उनकी मन्नतें पूरी होने के बाद यहां पर अपनी हाजिरी लगाते हैं । जोगिंदर पाल भुट्टो था उनका परिवार पिछले करीब 50 वर्षों से स्थान की सेवा निभा रहे हैं । बताते चलें वीरवार को होने वाली क़व्वालियों में प्रसिद्ध गायिका नूरा सिस्टर्स द्वारा अपनी हाजिरी लगवाई जानी थी लेकिन बारिश के चलते उनका प्रोग्राम रद्द करना पड़ा जोकि भावी एक माह के दौरान दोबारा करवाया जा सकता है । उनके अतिरिक्त इस धार्मिक समारोह में परम फिरोज संगत द्वारा भी हाजिरी लगवाई जानी थी जिन्होंने दरबार में पहुंच कर कव्वालियां पेश करके श्रद्धालुओं को मंत्र मुग्ध किया गया। कव्वालियों के समारोह से पूर्व झंडे की रस्म के दौरान शिरोमणि अकाली दल के जत्थे बंधक सचिव गुरइकबाल सिंह माहल तथा पूर्व विधायक चरणजीत कौर बाजवा द्वारा भी इस पवित्र स्थान पर हाजिरी लगवाई गई । इस अवसर पर विशेष तौर पर अशोक नैय्यर पत्रकार , भारतीय जनता पार्टी महिला विंग की जिला प्रधान कुलविंदर कौर , भारत विकास परिषद के अध्यक्ष मुकेश वर्मा ,सहित अन्य समाजसेवीयों को सिरोपा तथा दरबार की तस्वीर भेंट कर सम्मानित किया गया । विशेष तौर पर उपस्थित होने वाले समाजसेवी तथा राजनीतिक नेताओं द्वारा इस धार्मिक प्रोग्राम करवाने वाली बाबा लखदाता दरबार कमेटी को बधाई दी गई ।

इस अवसर पर दरबार कमेटी के अध्यक्ष जोगिन्द्र पाल भुट्टो ने मौजूद श्रद्धालुओं का धन्यवाद किया। इस मौके पर कमेटी प्रधान जोगिंदरपाल भुट्टो, वरिंदर प्रभाकर, गुलशन वर्मा , सिकंदर सिंह, संदीप भगत, अश्रि्वनी वर्मा , अमित कुमार, मोती लाल सेवा सिंह, मौजूद थे।

error: copy content is like crime its probhihated