Prime Punjab Times

Latest news
ਭਗਵਾਨ ਪਰਸ਼ੁਰਾਮ ਜਯੰਤੀ ਮੌਕੇ ਬਟਾਲਾ ਵਿੱਚ ਭਗਤੀ ਦਾ ਮਹਾਂਉਤਸਵ — ਸ਼ਾਨਦਾਰ ਪ੍ਰਭਾਤ ਫੇਰੀ ਨਾਲ ਗੂੰਜਿਆ ਸ਼ਹਿਰ ਹੁਸ਼ਿਆਰਪੁਰ ਪੁਲਿਸ ਨੂੰ ਨੂਰਪੁਰ ਜੱਟਾਂ ਕੇਸ 'ਚ ਮਿਲੀ ਵੱਡੀ ਸਫਲਤਾ, ਡਾ.ਅੰਬੇਡਕਰ ਦੇ ਬੁੱਤ ਦੀ ਬੇਅਦਬੀ ਕਰਨ ਵਾਲੇ 3 ਕਾ... ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ, ਵਿਖੇ ਸ਼ੁਕਰਾਨਾ ਦਿਵਸ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ *ਲੈਕਚਰਾਰ ਰਛਪਾਲ ਸਿੰਘ ਉੱਪਲ ਨੂੰ ਸਦਮਾ,ਮਾਤਾ ਦਾ ਹੋਇਆ ਦੇ+ਹਾਂ+ਤ* ਪੰਜਾਬ 'ਚ 129 DSPs ਦੇ ਹੇਏ ਤਬਾਦਲੇ, ਹਰਗੁਰਦੇਵ ਸਿੰਘ ਅਤੇ ਸੁਖਪਾਲ ਸਿੰਘ ਦਸੂਹਾ ਤੇ ਟਾਂਡਾ ਦੇ ਹੋਣਗੇ ਨਵੇਂ DSP ਡਿਪਟੀ ਕਮਿਸ਼ਨਰ ਨੇ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ‘ਚ ਚੱਲ ਰਹੀਆਂ ਸਕੀਮਾਂ, ਪ੍ਰੋਗਰਾਮਾਂ ਅਤੇ ਵਿਕਾਸ ਪ੍ਰੋਜੈਕਟਾਂ ਦੀ ਕੀਤੀ ਸਮੀਖਿਆ ਡੀਏਵੀ ਪਬਲਿਕ ਸਕੂਲ ਗੜਦੀਵਾਲਾ ਦੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਵੱਲੋਂ ਖੇਡਾਂ ਵਿੱਚ ਸ਼ਾਨਦਾਰ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ,ਪ੍ਰਿੰਸੀਪਲ ਵੱਲੋਂ ਸਨਮਾਨਿਤ ਖਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ਐਨ.ਐੱਸ.ਐੱਸ.ਯੂਨਿਟ ਵੱਲੋਂ 'ਠੋਸ ਕਚਰਾ ਪ੍ਰਬੰਧਨ' ਵਿਸ਼ੇ ’ਤੇ ਲੈਕਚਰ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ ਭਾਈ ਸੁੱਖਾ ਸਿੰਘ ਭਾਈ ਮਹਿਤਾਬ ਸਿੰਘ ਯਾਦਗਾਰੀ ਪਾਰਕ ਨੂੰ ਬਚਾਉਣ ਲਈ ਗਵਰਨਰ ਪੰਜਾਬ ਨੂੰ ਦਿੱਤਾ ਮੰਗ ਪੱਤਰ *ਇਤਿਹਾਸਕ ਨਗਰ ਬਟਾਲਾ ਦੇ ਵਿਕਾਸ ਨੂੰ ਵੱਡਾ ਹੁਲਾਰਾ, ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਭਗਵੰਤ ਸਿੰਘ ਮਾਨ ਵੱਲੋਂ 177 ਕਰੋੜ ਰੁਪਏ ਦੇ ਪ੍ਰਾਜੈ...
ADVERTISEMENT
You are currently viewing महिला से पर्स व एक जोडी टापस छीनकरर फरार हुए युवक को पुलिस ने किया काबू 

महिला से पर्स व एक जोडी टापस छीनकरर फरार हुए युवक को पुलिस ने किया काबू 

महिला से पर्स व एक जोडी टापस छीनकर फरार हुए युवक को पुलिस ने किया काबू 

बटाला 24 जून (अविनाश शर्मा ) गत दिनों पारस होटल के पास खरीददारी करके एक महिला पलविन्द्र कौर रिक्शा पर सवार होकर घर जा रही थी कि पीछे से आ रहे स्कूटर सवार युवक ने महिला का पर्स व एक जोडी टापस छीनकर फरार हो गया था, जिसे लेकर महिला द्वारा थाना सिटी की पुलिस को शिकायत की गई।

इस संबध में बटाला पुलिस द्वारा गंभीरता से जांच पडताल करते हुए मामले को सुलझाने का दावा किया गया है। इस संबध में डी.एस.पी सिटी देव सिंह द्वारा अपने कार्यलय में प्रैस कांन्फ्रैस दौरान जानकारी देते हुए बताया कि एस.एस. पी राजपाल सिंह संधु के दिशा निर्देश पर बटाला पुलिस को उस समय सफलता प्राप्त हुई, जब थाना सिटी के इंस्पैक्टर तेजिन्द्रपाल सिंह, ए.एस.आई बलदेव सिंह, चौंकी इंचार्ज बस स्टैंड पुलिस पार्टी सहित लूट की वारदात को अंजाम देने वाले युवक को चोरी के सामान सहित काबू कर लिया।
डी.एस.पी देव सिंह ने आगे बताया कि पलविन्द्र कौर पत्नी निर्मल सिंह वासी डुगरी थाना दोरांगला अपने बच्चों सहित रिक्शा पर सवार होकर जा रही थी कि स्कूटर सवार युवक ने झपट मार कर पर्स छीन कर फरार हो गया था।

पलविन्द्र कौर के ब्यान के अधार पर थाना सिटी में आरोपी के खिलाफ 379 बी भ.द के तहत मामला दर्ज किया गया था। बस स्टैंड चौंकी इंचार्ज बलदेव सिंह द्वारा घटना स्थल के सी.सी.टी.वी कैमरों की गंभीरता से जांच पडताल करके आरोपी सुखदेव उर्फ गोला पुत्र प्रेम नाथ वासी उदोके थाना मत्तेवाल को काबू करके उससे वारदात में प्रयोग किया गया स्कूटर व छीने गये रूपये 60 हजार रूपये और दो सोने के टापस बरामद कर लिये है। आरोपी ने माना कि वह नशे का आदी होने के कारण छीना झपटी की वारदातों को अंजाम देता था। इससे पहले भी आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज है। पुलिस द्वारा आरोपी से पूछताछ जारी है।

फोटो : डी.एस.पी सिटी देव सिंह प्रैस कांन्फ्रैस दौरान जानकारी देते हुए, काबू किया गया आरोपी पुलिस पार्टी के साथ।

error: copy content is like crime its probhihated