Prime Punjab Times

Latest news
ਡਾ. ਸੁਖਦੇਵ ਸ਼ਰਮਾ ਨੂੰ ਸਦਮਾ, ਪਿਤਾ ਡਾ ਕ੍ਰਿਸ਼ਨ ਮਿੱਤਰ(ਹਰੀ ਪਗੜੀ ਵਾਲੇ) ਦਾ ਦੇਹਾਂਤ ਮੁਲਾਜ਼ਮ ਆਗੂ ਸੁਖਚੈਨ ਸਿੰਘ ਖਹਿਰਾ ਦੀ ਬਦਲੀ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਦੀ ਬੁਖਲਾਹਟ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਕਰਾਰ; ਸਾਂਝੀ ਤਾਲਮੇਲ ਕਮੇਟੀ ਗੜਦੀਵਾ... ਸ੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਰਵਿਦਾਸ ਜੀ ਦੇ 650ਵੇਂ ਪ੍ਰਕਾਸ਼ ਪੁਰਬ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਸੈਮੀਨਾਰ ਕਰਵਾਇਆ ਹਲਕਾ ਟਾਂਡਾ ਉੜਮੁੜ ਦੇ ਸ਼ਹਿਰ ਗੜਦੀਵਾਲਾ ਵਿਖੇ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਵਾਰਿਸ ਪੰਜਾਬ ਨੂੰ ਮਿਲਿਆ ਭਰਵਾਂ ਹੁੰਗਾਰਾ ਕਲੱਸਟਰ ਖੇਡਾਂ 'ਚ ਉਵਰਆਲ ਟ੍ਰਾਫੀ ਦਸੂਹਾ 1 ਅਤੇ ਦਸੂਹਾ -2 ਨੇ ਸਾਂਝੇ ਤੌਰ ਤੇ ਜਿੱਤੀ ਪੀ ਐਮ ਸ਼੍ਰੀ ਜਵਾਹਰ ਨਵੋਦਿਆ ਵਿਦਿਆਲਿਆ ਫਲਾਹੀ ਵਿਖੇ 16ਵੀਂ ਕੌਮੀ ਯੋਗਾ ਮੀਟ ਦਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ ਆਗਾਜ਼ DAV ਪਬਲਿਕ ਸਕੂਲ 'ਚ ਧੂਮਧਾਮ ਨਾਲ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ ਵੇਦ ਸਪਤਾਹ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ  ਵਿਖੇ ਆਈ.ਪੀ.ਆਰ ਸੰਬੰਧੀ ਵਰਕਸ਼ਾਪ ਦਾ ਆਯੋਜਨ ਬੰਦੀ ਸਿੰਘਾਂ ਦੀ ਰਿਹਾਈ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਧਾਰਮਿਕ ਸਮਾਗਮ ਕਰਵਾਇਆ ਦਸੂਹਾ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਧੋਖਾਧੜੀ ਦੇ ਕੇਸਾਂ ਤਹਿਤ 02 ਦੋਸ਼ੀ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ
ADVERTISEMENT
You are currently viewing अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जज साहिबानों व ज्यूडिशियल स्टाफ ने किया योग

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जज साहिबानों व ज्यूडिशियल स्टाफ ने किया योग

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जज साहिबानों व ज्यूडिशियल स्टाफ ने किया योग

होशियारपुर, 21 जून ब्यूरो) : पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के दिशा निर्देशों पर अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायधीश श्री पुनीत मोहन शर्मा व सिविल जज(सीनियर डिविजन) श्री रुपिंदर सिंह की देखरेख में जिला स्तर व सब-डिविजनों में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। इस मौके पर जज साहिबानों की ओर से अन्य भागीदारों के साथ अभ्यास सत्र में हिस्सा लिया गया व रोजाना जीवन में योग करने के लाभों के बारे में जागरुक किया गया। इस दौरान योग इंस्ट्रक्टर श्री निखिल सूद के साथ आर्ट आफ लिविंग होशियारपुर फैकेलिटी के सदस्य श्री ब्रजेश नाकड़ा व श्रीमती मीनू नाकड़ा ने सभी को योग क्रियाओं व उसके लाभ के बारे में बताते हुए कहा कि योग अभ्यास एक स्वस्थ शरीर व दिमाग के लिए काम व तनाव को घटाने के लिए निरंतर लाभ पहुंचाता है। उन्होंने भागीदारों को योगासन, कपालभाती, प्राणायाम, अनुलोम-विलोम, ध्यान, संकल्प से परिचित करवाया।

इस मौके पर सिविल जज(जूनियर डिविजन) श्रीमती मीनाक्षी शर्म, एडवोकेट श्री संदीप, समूह ज्यूडिशियल स्टाफ होशियारपुर व सब- डिविजनों( दसूहा, मुकेरियां व गढ़शंकर) स्तर पर 7 जज साहिबानों व  149 स्टाफ सदस्यों पर एडवोकेटों ने हिस्सा लिया। इसके अलावा केंद्रीय जेल होशियारपुर व रयात-बाहरा  कैंपस में भी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया गया। केंद्रीय जेल में 120 स्टाफ सदस्यों के साथ-साथ कैदियों व हवालातियों और रयात-बाहरा कैंपस में 150 लैक्चरारों व विद्यार्थियों  ने योग दिवस पर हिस्सा लेकर योग क्रियाएं की। पूरे कार्यक्रम का आयोजन जिला एवं सत्र न्यायधीश- कम- चेयरमैन जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी श्रीमती अमरजोत भट्टी के आदेशों का पालन करते हुए अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायधीश श्री पुनीत मोहन शर्मा, सिविल जज(सीनियर डिविजन) श्री रुपिंदर सिंह के नेतृत्व में सी.जे.एम-कम-सचिव जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी श्रीमती  अपराजिता जोशी, जिला प्रशासन व एन.जी.ओ. सरबत दा भला के अध्यक्ष श्री आज्ञ पाल सिंह साहनी के सहयोग से किया गया।