01 पिस्टल 32 बोर,7 रौंद जिंदा 32 बोर, 01 मैगजीन 32 बोर और एक बिना नंबर मोटरसाइकिल सहित 2 काबू व 2 फरार
बटाला 10 जून (अविनाश शर्मा ) पुलिस जिला बटाला के एस.एस.पी राजपाल सिंह के दिशा निर्देश पर बटाला पुलिस द्वारा समाज विरोधी अनसरों, गैंगस्टरों के खिलाफ छेड़ी गई मुहिम के तहत बटाला पुलिस को उस समय महत्वपूर्ण सफलता मिली जब इंचार्ज सी.आई.ए स्टाफ द्वारा गैंगस्टरों को किला देसा सिंह थाना घनिए के बांगर में विशेष चैकिंग दौरान दो मोटरसाइकिल सवारों को रुकने का इशारा किया गया तो मोटरसाइकिल सवार रुकने की बजाए पुलिसकर्मीयों को मारने की नियत से गोली चला कर फरार हो गए। पुलिस पार्टी द्वारा पीछा किया तो एक मोटरसाईकिल पर सवार दो नौजवान अपने मोटरसाईकिल पर गांव जीवनवाल की ओर सूर्य की पटरी की ओर दौड़ गए और दूसरे मोटरसाइकिल पर सवार दो नौजवान घबरा कर मोटरसाइकिल को मोडने लगे तो नीचे गिर गये, जिन्हें पुलिस पार्टी द्वारा काबू किया गया। जिनसे एक पिस्टल 32 बोर, 7 रौंद जिंदा 32 बोर, एक मैगजीन 32 बोर और एक मोटरसाईकल सीडी-100 बिना नंबर बरामद किया। प्रारम्भिक पूछताछ दौरान उनकी पहचान रमनदीप सिंह पुत्र कुलविन्द्र सिंह वासी मुरीदके और सुरजीत सिंह पुत्र हरी सिंह वासी खैहरा कलां के तौर पर हुई। दोनों आरोपियों ने पूछताछ दौरान दोनों भागने वाले युवकों के बारे में बताया कि हीरा और मनवीर सिंह मान वासी चितौड़गढ़ के थे। पुलिस पार्टी ने आगे बताया कि उपरोक्त आरोपियों के खिलाफ थाना घनिए के बांगर में अलग अलग धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। इसके इलावा आरोपियों पर अलग-अलग जिलों के थानों में मामले दर्ज है। पुलिस इस मामले की जांच पड़ताल कर रही हैं। फोटो
कैप्शन- काबू किये गये आरोपी पुलिस पार्टी के साथ।








