Prime Punjab Times

Latest news
ਸੀਨੀਅਰ ਮੈਡੀਕਲ ਅਫਸਰ ਡਾ. ਸ਼ੁਦੇਸ਼ ਰਾਜਨ ਵਲੋਂ ਅਚਨਚੇਤ ਨਿਰੀਖਣ ਖਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ਵਿੱਤੀ ਸਾਖਰਤਾ ਅਤੇ ਸਾਈਬਰ ਸੁਰੱਖਿਆ ਸਬੰਧੀ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ KMS ਕਾਲਜ ਦੇ ਹੋਟਲ ਮੈਨੇਜਮੈਂਟ ਵਿਭਾਗ ਵੱਲੋਂ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ ਵਿਸ਼ਵ ਖੁਰਾਕ ਦਿਵਸ  ਸਵ: ਡਾਕਟਰ ਮੋਹਨ ਲਾਲ ਧੰਮਣ ਦੀ ਨਿੱਘੀ ਯਾਦ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਅੱਖਾਂ ਦੀ ਜਾਂਚ ਕੈਂਪ, ਮੈਡੀਕਲ ਜਾਂਚ ਕੈਂਪ ਅਤੇ ਖੂਨਦਾਨ ਕੈਂਪ... DAV ਪਬਲਿਕ ਸਕੂਲ,ਗੜ੍ਹਦੀਵਾਲਾ ਵਿਖੇ ਅਧਿਆਪਕ-ਮਾਪੇ ਮਿਲਣੀ ਦਾ ਸਫ਼ਲ ਆਯੋਜਨ ਖਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ਕੈਂਸਰ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਸੰਬੰਧੀ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਲੈਕਚਰ श्री रामलीला कमेटी दसूहा ने निकाली राम विवाह संबंधी भव्य शोभायात्रा हाजीपुर चौक दसूहा में धरना रोष प्रदर्शन किया, दसूहा में पंजाब बंद का असर *ਸੀ.ਐਚ.ਸੀ ਭੂੰਗਾ ਵਿਖੇ ਵਿਸ਼ਵ ਮਾਨਸਿਕ ਸਿਹਤ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਦਿਵਸ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ* *ਅਗਰਵਾਲ ਸਭਾ ਵੱਲੋਂ ਮਹਾਰਾਜਾ ਅਗਰਸੈਨ ਜਯੰਤੀ ਸ਼ਰਧਾ ਤੇ ਉਤਸ਼ਾਹ ਨਾਲ ਮਨਾਈ ਗਈ*
ADVERTISEMENT
You are currently viewing मोटरों की बिजली सप्लाई ठीक न होने के विरूद्ध किसानों ने तुगलवाल बिजली बोर्ड कार्यालय में लगाया धरना

मोटरों की बिजली सप्लाई ठीक न होने के विरूद्ध किसानों ने तुगलवाल बिजली बोर्ड कार्यालय में लगाया धरना

मोटरों की बिजली सप्लाई ठीक न होने के विरूद्ध किसानों ने तुगलवाल बिजली बोर्ड कार्यालय में लगाया धरना

2 दिन के भीतर अगर सप्लाई ठीक न हुई तो हाइवे जाम किया जाएगा : सोनू औलख

बटाला(अविनाश शर्मा) : निकटवर्ती गांव तुगलवाल में किसानों द्वारा बिजली की समस्या को लेकर बिजली बोर्ड कार्यालय में धरना प्रदर्शन किया गया तथा पंजाब सरकार व पावर कॉम के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की गई इस अवसर पर किसान मोर्चा औलख के प्रधान द्वारा बिजली बोर्ड को 2 दिन का समय देते हुए कहा गया कि अगर 2 दिन में बिजली की समस्या का समाधान न किया गया तो गुरदासपुर हाइवे जाम करके अनिश्चितकाल के लिए धरना दिया जाएगा । इस अवसर पर प्रधान सोनू औलख ने बताया कि इस क्षेत्र के करीब 80 प्रतिशत रकबे में गन्ने की खेती की जाती है लेकिन बिजली विभाग द्वारा पिछले करीब 8 दिनों से उन्हें मोटरों वाली सप्लाई की केवल ढाई घंटे ही बिजली मुहैया करवाई जा रही है जिसके कारण फसल को काफी नुक्सान हो रहा है । इसी तरह गांव औलख के मुख्तयार सिंह ने कहा कि उनकी गन्ने की फसल को अगर बिजली की सप्लाई ठीक ढंग से न आने के कारण कोई नुक्सान होता है तो उसकी पूरी ज़िम्मेदारी बिजली विभाग की होगी। अगर आने वाले 2 दिनों के भीतर विभाग द्वारा उनकी मोटरों की बिजली सप्लाई ठीक न की गई तो युद्ध स्तर पर धरने प्रदर्शन किए जाएंगे जिसकी पूर्ण जिम्मेदारी विभाग तथा पंजाब सरकार की होगी ।
इस सम्बन्ध में एस डी ओ हरचोवाल बलविंदर सिंह ने कहा कि उन्हें जो सरकार की ओर से बिजली सप्लाई दी जा रही है उसी के आधार पर किसानों को सप्लाई मुहैया करवाई जा रही है । किसानों का मांग पत्र मिला है उनकी रहती समस्याओं का भी समाधान कर दिया जाएगा तथा उच्चाधिकारियों को अवगत करवा दिया जाएगा ।