Prime Punjab Times

Latest news
ਸੀਨੀਅਰ ਮੈਡੀਕਲ ਅਫਸਰ ਡਾ. ਸ਼ੁਦੇਸ਼ ਰਾਜਨ ਵਲੋਂ ਅਚਨਚੇਤ ਨਿਰੀਖਣ ਖਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ਵਿੱਤੀ ਸਾਖਰਤਾ ਅਤੇ ਸਾਈਬਰ ਸੁਰੱਖਿਆ ਸਬੰਧੀ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ KMS ਕਾਲਜ ਦੇ ਹੋਟਲ ਮੈਨੇਜਮੈਂਟ ਵਿਭਾਗ ਵੱਲੋਂ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ ਵਿਸ਼ਵ ਖੁਰਾਕ ਦਿਵਸ  ਸਵ: ਡਾਕਟਰ ਮੋਹਨ ਲਾਲ ਧੰਮਣ ਦੀ ਨਿੱਘੀ ਯਾਦ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਅੱਖਾਂ ਦੀ ਜਾਂਚ ਕੈਂਪ, ਮੈਡੀਕਲ ਜਾਂਚ ਕੈਂਪ ਅਤੇ ਖੂਨਦਾਨ ਕੈਂਪ... DAV ਪਬਲਿਕ ਸਕੂਲ,ਗੜ੍ਹਦੀਵਾਲਾ ਵਿਖੇ ਅਧਿਆਪਕ-ਮਾਪੇ ਮਿਲਣੀ ਦਾ ਸਫ਼ਲ ਆਯੋਜਨ ਖਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ਕੈਂਸਰ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਸੰਬੰਧੀ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਲੈਕਚਰ श्री रामलीला कमेटी दसूहा ने निकाली राम विवाह संबंधी भव्य शोभायात्रा हाजीपुर चौक दसूहा में धरना रोष प्रदर्शन किया, दसूहा में पंजाब बंद का असर *ਸੀ.ਐਚ.ਸੀ ਭੂੰਗਾ ਵਿਖੇ ਵਿਸ਼ਵ ਮਾਨਸਿਕ ਸਿਹਤ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਦਿਵਸ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ* *ਅਗਰਵਾਲ ਸਭਾ ਵੱਲੋਂ ਮਹਾਰਾਜਾ ਅਗਰਸੈਨ ਜਯੰਤੀ ਸ਼ਰਧਾ ਤੇ ਉਤਸ਼ਾਹ ਨਾਲ ਮਨਾਈ ਗਈ*
ADVERTISEMENT
You are currently viewing नगर निगम कर्मचारी यूनियन की हर जायज मांग के हल का किया जाएगा प्रयास: ब्रम शंकर जिंपा

नगर निगम कर्मचारी यूनियन की हर जायज मांग के हल का किया जाएगा प्रयास: ब्रम शंकर जिंपा

नगर निगम कर्मचारी यूनियन की हर जायज मांग के हल का किया जाएगा प्रयास: ब्रम शंकर जिंपा

– कैबिनेट मंत्री ने नगर निगम होशियारपुर में कर्मचारी संगठनों के साथ बैठक के दौरान  दिलाया भरोसा

– कहा,बाबा साहिब डा. अंबेदकर की सोच पर पहरा देना समय की जरुरत

होशियारपुर, 22 अप्रैल(ब्यूरो) : कैबिनेट मंत्री श्री ब्रम शंकर जिंपा ने कहा कि नगर निगम होशियारपुर की कर्मचारी यूनियन की हर जायज मांग को पूरा करने के लिए कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी। वे आज नगर निगम होशियारपुर की समूह यूनियनों के आमंत्रण पर नगर निगम कार्यालय होशियारपुर में कर्मचारी संगठनों के साथ हुई बैठक को संबोधित कर रहे थे। इससे पहले उन्होंने डा. भीम राव अंबेदकर जी की तस्वीर को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए सभी को उनके बताए रास्ते पर चलने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने काह कि बाबा साहिब डा. अंबेदकर की सोच पर पहरा देना आज के समय की मुख्य जरुरत है।
कैबिनेट मंत्री ने इस दौरान नगर निगम की अलग- अलग कर्मचारी यूनियन की मांगों को गौर से सुना और विश्वास दिलाया कि सरकार कर्मचारी यूनियन की मांगों को लेकर बहुत गंभीर है और उनके हल के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि शहर के विकास में नगर निगम का बहुत अहम योगदान है, इस लिए सभी अधिकारी व कर्मचारी एकजुट हो शहर के विकास में अपना बढ़चढ़ कर योगदान दें।
इस मौके पर सफाई मजदूर यूनियन के प्रधान श्री राजा हंस, श्री कमल भट्टी ने कैबिनेट मंत्री को नगर निगम की विभिन्न शाखाओं में लंबे समय से आउटसोर्स मुलाजिमों, सफाई सेवकों, सीवरमैनों की समस्याओं के बारे में विस्तार से बताया। श्री ब्रम शंकर जिंपा ने विश्वास दिलाया कि इन मांगों को वे मुख्य मंत्री व संबंधित विभाग के मंत्री के ध्यान में लाएंगें। उन्होंने कहा कि होशियारपुर व नगर निगम के विकास के लिए कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। इस मौके पर श्री अजय मोहन बब्बी, पूर्व पार्षद श्री मोहन लाल पहलवान, श्री कमल भट्टी, पार्षद जसपाल चेची के अलावा माली यूनियन, ड्राइवर यूनियन, ट्यूबवैल आपरेटर यूनियन, बेलदार यूनियन, वाटर सप्लाई मैंटीनेंस, इलेक्ट्रीशियन यूनियन, सीवरमैन यूनियन, फायर ब्रिगेड यूूनियन, दफ्तरी सेवादार यूनियन व दफ्तरी क्लर्क यूनियन के सदस्य भी मौजूद थे।