Prime Punjab Times

Latest news
ਸਵ: ਡਾਕਟਰ ਮੋਹਨ ਲਾਲ ਧੰਮਣ ਦੀ ਨਿੱਘੀ ਯਾਦ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਅੱਖਾਂ ਦੀ ਜਾਂਚ ਕੈਂਪ, ਮੈਡੀਕਲ ਜਾਂਚ ਕੈਂਪ ਅਤੇ ਖੂਨਦਾਨ ਕੈਂਪ... DAV ਪਬਲਿਕ ਸਕੂਲ,ਗੜ੍ਹਦੀਵਾਲਾ ਵਿਖੇ ਅਧਿਆਪਕ-ਮਾਪੇ ਮਿਲਣੀ ਦਾ ਸਫ਼ਲ ਆਯੋਜਨ ਖਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ਕੈਂਸਰ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਸੰਬੰਧੀ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਲੈਕਚਰ श्री रामलीला कमेटी दसूहा ने निकाली राम विवाह संबंधी भव्य शोभायात्रा हाजीपुर चौक दसूहा में धरना रोष प्रदर्शन किया, दसूहा में पंजाब बंद का असर *ਸੀ.ਐਚ.ਸੀ ਭੂੰਗਾ ਵਿਖੇ ਵਿਸ਼ਵ ਮਾਨਸਿਕ ਸਿਹਤ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਦਿਵਸ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ* *ਅਗਰਵਾਲ ਸਭਾ ਵੱਲੋਂ ਮਹਾਰਾਜਾ ਅਗਰਸੈਨ ਜਯੰਤੀ ਸ਼ਰਧਾ ਤੇ ਉਤਸ਼ਾਹ ਨਾਲ ਮਨਾਈ ਗਈ* ਪ੍ਰਿੰਸੀਪਲ ਸੁਖਵੰਤ ਕੌਰ ਨੇ ਸਰਕਾਰੀ ਸੀਨੀਅਰ ਸੈਕੰਡਰੀ ਸਕੂਲ ਧੁੱਪਸੜੀ ਵਿਖੇ ਸੰਭਾਲਿਆ ਅਹੁਦਾ, ਸਟਾਫ਼ ਵੱਲੋਂ ਨਿੱਘਾ ਸਵਾ... ਆਰਿਅਨ ਸ਼ਰਮਾ ਨੇ ਰਾਜ ਪੱਧਰੀ ਲੰਬੀ ਛਾਲ ਮੁਕਾਬਲੇ 'ਚ ਜਿੱਤਿਆ ਸੋਨ ਤਮਗਾ,ਕੌਮੀ ਪੱਧਰ ਦੇ ਮੁਕਾਬਲੇ ਲਈ ਹੋਈ ਚੋਣ ਅੰਤਰਰਾਸ਼ਟਰੀ ਬਾਲੜੀ ਦਿਵਸ ਮੌਕੇ ਬੇਟੀ ਬਚਾਓ ਬੇਟੀ ਪੜ੍ਹਾਓ ਸੈੱਲ ਵੱਲੋਂ ਪੋਸਟਰ ਮੇਕਿੰਗ ਮੁਕਾਬਲਾ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ
ADVERTISEMENT
You are currently viewing 25 अप्रैल को विश्व मलेरिया दिवस को समर्पित मलेरिया को हराने के लिए मनाया जाता है : डॉ अदिति,डॉ साक्षी

25 अप्रैल को विश्व मलेरिया दिवस को समर्पित मलेरिया को हराने के लिए मनाया जाता है : डॉ अदिति,डॉ साक्षी

25 अप्रैल को विश्व मलेरिया दिवस को समर्पित मलेरिया को हराने के लिए मनाया जाता है : डॉ अदिति,डॉ साक्षी

पठानकोट 16 अप्रैल (अविनाश शर्मा) हर वर्ष 25 अप्रैल को विश्व मलेरिया दिवस मलेरिया को हराने के लिए मनाया जाता है । स्वास्थ्य विभाग जिला पठानकोट द्वारा विश्व मलेरिया दिवस को समर्पित मलेरिया जागरूकता सप्ताह तिथि 18 अप्रैल से 25 अप्रैल तक मनाया जा रहा है। इस संबंध में सहायक सिविल सर्जन डॉ अदिति सलारिया ओर एपिडेमियोलॉजिस्ट डॉक्टर साक्षी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस जागरूकता सप्ताह में स्वास्थ्य विभाग पठानकोट द्वारा इस सबंधी जागरूकता फैलाई जाएगी ताकि मलेरिया बुखार होने से रोका जा सके । उन्होंने कहा कि मलेरिया को खत्म करने की हम सबकी सांझी जिम्मेदारी बनती है। डॉ आदित्य सलारिया, डॉ साक्षी ने मलेरिया के बारे में जानकारी साझा करते हुए बताया कि मलेरिया बुखार मादा एनाफिलीज मच्छर के काटने से फैलता है और यह मच्छर , खड़े पानी में पैदा होता है। यह मच्छर रात और सुबह के समय काटता है। उन्होंने कहा कि ठंड और कांपने से बुखार, तेज बुखार और सरदर्द, थकावट और कमजोरी होना और जिस्म को पसीना आना मलेरिया के मुख्य लक्षण है। उन्होंने मलेरिया से बचाव के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि इससे बचने के लिए हमें घरों के आसपास छोटे खड्डों में पानी इकट्ठे नहीं होना देना चाहिए और इनको मिट्टी से भरना चाहिए, छप्पड़ के खड़े पानी में काले तेल का छिड़काव करना चाहिए, कपड़े ऐसे पहने चाहिए जो जिस्म को पूरी तरह से ढक सकें ताकि मच्छर काट ना सके, सोने के समय मच्छरदानी, मच्छर भगाने वाली क्रीमें और तेल आदि का प्रयोग करना चाहिए।