पठानकोट 24 फरवरी (अविनाश शर्मा/सूरज,) : सिविल अस्पताल में डेंगू व मलेरिया को लेकर जिला एपिडेमियोलॉजिस्ट डॉक्टर साक्षी की ओर सिविल अस्पताल पठानकोट की अनेकसी में वर्कशॉप का आयोजन किया गया। जिसमें सिविल सर्जन डा. रूविंद्र कौर विशेष तौर पर उपस्थित हुए। सिविल सर्जन डा.रूविंद्र कौर ने बताया कि पिछली बार भी डेंगू के फैलने पर पठानकोट में बहुत केस देखने को मिले थे। इस बार भी हमारी कोशिश रहेगी कि डेंगू व मलेरिया के प्रसार-प्रचार को रोका जा सके। इसके लिए अस्प्ताल स्टाफ को ट्रेनिंग दी जा रही है। जिन जगहों पर मच्च्छर के पैदा होने की संभावना ज्यादा होती है, वहां पर पहले ही स्प्रे करें, ताकि मच्चछर को पैदा होने से रोका जा सके। जिला एपीडिमोलोजिस्ट डा. साक्षी ने अस्पताल स्टाफ को डेंगू व मलेरिया फैलने के कारण व इसकी रोकथाम के उपाय बताते हुए कहा कि लोग भी डेंगू मलेरिया के प्रसार को रोकने के लिए प्रशासन को योगदान दें व ज्यादा देर तक बुखार होने पर एएनएम ,आशा वर्कर व हेल्थ वर्कर से संपर्क करें। उन्होंने कहा कि अगर किसी को फिर भी कोई परेशानी या समस्या आती है तो वह सिविल में आकर अपना निशुल्क उपचार करवा सकता है। इस मौके सहायक सिविल सर्जन डा.अदिति सलारिया, जिला सेहत अफसर डॉ सुनीता शर्मा , जिला परिवार भलाई अधिकारी डा. राज कुमार, जिला टीकाकरण अधिकारी डा.दरबार राज, डा. सरबजीत कौर,डब्ल्यूएचओ से डा. इशिता, जिला एपिडेमियोलॉजिस्ट डॉक्टर साक्षी, डा.अश्विनी, डा आरूषि,डा. मीनाक्षी व अन्य मौजूद रहे।
डेंगू मलेरिया की रोकथाम के लिए लोग भी विभाग का सहयोग करें : डा.साक्षी
- Post published:February 24, 2022
You Might Also Like
ਗੜ੍ਹਦੀਵਾਲਾ : ਪੁਲਿਸ ਤੇ ਪੈਰਾ ਮਿਲਟਰੀ ਫੋਰਸ ਨੇ ਕੱਢਿਆ ਫਲੈਗ ਮਾਰਚ
ਨਗਰ ਕੌਂਸਲ ਗੜ੍ਹਦੀਵਾਲਾ ਵਿਖੇ ਅਜਾਦੀ ਦਿਹਾੜਾ ਧੂਮਧਾਮ ਨਾਲ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ
ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਵੱਲੋਂ ਜਾਅਲੀ ਸੰਵਿਧਾਨ ਪੇਸ਼ ਕਰਕੇ ਹਾਸਿਲ ਕੀਤੀ ਮਾਨਤਾ ਨੂੰ ਰੱਦ ਕਰਨ ਤੋਂ ਇਨਕਾਰ ਕਰਨ ਦੇ ਮਾਮਲੇ ਵਿੱਚ ਦਿੱਲੀ ਹਾਈਕੋਰਟ ਦਾਇਰ ਕੀਤੀ ਪਟੀਸ਼ਨ : ਖੇੜਾ, ਸਟਿਆਣਾ
ਵੱਡੀ ਖਬਰ.. ਪਿੰਡ ਅਰਗੋਵਾਲ ਦੇ ਮੌਜੂਦਾ 6 ਪੰਚਾਇਤ ਮੈਂਬਰ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਹੋਏ ਸ਼ਾਮਿਲ







