Prime Punjab Times

Latest news
ਸੀਨੀਅਰ ਮੈਡੀਕਲ ਅਫਸਰ ਡਾ. ਸ਼ੁਦੇਸ਼ ਰਾਜਨ ਵਲੋਂ ਅਚਨਚੇਤ ਨਿਰੀਖਣ ਖਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ਵਿੱਤੀ ਸਾਖਰਤਾ ਅਤੇ ਸਾਈਬਰ ਸੁਰੱਖਿਆ ਸਬੰਧੀ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ KMS ਕਾਲਜ ਦੇ ਹੋਟਲ ਮੈਨੇਜਮੈਂਟ ਵਿਭਾਗ ਵੱਲੋਂ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ ਵਿਸ਼ਵ ਖੁਰਾਕ ਦਿਵਸ  ਸਵ: ਡਾਕਟਰ ਮੋਹਨ ਲਾਲ ਧੰਮਣ ਦੀ ਨਿੱਘੀ ਯਾਦ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਅੱਖਾਂ ਦੀ ਜਾਂਚ ਕੈਂਪ, ਮੈਡੀਕਲ ਜਾਂਚ ਕੈਂਪ ਅਤੇ ਖੂਨਦਾਨ ਕੈਂਪ... DAV ਪਬਲਿਕ ਸਕੂਲ,ਗੜ੍ਹਦੀਵਾਲਾ ਵਿਖੇ ਅਧਿਆਪਕ-ਮਾਪੇ ਮਿਲਣੀ ਦਾ ਸਫ਼ਲ ਆਯੋਜਨ ਖਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ਕੈਂਸਰ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਸੰਬੰਧੀ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਲੈਕਚਰ श्री रामलीला कमेटी दसूहा ने निकाली राम विवाह संबंधी भव्य शोभायात्रा हाजीपुर चौक दसूहा में धरना रोष प्रदर्शन किया, दसूहा में पंजाब बंद का असर *ਸੀ.ਐਚ.ਸੀ ਭੂੰਗਾ ਵਿਖੇ ਵਿਸ਼ਵ ਮਾਨਸਿਕ ਸਿਹਤ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਦਿਵਸ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ* *ਅਗਰਵਾਲ ਸਭਾ ਵੱਲੋਂ ਮਹਾਰਾਜਾ ਅਗਰਸੈਨ ਜਯੰਤੀ ਸ਼ਰਧਾ ਤੇ ਉਤਸ਼ਾਹ ਨਾਲ ਮਨਾਈ ਗਈ*
ADVERTISEMENT
You are currently viewing अनमोल गर्ग श्री अग्रसेन समिति (रजि) जगराओं संस्था के अध्यक्ष हुए नियुक्त

अनमोल गर्ग श्री अग्रसेन समिति (रजि) जगराओं संस्था के अध्यक्ष हुए नियुक्त

श्री राम नवमी पर संस्था ने विश्व कल्याण के लिए करवाया हवन यज्ञ
जगराओ (KAMALDEEP BANSAL) अग्रवाल समाज जगराओं की प्रमुख संस्था श्री अग्रसेन समिति (रजि) जगराओं द्वारा श्री राम नवमी के पवित्र दिन विश्व कल्याण के लिए हवन यज्ञ करवाया गया । संस्था के अध्यक्ष पीयूष गर्ग और उप चेयरमैन जितेंद्र गर्ग ने कहा श्री राम नवमी का पर्व हिंदू धर्म के लिए सबसे बड़ा पर्व है। क्योंकि श्री राम नवमी का पर्व भगवान श्री राम के जन्मोत्सव के रूप में चैत्र नवरात्रि की नवमी तिथि को मनाया जाता है।  चैत्र नवमी शुक्ल पक्ष तिथि पर भगवान श्रीराम का जन्म हुआ था। हिंदू धर्म के लोग हर वर्ष चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि पर भगवान राम के जन्मोत्सव का त्योहार बड़े ही उत्साह के साथ मनाते हैं। हवन यज्ञ के पश्चात संस्था के समूह मेंबरों द्वारा एक विशेष बैठक की गई बैठक में संस्था के माननीय अध्यक्ष पियूष गर्ग ने अपना अध्यक्ष पद की समय अवधि पूर्ण होने पर नए अध्यक्ष के चुनाव के लिए सभी मेंबरों से आग्रह किया। बैठक में हाजिर मेंबरों की सर्व सहमति से संस्था के उपाध्यक्ष अनमोल गर्ग को संस्था का नया अध्यक्ष नियुक्त किया । इस मौके संस्था के महासचिव कमलदीप बंसल ने कहा कि संस्था की परंपरा रही है कि अध्यक्ष पद की समय अवधि पूर्ण होने पर नए अध्यक्ष का चुनाव किया जाता है तथा अध्यक्ष पद का चुनाव हमेशा ही सर्व सहमति से किया जाता है । उन्होंने कहा कि हमें पूर्ण विश्वास है कि नए अध्यक्ष अनमोल गर्ग संस्था की अगुवाई कर चुके अमित सिंघल और पीयूष गर्ग की तरह अग्रवाल समाज की भलाई के लिए हर संभव कार्य करेंगे। इस मौके अनमोल गर्ग ने सभी मेंबरों का धन्यवाद करते हुए कहा कि संस्था ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है वह अपनी जिम्मेदारी तनदेही से निभाएंगे। इस मौके दीपक गोयल डीके, वैभव बंसल जैन, अमित बंसल, पुनीत बंसल, मोहित गोयल, गौरव सिंगला ,दीपक गोयल, संजीव बंसल सहित संस्था के सभी मेंबर हाजिर थे।