Prime Punjab Times

Latest news
ਦਸੂਹਾ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਧੋਖਾਧੜੀ ਦੇ ਕੇਸਾਂ ਤਹਿਤ 02 ਦੋਸ਼ੀ ਗ੍ਰਿਫਤਾਰ ਡੱਫਰ ਸਕੂਲ 'ਚ ਰਾਸ਼ਟਰੀ ਖੇਡ ਦਿਵਸ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ *ਗੜ੍ਹਦੀਵਾਲਾ 'ਚ ਮੁਲਾਜ਼ਮਾਂ ਤੇ ਪੈਨਸ਼ਨਰਾਂ ਨੇ ਫੂਕਿਆ ਭਗੌੜੇ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਦਾ ਪੁਤਲਾ : ਪ੍ਰਿੰਸ ਪਲਿਆਲ* ਸੀ.ਐਚ.ਸੀ ਭੂੰਗਾ ਵਿਖੇ ਸਵਾਈਨ ਫਲੂ ਸੰਬੰਧੀ ਕੀਤਾ ਜਾਗਰੂਕ DAV ਪਬਲਿਕ ਸਕੂਲ ਦੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਨੇ ਜਿਲਾ ਪੱਧਰੀ ਵੁਸੂ ਮੁਕਾਬਲੇ 'ਚ ਮਾਰੀਆਂ ਮੱਲ੍ਹਾਂ ਬੰਦੀ ਸਿੰਘਾਂ ਦੀ ਰਿਹਾਈ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਧਾਰਮਿਕ ਸਮਾਗਮ ਕਰਵਾਇਆ KMS ਕਾਲਜ ਦੇ ‘ਟੈਲੇਂਟ ਹੰਟ ਫਿਏਸਟਾ-2026’ ਦੌਰਾਨ ਨਵੇਂ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਨੇ ਵਿਖਾਏ ਪ੍ਰਤਿਭਾ ਦੇ ਜੌਹਰ *ਕਿਸਾਨ ਮਜ਼ਦੂਰ ਹਿੱਤਕਾਰੀ ਸਭਾ ਪੰਜਾਬ ਵੱਲੋਂ ਬਿਜਲੀ ਦੇ ਲੱਗ ਰਹੇ ਲੰਬੇ ਕੱਟਾਂ ਦੀ ਸਮੱਸਿਆ ਸਬੰਧੀ ਬਿਜਲੀ ਬੋਰਡ ਡਿਵੀਜ਼... *ਮੀਟਿੰਗਾਂ ਤੋਂ ਭੱਜਣ ਵਾਲੇ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਦਾ ਗੜ੍ਹਦੀਵਾਲਾ ਵਿੱਚ ਫੂਕਿਆ ਜਾਵੇਗਾ ਪੁਤਲਾ : ਪ੍ਰਿੰਸ ਪਲਿਆਲ ਵੱਧ ਰਹੀ ਮਹਿੰਗਾਈ ਦੇ ਖ਼ਿਲਾਫ਼ ਕਾਂਗਰਸ ਵੱਲੋਂ ਰੋਸ ਮਾਰਚ, ਮੋਦੀ ਸਰਕਾਰ ਦਾ ਪੁਤਲਾ ਫੂਕਿਆ*
ADVERTISEMENT
You are currently viewing सचिव जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी ने केंद्रीय जेल का निरीक्षण कर व्यवस्था का लिया जायजा

सचिव जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी ने केंद्रीय जेल का निरीक्षण कर व्यवस्था का लिया जायजा

सचिव जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी ने केंद्रीय जेल का निरीक्षण कर व्यवस्था का लिया जायजा

जेल प्रशासन को समय-समय पर जेल की चैकिंग करने की दी हिदायत

होशियारपुर, 09 अप्रैल(योगेश गुप्ता) : सी.जे.एम-कम-सचिव जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी श्रीमती अपराजिता जोशीकी ओर से केंद्रीय जेल का दौरा कर कैदियों व हवालातियों की मुश्किलें सुनी गई। इस दौरान उन्होंने कैदियों व हवालातियों को नि:शुल्क कानूनी सहायता के बारे में बताया। उन्होंने डिप्टी जेल सुपरिडैंट रमनदीप सिंह से जेल में पीने वाले पानी की टैस्टिंग करवाने व सफाई का प्रबंध दुरुस्त करने के लिए कहा। उन्होंने हिदायत करते हुए कहा कि मुलाकात रुम में कैदी शांतिमय ढंग से अपने पारिवारिक सदस्यों को मिले।
सचिव जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी ने जेल प्रशासन को निर्देश देते हुए कहा कि समय-समय पर जेल की चैकिंग की जाए ताकि ड्रग्ज तस्करी, मोबाइल फोन का जेल में प्रयोग न हो सके। इसके अलावा उन्होंने मासिक जेल लोक अदालत, कैंप कोर्ट व जिला कचहरी होशियारपुर में 14 मई को लगाई जाने वाली लोक अदालत के बारे में जानकारी भी दी।
श्रीमती अपराजिता जोशी की ओर से इसके अलावा पैनल एडवोकेट्स के साथ बैठक की गई व नि:शुल्क कानूनी सहायता लेने आए व्यक्तियों के साथ अच्छा व्यवहार करने व उनके केसों में संबंधित कोर्ट में पेश होने के लिए कहा गया। उन्होंने कहा कि जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी को और मजबूत बनाने के लिए ज्यादा से ज्यादा सैमीनार लगाएं व लोगों में जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी की ओर से चलाई जा रही नि:शुल्क कानूनी सेवाओं संबंधी जागरुक करें ताकि अधिक से अधिक लोग अपने अधिकारों के प्रति जागरुक हो सकें। इसके साथ ही उन्होंने पैनल एडवोकेटों की समस्याएं भी सुनी व आने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत संबंधी उन्हें जानकारी भी दी गई।
बैठक में एडवोकेट रेनू, हरजीत कौर, हितेश पुरी, विक्रम भल्ला, देश गौतम, संदीप कुमार, नीरज अरोड़ा, धनपत राय बग्गा व एडवोकेट अभिनव महिंद्रा भी उपस्थित थे।