पठानकोट (अविनाश शर्मा, पंकज शर्मा) : हर में दुकानदारों की ओर से किए गए अतिक्रमण को हटाने के लिए एसएसपी सुरेंद्र लांबा खुद पठानकोट गुरदासपुर रोड स्थित वाल्मीकि चौक पुलिस पार्टी सहित पहुंचे। स्थानीय दुकानदारों की ओर से अपनी दुकान की हद से करीब दस फुट तक बाहर सामान रखा हुआ था। जिसे एसएसपी सुरेंद्र लांबा की ओर से उठावाया गया है और सभी दुकानदारों को अपनी हदबंदी के अंदर दुकान का सामान रखने के लिए कहा। इस संबंधी जानकारी देते हुए सुरेंद्र लांबा ने कहा कि शहर में ट्रैफिक समस्या काफी बढ़ती जा रही है और इसी को ध्यान में रखते हुए आज उनकी ओर से सुबह ही दुकानदारों द्वारा किए गए अतिक्रमण को हटाया गया है। उन्होंने कहा कि उन्होंने सभी दुकानदारों को काफी प्यार से समझाया है कि दुकानदार अपनी हदबंदी के अंदर ही सामान रखे। अगर कोई दुकानदार फिर भी कानून की उल्लंघना करता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इस मौके उनके साथ बड़ी संख्या में पुलिस कर्मचारी मौजूद थे।
दुकानदार अपनी हदबंदी के अंदर ही सामान रखें,कानून की उल्लंघना करने पर की जाएगी सख्त कार्रवाई : एसएसपी सुरेंद्र लांबा
- Post published:March 4, 2022
You Might Also Like
ਬਟਾਲਾ ਪੁਲਿਸ ਨੂੰ ਵੱਡਾ ਝਟਕਾ – ਹੱਥਕੜੀਆਂ ਸਮੇਤ ਗੈਂਗਸਟਰ ਦਾ ਮੁੱਖ ਸਾਥੀ ‘ਕਾਕਾ’ ਡਰਾਮਾਈ ਢੰਗ ਨਾਲ ਫਰਾਰ
ਵੱਡੀ ਖਬਰ.. ਪੁਲਿਸ ਨੇ 4 ਅੰਤਰਰਾਸ਼ਟਰੀ ਤਸਕਰਾਂ ਨੂੰ ਕੀਤਾ ਕਾਬੂ
ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਚਰਨਜੀਤ ਸਿੰਘ ਚੰਨੀ ਦੇ ਝੂਠੇ ਲਾਰਿਆਂ ਤੋਂ ਤੰਗ ਆਏ…
अवैध गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए पुलिस ने पठानकोट के होटलों और ढाबों का किया औचक निरीक्षण








