पठानकोट 27 फरवरी (ब्यूरो) : रूस द्वारा यूक्रेन पर हमले के कारण बनी हुई स्थिति के मद्देनजर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा रूस के राष्ट्रपति व्लादीमीर पुतिन से बात करते हुए हिंसा को रोकने की बात की गई है ताकि वहां का माहौल ठीक होते ही भारत से वहां पर स्टडी के लिए गए हुए हमारे बच्चे जल्दी से जल्दी भारत सकुशल वापस आ जाएं जोकि भारत के कोने कोने से मेहनत करने के लिए तो वहां पर गए हुए हैं जिसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पूरे प्रयास किए जा रहे हैं इस विषय पर बात करते हुए आज भाजपा एन.आर.आई सैल. पंजाब जनरल सैक्ट्री नितिन महाजन ने कहा की भाजपा पंजाब अध्यक्ष अश्विनी शर्मा द्वारा पूरा प्रयास किया जा रहा है कि जल्दी से जल्दी यूक्रेन में पठानकोट के साथ-साथ समस्त पंजाब के गए हुए बच्चे सही सलामत वापिस घर पहुंच सके। उन्होंने कहा कि भाजपा पंजाब अध्यक्ष अश्विनी शर्मा द्वारा प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्री से भी इस बारे में बातचीत चल रही है और इसके लिए सांसद सनी देओल ने भी इस बात का भरोसा दिलवाया है कि उन्हें जल्द से जल्द सही सलामत वापस लाने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है नितिन महाजन ने बताया कि हमें इस बात की भी खुशी है कि यूक्रेन में आर एस एस की टीम भी इसके लिए पूरी तरह से अपना किरदार निभा रही है और प्राप्त जानकारी के अनुसार पता चला है कि उनके द्वारा वहां फंसे हुए बच्चों को एक सुरक्षित जगह पर लाया गया जहां पर उनके खाने पीने की व्यवस्था भी करवाई जा रही है।उन्होंने कहा कि वह दिन दूर नहीं है कि जब जल्द ही जब जो यूक्रेन में फंसे हुए वह सभी सुरक्षित वापिस पहुंच जाएंगे।उन्होंने कहा कि भाजपा एन.आर. आई.सैल राष्ट्रीय अध्यक्ष मनदीप बक्शी से भी उनकी प्रतिदिन इस बारे में बात हो रही है उन्होंने का कि उन्होंने भी इस बात का पूरा भरोसा दिलवाया कि हर संभव प्रयास करवाया जा रहा है ताकि जल्दी से जल्दी यूक्रेन में फंसे हुए स्टूडेंट सुरक्षित तरीके से वापिस पहुंच सके।
यूक्रेन में फसे भारतीय बच्चों को सुरक्षित लाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पूरे प्रयास किए जा रहे हैं : नितिन महाजन
- Post published:February 27, 2022
You Might Also Like
ਵਿਧਾਇਕ ਸ਼ੈਰੀ ਨੇ ਸਿਹਤ ਮੰਤਰੀ ਬਲਬੀਰ ਸਿੰਘ ਨਾਲ ਕੀਤੀ ਮੀਟਿੰਗ
ਦੁਕਾਨਦਾਰ ਪਾਸੋਂ 30 ਲੱਖ ਦੀ ਫਿਰੌਤੀ ਮੰਗਣ ਅਤੇ ਦੁਕਾਨ ‘ਤੇ ਗੋਲੀਆਂ ਚਲਾਉਣ ਵਾਲਿਆਂ ਨੂੰ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਕੀਤਾ ਕਾਬੂ*
अमरनाथ गुफा के पास बादल फटने से 15 श्रद्धालुओं की मौत और हजारों लोगों के फंसने की घटना बहुत ही दुखदायी – बिन्नी वर्मा
ਸ਼ਹੀਦ ਅਸ਼ੋਕ ਕੁਮਾਰ ਦੀ 26ਵੀਂ ਸ਼ਹਾਦਤ ਵਰ੍ਹੇਗੰਢ ਤੇ ਗਣਤੰਤਰ ਦਿਵਸ ਮੌਕੇ ਭਾਵੁਕ ਸਮਾਗਮ








