Prime Punjab Times

Latest news
ਸੀਨੀਅਰ ਮੈਡੀਕਲ ਅਫਸਰ ਡਾ. ਸ਼ੁਦੇਸ਼ ਰਾਜਨ ਵਲੋਂ ਅਚਨਚੇਤ ਨਿਰੀਖਣ ਖਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ਵਿੱਤੀ ਸਾਖਰਤਾ ਅਤੇ ਸਾਈਬਰ ਸੁਰੱਖਿਆ ਸਬੰਧੀ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ KMS ਕਾਲਜ ਦੇ ਹੋਟਲ ਮੈਨੇਜਮੈਂਟ ਵਿਭਾਗ ਵੱਲੋਂ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ ਵਿਸ਼ਵ ਖੁਰਾਕ ਦਿਵਸ  ਸਵ: ਡਾਕਟਰ ਮੋਹਨ ਲਾਲ ਧੰਮਣ ਦੀ ਨਿੱਘੀ ਯਾਦ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਅੱਖਾਂ ਦੀ ਜਾਂਚ ਕੈਂਪ, ਮੈਡੀਕਲ ਜਾਂਚ ਕੈਂਪ ਅਤੇ ਖੂਨਦਾਨ ਕੈਂਪ... DAV ਪਬਲਿਕ ਸਕੂਲ,ਗੜ੍ਹਦੀਵਾਲਾ ਵਿਖੇ ਅਧਿਆਪਕ-ਮਾਪੇ ਮਿਲਣੀ ਦਾ ਸਫ਼ਲ ਆਯੋਜਨ ਖਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿਖੇ ਕੈਂਸਰ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਸੰਬੰਧੀ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਲੈਕਚਰ श्री रामलीला कमेटी दसूहा ने निकाली राम विवाह संबंधी भव्य शोभायात्रा हाजीपुर चौक दसूहा में धरना रोष प्रदर्शन किया, दसूहा में पंजाब बंद का असर *ਸੀ.ਐਚ.ਸੀ ਭੂੰਗਾ ਵਿਖੇ ਵਿਸ਼ਵ ਮਾਨਸਿਕ ਸਿਹਤ ਜਾਗਰੂਕਤਾ ਦਿਵਸ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ* *ਅਗਰਵਾਲ ਸਭਾ ਵੱਲੋਂ ਮਹਾਰਾਜਾ ਅਗਰਸੈਨ ਜਯੰਤੀ ਸ਼ਰਧਾ ਤੇ ਉਤਸ਼ਾਹ ਨਾਲ ਮਨਾਈ ਗਈ*
ADVERTISEMENT
You are currently viewing चुनाव आयोग ने लिया अहम फ़ैसला देखें official notice.. ओर पड़े जानकारी

चुनाव आयोग ने लिया अहम फ़ैसला देखें official notice.. ओर पड़े जानकारी

नई दिल्ली (PPT BUREAU)

पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। खबर यह है कि पंजाब में अब 20 फरवरी को वोटिंग होगी। यह घोषणा भारतीय चुनाव आयोग की तरफ से की गई है। हालांकि मतगणना की तारीख 10 मार्च को ही होगी। उल्लेखनीय है कि श्री गुरु रविदास जयंती के कारण विभिन्न राजनीतिक दलों ने केंद्रीय चुनाव आयोग को पत्र लिखकर मांग की थी कि चुनाव की तारीख बदली जाए। 16 फरवरी को श्री गुरु रविदास जयंती है और उस संदर्भ में करीब 20 लाख श्रद्धालुओं ने पंजाब से वाराणसी जाना है और इस कारण ये वोटर वोटिंग से वंचित रह सकते थे इसलिए सभी दलों ने केंद्रीय चुनाव आयोग से मतदान की तारीख बदलने की मांग की थी।
मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्‍नी ने अपील की थी कि चुनाव की तारीख को कम से कम छह दिनों के लिए आगे कर देना चाहिए। भाजपा के महासचिव डा. सुभाष शर्मा की तरफ से चुनाव आयोग को लिखे गए एक पत्र में कहा गया था कि 16 फरवरी को श्री गुरु रविदास जयंती है। सूबे से हर वर्ष अधिकतर लोग इस शुभ अवसर पर वाराणसी जाते हैं। ऐसे में अधिकतर लोग सूबे के चुनाव में हिस्‍सा नहीं ले सकेंगे।