*दक्ष प्रजापति सेवा समिति की ओर से सम्मान समारोह का आयोजन*
बटाला ( संजीव, अविनाश ) : दक्ष प्रजापति सेवा समिति द्वारा आयोजित सीनियर प्रजापति सम्मान समारोह में मुख्य वक्ता के तौर पर बोलते हुए प्रजापत समाज के नेता संजीव तलवार ने कहा कि वर्तमान समय में प्रजापत समाज पूरे भारत में अपनी मेहनत के बलबूते अपना स्थान बनाने में कामयाब हुआ है । उन्होंने कहा कि पंजाब प्रांत में प्रजापत समाज की भारी जनसंख्या है। लेकिन विभिन्न राजनीतिक पार्टियों द्वारा हमेशा ही हमारे समाज की अनदेखी की जाती है। उन्होंने कहा कि अब प्रजापत समाज किसी भी व्यक्ति या संगठन का पिशलघु नहीं बनेगा। प्रजापत समाज सामाजिक व आर्थिक तौर पर पूरी तरह संपन्न है। अब समय आ गया है कि हमारे समाज को उसका बनता हक मिले। उन्होंने कहा कि अब किसी का बिना शर्त समर्थन नहीं किया जाएगा, जब तक प्रजापत समाज के लोगों को हर जगह बनता प्रतिनिधित्व नहीं मिलेगा।
विशेष अतिथि के तौर पर शामिल हुए गुरिंदर सिंह ऋषि ने कहा कि प्रजापत समाज के लोग पूरी मेहनत के साथ अपने-अपने क्षेत्रों में कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा जहां तक शिक्षा का सवाल है प्रजापत समाज के लोग उच्च स्तर पर शिक्षा हासिल किए हुए हैं। लेकिन हमें आगे बढ़ने के लिए सुनोयित तरीके से किसी योजना का निर्वाह करना होगा। जिसके लिए हमारा समाज तैयार है ।
समारोह की अध्यक्षता करते हुए हरबंस सिंह चैनेवाल ने कहा कि गुरदासपुर लोकसभा क्षेत्र में प्रजापत समाज का एक लाख से ज्यादा वोट बैंक है। लेकिन कुछ तथाकथित समूहो द्वारा हमारे हितों की हमेशा ही अनदेखी की जाती है। लेकिन अब नौजवान प्रजापत वर्ग अपने हितों के लिए एकजुट हो चुका है जो पार्टी जा संगठन हमें सही प्रतिनिधित्व देगा, हम केवल उसी का समर्थन करेंगे। दक्ष प्रजापति सेवा समिति के सरपरस्त अनल डोली ने कहा कि इसी प्रकार के कार्यक्रम भविष्य में भी आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि आगामी गोरा भगत के जन्मदिन को भी धूमधाम से मनाया जाएगा। इसी प्रकार दक्ष प्रजापति सेवा समिति के अध्यक्ष राकेश ठेकेदार ने बोलते हुए उन लोगों को चेतावनी देते हुए कहा कि अब समाज को कुछ लोगों के हाथों गुमराह नहीं होगा। सभी को समाज के हितों के लिए कार्य करने का अधिकार है। उन्होंने कहा कि दक्ष प्रजापति सेवा समिति सभी प्रजापति भाइयों को बराबर अवसर प्रदान करेगी और सभी को अपने अनुसार कार्य करने का अधिकार देगी । कोई भी सामाजिक संगठन किसी की जगीर नहीं होता। हमें अपना दायित्व एक समय सीमा तक ही निभाना चाहिए और नए लोगों को मौका देना चाहिए।
सुरेंद्र कुमार प्रधान ने कहा कि बदलाव कुदरत का नियम है और अब प्रजापत समाज बदलाव के लिए तैयार है जिसके लिए तुरंत मीटिंग की जाएगी तथा प्रजापत समाज में नई घोषणाएं की जाएगी। सुखदेव सिंह सिंबल चौक ने कहा कि बटाला क्षेत्र में प्रजापत समाज ने अपने परिक्षम के द्वारा बहुत सी उपलब्धियां हासिल की है। भविष्य में सारा समाज एकजुटता के साथ आगे बढ़ने का प्रयास करेगा पंजाब बीपी कमीशन के सदस्य लक्खा सिंह ने कहा के बीसी कमिशन बैकवर्ड क्लास के साथियों को हर संभव सहायता देने का प्रयास कर रहा है। किसी भी पिछड़े श्रेणी के सदस्यों को कोई भी समस्या आती है तो उसका निराधार करने के लिए हम तैयार हैं । कार्यक्रम के अंत में हरपाल राय काउंसलर ने आए हुए सभी महानुभावों का धन्यवाद किया। मंच का संचालन संदीप सल्होत्रा ने बखूबी निभाया। समारोह में विशेष तौर पर नकोदर से बलविंदर सिंह सरीह जालंधर से प्रजापत समाज पंजाब के चेयरमैन केवल सिंह,शिव सिंह ,गुरदयाल चंद ,गुरबचन लाल सतपाल , गुरमीत सिंह , इंद्रजीत ,तिलक राज ,गुरिंदर सिंह नीलू भूतपूर्व काउंसलर, रोशन सिंह, भूतपूर्व काउंसलर देवेंद्र सिंह एमसी, बलविंदर सिंह गौरा जिला परिषद सदस्य, सुखविंदर सिंह गोरा ,एडवोकेट शंकर, मुनीलाल शंकर ,राज कुमार, पवन कुमार सगर, परमपाल, अरुण कुमार बबलू प्रधान, मोहनदास , सतपाल सलहोत्रा, वाइस चेयरमैन सुभाष चोलिया, उप चेयरमैन किशनलाल सलहोत्रा सोमराज, सुदर्शन कुमार, केवल धारीवाल ,सुभाष जंबा धारीवाल, महेंद्र लाल, गौरव, दीक्षित लड्डा , करतार चंद, रोशन सिंह भूतपूर्व काउंसलर, कमल जंबा मदनलाल पप्पू ,विशंभर दास ओम प्रकाश सम ,जगदीश कुमार चरणदास , हरबंस लाल परिंदा गंगाराम, नरेश कुमार मुकेश , सुनील , रविंदर सलहोत्रा, मोंटी सलहोत्रा मदन लाल ,रमेश कुमार , विजय कुमार आदि हाजिर थे।








