मंदिर कमेटी के सदस्यों से मांग मंदिर का प्रधान सनातन धर्म का ज्ञान रखने वाला बनाए प्रधान- शैली बास
हिंदू धर्म के उच्च मनार के लिए हर हिंदू को सनातन संबंधी ज्ञान होना जरूरी
बटाला(अविनाश शर्मा,सुनील चंगा,नीरज शर्मा ): बटाला में हिंदू धर्म की सभ्यता को स्थिर रखने के लिए एक कमेटी का गठन किया जाएगा। कमेटी का मुख्य उद्देश्य बटाला में स्थित मंदिरों के पुजारियों के बनते मान सम्मान को दिलाना और हिंदू संस्कृति की सुरक्षा करना होगा। यह शब्द प्रसिद्ध समाज सेवक एवं चामुंडा देवी शीतला मंदिर पुरिया मोहल्ला के प्रबंधक शक्ति शर्मा उर्फ शैगी बोस ने कहे।
बोस ने कहा कि वह मंदिर कमेटियों के पदाधिकारियों से मांग करते हैं कि वह अपने मंदिर कमेटी का प्रधान एक सनातनी एवं हिंदू धर्म का ज्ञान रखने वाले सनातनी को ही मंदिर का प्रधान बनाए।
उन्होंने कहा कि मंदिर का प्रधान अगर सनातन धर्म के बारे में ज्ञा रखता होगा तो तभी ही वह मंदिर में आने वाले सभी श्रद्धालुओं को सनातन संबंधी जानकारी देकर हिंदू सनातन धर्म का प्रचार कर सकेगा।
उन्होंने कहा कि मंदिर में भी हिंदू धर्म के नियमों की पालना हो उसके लिए मंदिर के प्रधान एवं कमेटी सदस्य का सनातन के ज्ञान का होना बहुत जरूरी है।
उन्होंने कहा कि हिंदू धर्म से कुछ लोगों का अन्य धर्मों में जाना का मुख्य कारण भी यही है कि हिंदू तीर्थ स्थलों के प्रबंधकों में सनातन धर्म के ज्ञान की कमी होना भी सामने आ रहा है।
शैगी ने कहा कि हिंदू धर्म में ब्राह्मणों का विशेष सम्मान होता है। तीर्थ स्थलों में ब्राह्मणों को बनता उनका मान सम्मान दिलाने पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा जल्द ही एक कमेटी का गठन किया जाएगा उस कमेटी के तहत हर मंदिर के प्रधानों से वार्तालाप कर उनका सनातन संबंधी ज्ञान संबंधित जानकारी हासिल की जाएगी । ताकि समय रहते मंदिर के पुजारियों को भी एक सनातनी प्रधान के साथ मंदिर में सेवा करने का अवसर मिल सके।








